24Express news Aligarh date 16//12/18 8;00pm
Jitendra Garg


✍अलीगढ़ बार एसोसिएशन के 20 दिसंबर को को होने वाले चुनाव,में 33 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र 1750 मतदाता करायेंगे भाग्य का फैसला
दीवानी कचहरी में अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर दूसरे दिन शनिवार को भी नामांकन हुए।नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण सुबह से शाम तक प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ बार कार्यालय पर पहुंचे रहे। 13 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।आज नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाम वापसी होगी और प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अध्यक्ष पद चार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पद पर दो, महासचिव पद पर चार, संयुक्त सचिव प्रकाशन व प्रशासन पर तीन तीन, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर दो प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर सदस्य पद पर चार प्रत्याशी हैं
✍कट ऑफ सूची जारी और अभ्यर्थियों को मौका दे रहा पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड
पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस व पीएसी में सिपाही के पद के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया- 2018 में दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए और अभ्यर्थियों को बुलाने का निर्णय लिया है। इसके मद्देनजर कट ऑफ मार्क्स की सूची जारी कर दी गई है। बोर्ड अध्यक्ष जीपी शर्मा ने बताया कि 41,520 पदों पर आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों में से डेढ़ गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया था लेकिन अब अतिरिक्त अभ्यर्थियों को भी बुलाया जा रहा है। अभिलेखों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण शुरू होने की संभावित तारीख 26 दिसंबर है। अर्ह अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 20 दिसंबर से वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगे
✍अलीगढ़ के युवक को फास्ट ट्रैक कोर्ट-ने किशोरी से दुष्कर्म मामले में दिया दोषी करार
साहिबाबाद क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी किशोरी 24 सितंबर 2012 को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। मेहंदी लगाने वाला नरेंद्र उर्फ बादल निवासी अलीगढ़ उसे रास्ते में मिला था। वह कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी को अपने साथ दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन ले गया था जहां से वह उसे ट्रेन में बैठाकर छत्तीसगढ़ में ले गया। वहां उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नरेंद्र को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया था। फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट-1 की अदालत ने शनिवार को दुष्कर्म के आरोपी को दोषी करार दिया है। न्यायधीश राकेश वशिष्ठ की अदालत में 18 दिसंबर को सजा पर बहस होगी।

✍सुप्रीम कोर्ट के डिप्टी एडवोकेट जनरल का 26 वर्षीय बेटा हुआ लापता
अलीगढ़ से दिल्ली के लिए निकला सुप्रीम कोर्ट के डिप्टी एडवोकेट जनरल यज्ञदेव शर्मा का 26 वर्षीय बेटा लापता हो गया है। उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन नोएडा के सेक्टर - 10 आई थी। पिता शनिवार को कोतवाली सेक्टर - 20 पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी। डिप्टी एडवोकेट जनरल के तीन बच्चे हैं। सबसे छोटा बेटा सौरभ शर्मा (26) पिछले दिनों अलीगढ़ स्थित पैतृक घर गया हुआ था। वह 6 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे अलीगढ़ से मयूर विहार स्थित घर के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। जब उसके मोबाइल लोकेशन की जांच की गई तो पता चला कि वह पहले दिलशाद गार्डन फिर तीन बजे झिलमिल मेट्रो स्टेशन पहुंचा था। शाम करीब चार बजे लास्ट लोकेशन सेक्टर - 10 नोएडा की आई। अगले दिन तक मोबाइल चालू रहा, लेकिन उसके बाद से बंद है। इसके बाद ज़ीटीबी एंक्लेव दिलशाद गार्डन में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

✍ नगर आयुक्त ने गूलर रोड संपत्ति का ब्यौरा तलब कर कब्जा मुक्त कराने के दिए निर्देश
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने निरीक्षण कर पोखरों के पुराने नक्शे के आधार पर संपत्ति का ब्यौरा तलब किया है और कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। यहां शेल्टर होम की दुकानों की गुणवत्ता सही नहीं होने पर रिकॉर्ड तलब किया है। नगर निगम की 29 बीघा जमीन पर लगभग आधे से अधिक पर कब्जा हो चुका है। इस मामले में पूर्व में 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है तब से अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। कई संपत्तियों पर कोर्ट में विवाद चल रहा है। नगर निगम की संपत्ति पर लोगों ने अपने नाम से बिजली कनेक्शन ले रखे हैं। शनिवार को अतिक्रमण की सूचना पर नगर आयुक्त ने गूलर रोड पोखर, पंपिंग स्टेशन, शेल्टर होम, दुकानों, पुराना हैजा हॉस्पिटल, खाली भूखंड व नगर निगम संपत्ति पर निर्माण किए गए भवनों का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने कहा कि गूलर रोड पर नगर निगम की बहुमूल्य संपत्ति है और इस पर जनउपयोगी निर्माण कराकर विकास करने की योजना बना रहे हैं।

✍ हाई कोर्ट ने इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को दी राहत अब पढ़ाई रहेगी जारी
हाईकोर्ट ने स्कूल के बच्चों को दी रहात अब स्कूल में पढ़ाई जारी रहेगी और उनका भविष्य खराब नहीं होगा। रामघाट रोड स्थित मैरिज होम कृष्णा पैराडाइज इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल द्वारा नगर निगम की जमीन पर अतिक्रमण करने पर एसडीएम कोल जोगेंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर निगम के जोनल ऑफिसर अजीत राय व थाना क्वार्सी पुलिस ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। नगर निगम के अफसरों का कहना था कि 100 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई है। मैरिज होम व स्कूल संचालक इस कार्यवाही के विरोध में हाई कोर्ट गए थे।। 28 नवंबर को याचिकाकर्ता केपी सिंह के वकील ने दलील दी कि यूपी राजस्व संहिता के सेक्शन 38 के तहत एसडीएम के आदेश पर कार्रवाई नहीं हो सकती है। दूसरे पक्ष का कहना था कि अब यह जमीन नगर निगम के अधीन आ चुकी है इसलिए राजस्व संहिता लागू नहीं होती। इस बीच मौके पर याचिकाकर्ता की ओर से ताला खोलकर कब्जा वापस लेने की कोशिश करने पर नगर निगम के स्टाफ से झगड़ा हो गया था। इस मामले में नगर निगम की ओर से रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। 12 दिसंबर को कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्कूल का पहले की तरह संचालन रखने के निर्देश दिए, जबकि मैरिज होम में कोई शादी व अन्य आयोजन नहीं होगा। मौके पर यथास्थिति रहेगी। नगर निगम ने अतिक्रमण ढहाने के बाद बाउंड्री करा दी थी।

✍ एटीएम के हार्डवेयर में होंगे बदलाव मार्च से शुरू होंगे स्मार्ट एटीएम
कार्ड क्लोनिंग को रोकने के लिए सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में बदलाव किया जा रहा है यह बदलाव क्लोनिंग  का आदेशा भांपते ही एटीएम खुद बंद हो जाएगा। ऐ.टी. न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक एटीएम में नए कार्ड रीडर लगाए जाएंगे जो की चिप वाले कार्ड स्वीकार करेंगे। सबसे पहले पीएनबी ऐसी तकनीक को अपनाने जा रहा है। तथा सॉफ्टवेयर में भी बदलाव किया जाएगा ताकि क्लोनिंग से होने वाली धोखाधड़ी की जानकारी तुरंत बैंक तक पहुंच जाए। साथ ही मशीन के अंदर के सॉफ्टवेयर में बदलाव किया जाएगा।

✍फर्जी तरीके से उगाही करने वाले लोग फर्जी चुनाव करा पदाधिकारी बनाने के नाम पर भी कर रहे है उगाही
जिला अलीगढ़ केमिस्ट एंड ड्रग्स एसोसिएशन की स्थानीय रेस्टोरेंट्स में हुई प्रेसवार्ता में महामंत्री ठाकुर राजीव सिंह ने कुछ लोगों ने एसोसिएशन के नाम से मिलती जुलती संस्था बनाकर लोगों से उगाही करने का आरोप लगाया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार राणा एवं कोषाध्यक्ष इरफान सिद्दीकी ने बताया कि फर्जी तरीके से उगाही करने वाले लोग फर्जी चुनाव करा पदाधिकारी बनाने के नाम पर भी उगाही कर रहे हैं। दूसरे पक्ष के जो चुनाव हो रहे हैं उससे हमारी संस्था का कोई लेना देना नहीं है। साथ ही इस संबंध में कोर्ट में भी वाद दायर किया है। प्रेस वार्ता में आलोक वात्सल्य, ब्रजेश वार्ष्णेय, मुनीष जैन, अशोक कुमार जैन, पंकज मित्तल, केके कोचर, धर्मपाल वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, मुकेश अग्रवाल, प्रमोद गौड़, मोहित शर्मा, हनी वार्ष्णेय आदि मौजूद
✍ उ.प्र.शासन ने कई आईएएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव जिलाधिकारी अलीगढ़ को विकास प्राधिकरण का दिया अतिरिक्त प्रभार
उत्तर प्रदेश शासन ने आज कई आईएएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया है अलीगढ़ अपर आयुक्त फैसल आफताब को अपर आयुक्त आयुक्त श्रमिक कानपुर बनाया और अपर आयुक्त अलीगढ़ कृष्ण कुमार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा बनाया एवं अलीगढ़ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष भावना श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक लघु उद्योग निगम कानपुर के पद किया तबादला और जिलाधिकारी अलीगढ़ चंद्र भूषण सिंह को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया वहीं शमीम अहमद खान को अपर आयुक्त अलीगढ़ के पद पर तैनात किया है।                             
✍ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी द्वितीय ने चोकियों का आकस्मिक निरीक्षण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी एवं क्षेत्राधिकारी द्वितीय नगर नीरज कुमार जादौन ने राात्रि को जनपद अलीगढ़ नगर/देहात की कई चौकियों सहित सारसौल चौकी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया रात्रि में पुलिस की कार्यशैली को परखा और दिए दिशा निर्देश।

✍ पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, वर्ल्ड टूर फाइनल्स खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी
भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने इतिहास रचते हुए रविवार को खेले गए बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर के फाइनल मुकाबले में जापान की निजोमी ओकुहारा को 21-19, 21-17 से हरा दिया। इस खिताब को जीतने वाली वह पहली भारतीय खिलाड़ी हैं, उनसे पहले और कोई भारतीय ये कारनामा नहीं कर सका।सिंधु लगातार दूसरे साल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं और इस बार उन्होंने कोई गलती न करते हुए ओकुहारा को मात दी। खास बात ये है कि पिछले साल ओकुहारा ने ही वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में सिंधु को हराया था और इस साल उन्होंने हिसाब चुकता कर लिया।

✍ छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बने भूपेश बघेल,17 दिसंबर को लेंगे शपथ
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे भूपेश बघेल।काफी मंथन के बाद कांग्रेस के आलाकमान ने इनके नाम पर मुहर लगा दी है। 17 दिसंबर को भूपेश बघेल मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे।भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री होंगे।दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निवास में हुई बैठक के बाद भूपेश बघेल के नाम पर मुहर लगाई गई।रायपुर के कांग्रेस भवन में विधायक दल की बैठक के बाद के मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया गया। बैठक में भूपेश बघेल को विधायक दल का नेता चुना गया। भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेसवार्ता में कहा कि सभी विधायकों से राय लेकर बैठक में निर्णय लिया गया है। फैसला बहुत कठिन था। सभी बराबर के नेता थे। सभी ने अच्छा काम किया। राहुल गांधी के निर्देश पर भूपेश बघेल को विधायक दल का नेता चुना गया। कल भूपेश बघेल मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

✍नर्सिंग की छात्रा के 10 हजार रुपये कॉलेज परिसर में गिरे, सफाईकर्मी ने लौटकर दिया  ईमानदारी का परिचय
एसीएन मेडिकल नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा के 10 हजार रुपये कॉलेज परिसर में गिर गए। छात्रा के यह रुपये फीस के लिए घर से आए थे। इस कारण वह काफी परेशान थी। रुपये गिरने की जानकारी देने के लिए वह ऑफिस पहुंची यहां सफाई कर्मचारी अब्दुल को जानकारी हुई। उन्होंने छात्रा से पूछताछ के बाद उसे दस हजार रुपये की नकदी वापस कर दी। अपने खोए हुए रुपये मिलने पर छात्रा काफी खुश थी वहीं वह सफाईकर्मी को बार-बार धन्यवाद दे रही थी। सफाईकर्मी की इस ईमानदारी की चर्चा पूरे कॉलेज परिसर में रही। सभी ने सफाईकर्मी को धन्यवाद दिया और उनकी तारीफ की।

✍ शाह जमाल में शहर विधायक जफर आलम ने निशुल्क आई कैंप का किया उद्घाटन
देहली गेट के शाहजमाल में अनवारूल मिलत स्कूल में पूर्व विधायक जफर आलम ने गरीब एवं मजदूर लोगों के लिए आंखों का इलाज एवं मोतियाबिंद के ऑपरेशन के मुफ्त कैंप का उद्घाटन किया ।इस मौके पर इकरार अहमद, मुराद उर्फ बच्चन,अब्दुल कदीर,उम्मीद आलम उर्फ राजा भैया, भूरा भारती, आरिफ सैफी सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहे मौजूद।

✍भाजपा युवा मोर्चा की विजय लक्ष्य 2019 राष्ट्रीय बैठक दिल्ली में हुई संपन्न
भाजपा युवा मोर्चा की विजय लक्ष्य 2019 राष्ट्रीय बैठक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर दिल्ली में रविवार को सम्पन्न हुई। इस बैठक में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, सभी प्रदेशों के अध्यक्ष व जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। अलीगढ़ से भाग लेने पहुंचे महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल जी, भारत सरकार के वित्त मंत्री अरुण जेटली, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन, युवा मोर्चा के प्रभारी मुरलीधर राव व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश का मार्गदर्शन मिला।बैठक में निखिल माहेश्वरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अब तक युवा मोर्चा द्वारा किये गए कार्यों की जानकारी दी और साथ ही आगामी कार्यक्रमों की योजना बताई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी से मिशन 2019 में जुट जाने के लिए कहा। निखिल ने कहा कि अलीगढ़ के युवाओं ने यह ठान लिया है कि इस बार भी नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है।

✍दिल्ली गेट पुलिस ने नशीले पाउडर के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
दिल्ली गेट थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाजिम पुत्र स्वर्गीय कयूम निवासी सिरमाल गड्ढे वाली गली मरघट रोड गली नंबर 3 थाना देहली गेट को 300 ग्राम नशीले पाउडर सहित बियर की दुकान से गिरफ्तार किया है।अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

✍ अमुवि के गर्ल्स स्कूल में  आयोजित हुई मेहंदी प्रतियोगिता
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के गर्ल्स स्कूल द्वारा आयोजित मंहदी प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में दसवी कक्षा की छात्रा इरम व नवीं कक्षा की छात्रा अंजुम फात्मा तथा जूनियर ग्रुप में आठवी कक्षा की छात्रा लुबना को प्रथम पुरूस्कार प्रदान किया गया।इसके अतिरिक्त सीनियर वर्ग में नवीं कक्षा की बुशरा अंसारी व दसवीं कक्षा की सैयदा को तीसरा स्थान प्रदान किया गया। जूनियर वर्ग में आठवीं कक्षा की सिमरा ने द्वितीय व मफज़ा शेरवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।स्कूल की प्रिंसपिल  आमना मलिक ने विजेताओं को पुरूस्कृत किया। इस अवसर पर स्कूल की सांस्कृतिक समन्वयक  अरशी जफर खान व कार्यक्रम प्रभारी  नुजहत भी मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में 25 छात्राओं ने भाग लिया।
24Express news Aligarh
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप ) कराने के लिए सम्पर्क करें 9359080748
Jitendra Garg
Share To:

Post A Comment: