दनकौर आशीष सिंघल:- 


कल दिनांक 16 दिसम्बर दिन रविवार को भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के कार्यकर्ताओं की बैठक सोरन प्रधान के नेतृव में देशराज नागर के आवास पर दनकौर में हुई, जिसकी अध्यक्षता चौधरी बाली सिंह व संचालन कृष्ण नागर ने किया, संग़ठन के प्रदेश प्रवक्ता रमेश कसाना ने बताया कि जिला प्रशाशन तथा जिले के तीनों प्राधिकरण के अधिकारी किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नही हैं उन्होंने ने बताया कि क्षेत्र में आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसल बर्बाद हो रही है जिसे रोकने के लिए प्रशासन कोई ठोस कदम नही उठा रहा है तथा क्षेत्र के किसानों को 64.7% अतरिक्त मुआवजा व आवासीय भूखण्ड, पुनर्वास तथा प्रसंपति का मुआवजा क्षेत्र के किसानों को नही मिला है, क्षेत्रीय युवाओं को योग्यता के आधार पर औद्योगिक इकाइयों में कोटा निर्धारित किया जाये आदि विभिन्न समस्याओं को लेकर जल्दी ही जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौपा जायेगा। इस मौके चौ बाली सिंह, सोरन प्रधान, रमेश कसाना, देशराज नागर, जतन सिंह भाटी, नरेश चपरगढ,कृष्ण नागर, सुमित चपरगढ, डॉ अजय शर्मा, लोकेश भाटी, रामानंद कसाना, अमित अवाना, पप्पू मोरना, धर्मपाल प्रधान,उम्मीद एडवोकेट, मनोज नागर, अखिलेश प्रधान, ब्रिजेश नागर, मोहनपाल,जयप्रकाश नागर, वीके चौधरी, हरेन्द्र नागर, सोनू योगी,नैनसिह, दुर्गेश शर्मा, हरेन्द्र नागर, अमित नागर,ओमवीर समसपुर, राममेहर प्रधान,डॉ जाफर खान सहित सैकड़ों लोगों उपस्थित रहे!
Share To:

Post A Comment: