24Express news Aligarh
Date 4/12/18 9:00 pm
Jitendra Garg
✍ *मडराक में अज्ञात चोरों ने ऑटो पार्ट्स की दुकान का शटर तोड़कर लाखों के सामान पर किया हाथ साफ*
थाना मडराक कस्बा निवासी शाहरुख खान पुत्र हसमुद्दीन की मोहम्मद नाजिम टायर स्टोर व ऑटो पार्ट्स के नाम से दुकान है, शाहरुख शाम 7:00 बजे दुकान बंद करके रोजाना की तरह घर चला गया। सुबह पड़ोसी दुकानदार ने दुकान का शटर खुला देखा तो दुकान मालिक को सूचना दी। दुकान मालिक शारुख ने बताया कि अज्ञात चोर टायर, सिलेंडर,ऑटो पार्ट्स का सामान सहित करीब डेढ़ लाख रुपए की चोरी कर ले गए है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर दी गयी है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
✍ *स्वच्छता अभियान के चलते एसीएम रेनू सिंह ने किया सेंटर प्वाइंट का निरीक्षण व्यापारियों को दी हिदायत गंदगी फैलाने पर होगी कार्रवाई*
स्वच्छता अभियान के चलते शहर के सेंटर पॉइंट पर एसीएम-2 रेनू सिंह ने किया निरीक्षण,निरीक्षण के दौरान पाई खामियों पर व्यापारियों को दी सख्त चेतावनी, गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्यवाही,गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों को डस्टबिन रखने का दिया निर्देश,स्नेक्स बेचने वालों को हिदायत दी और ग्राहकों को भी जागरूक करें कि गंदगी फैलाना स्वच्छ समाज के लिए अच्छी बात नहीं है
✍ *सरकार करेगी वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित*
सरकारी व एडेड स्कूल की तरह अब वित्तविहीन स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी सरकार सम्मानित करेगी। इसके लिए वित्त विहीन स्कूलों के शिक्षकों को डीआईओएस कार्यालय में आवेदन करना होगा। विभाग की रिपोर्ट के आधार पर पात्र शिक्षकों को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। सरकारी व ऐडेड स्कूल के शिक्षकों को उनके बेहतर कार्य के लिए राज्यपाल व राष्ट्रपति पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है ।लेकिन वित्तविहीन स्कूल के शिक्षकों के लिए अभी तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। इन शिक्षकों के कार्य को भी प्रोत्साहन मिले इसके लिए सरकार ने इस साल से मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार की शुरुआत की है उसके लिए वित्तविहीन स्कूल के शिक्षक और प्रिंसिपल को डीआईओएस कार्यालय में आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
✍ *अब बारह दिसंबर के बाद सभी नॉन सीटीएस चेक बुक बंद हो जायेंगे*
ऑनलाइन बैंकिंग के लिए मोबाइल नंबर अनिवार्य करने के बाद एसबीआई अपनी पुरानी चेक को भी बंद करने जा रहा है। बैंक ने अपने ग्राहकों को अल्टीमेटम दिया है कि आगामी 12 दिसंबर के बाद सभी नॉन सीटीएस चेक बुक बंद हो जायेगें। बैंक में चेक बुक सरेंडर करने और नई चेक बुक जारी कराने के लिए ग्राहकों को मैसेज भेजना भी शुरू कर दिया है। आरबीआई ने करीब 3 माह पहले सभी बैंकों को इसका निर्देश जारी किया था।
✍ *अब जल्द ही बैंक खाता क्यूआर कोड से खोला जाएगा*
जल्दी खाता खुलवाने के लिए किसी पहचान पत्र की आवश्यकता नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा आधार की अनिवार्यता खत्म करने के बाद आरबीआई क्यूआर कोड आधारित खाता खोलने की योजना पर काम कर रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक ईकेवाईसी नहीं करानी होगी, बल्कि ऑफलाइन आधार यानी क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस पर प्राधिकरण डिजिटल हस्ताक्षर करेगा।
✍ *सोमवार को पुलिस ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह के खिलाफ की प्राथमिकी दर्ज*
थाना क्वार्सी क्षेत्र की राज बिहार कॉलोनी में बीते शुक्रवार सर्वोदय सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक और भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज सिंह उर्फ भैय्या के बीच हुए विवाद में सोमवार को पुलिस ने भाजपा नेता पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। फौरन सिंह ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उनके स्कूल के सामने एक दबंग भाजपा नेता का मकान है। शुक्रवार को साढ़े आठ बजे उन्होंने अपने ड्राइवर राजू से उनके अपने घर पर बुलवाया। उसके बाद बिना कुछ कहे मारपीट करने लगे। धारदार हथियार से हमला किया।इसके बाद अपने रसूख का हवाला देते हुए कहा कि मैं तेरा स्कूल बंद करा दूंगा। इधर भाजपा नेता ने भी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि स्कूल प्रबंधक उनके घर में घुसकर महिलाओं से बदतमीजी करते हैं। शुक्रवार को सुबह घर में घुस आए और मारपीट करने लगे तो मुश्किल से घर से निकाला था। स्कूल का निर्माण नियमानुसार नहीं हुआ है इसकी जांच कराई जाएगी। क्वार्सी इंस्पेक्टर के अनुसार इस मामले में एनसीआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
✍ *सरकारी सेवकों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष है न कि 60 वर्ष :-हाईकोर्ट*
हाई कोर्ट ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 साल है। सरकार की आयु बढ़ाने संबंधी 28 नवंबर 2001 की अधिसूचना गैर विधायी है। कानून की नजर में आयु सीमा बढ़ाने संबंधी संशोधन अभी नहीं हुआ है। कोर्ट का कहना है कि सरकार ने कर्मचारियों की आयु बढ़ाने का निर्णय अनुच्छेद 309 के तहत नियम बनाने की शक्ति का प्रयोग कर लिया है, जबकि आयु बढ़ाने के लिए फंडामेंटल रूल्स 56 एक विधायी नियम है। इसे विधानसभा के जरिए ही संशोधित किया जा सकता है। सरकार नियम बनाने की शक्ति का प्रयोग कर मूल कानून में संशोधन नहीं कर सकती है। इसलिए सरकारी सेवकों की सेवानिवृत्ति आयु को नियम बनाकर संशोधित नहीं किया जा सकता है।
✍ *आज वेबसाइट पर सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के नतीजे होंगे प्रदर्शित*
पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड पुलिस व पीएसी में सिपाहियों की सीधी भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा के नतीजा आज संबंधित वेबसाइट पर प्रदर्शित करेगा। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि लिखित परीक्षा के आधार पर दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों की सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर आज दोपहर दो बजे तक प्रदर्शित कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण 5 दिसंबर को सभी 18 परीक्षेत्रीय मुख्यालयों ( कानपुर नगर, झांसी, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा (देवीपाटन), लखनऊ, अयोध्या, आगरा, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर, प्रयागराज और बांदा में आयोजित होगा। इसके प्रवेश पत्र आज विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
✍ *69 हजार शिक्षकों की भर्ती में बीएड वालों को भी शामिल होने का मिलेगा मौका*
अब बीएड वाले भी शिक्षक भर्ती में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उप्र. बेसिक शिक्षा नियमावली में संशोधन किया जाएगा। बीएड और डीएड की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति के बाद प्रारंभिक शिक्षा में एनसीटीई द्वारा मान्यताप्राप्त छह महीने का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए जारी शासनादेश में यह प्रावधान किया गया है। इससे पूर्व 68500 शिक्षकों की भर्ती में बीएड अभ्यर्थी नहीं शामिल हुए थे। बाद में एनसीटीई ने अधिसूचना जारी कर बीएड योग्यताधारी अभ्यर्थियों को प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल की छूट दी थी। इसके अलावा 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए शैक्षिक योग्यता वही रहेगी जो पूर्व की भर्तियों में रही है। 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए जारी शासनादेश में छह जनवरी को होने वाली परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत का जिक्र नहीं है। पिछली भर्ती में सरकार ने परीक्षा के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत निर्धारित करते हुए बाद में उसमें बदलाव किया था जिसे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद रद्द करना पड़ा था। उत्तीर्ण प्रतिशत के आधार पर ही 68500 शिक्षकों की भर्ती में 41546 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे। माना जा रहा है कि वांछित संख्या में शिक्षक मिल सके, इसलिए इस बार परीक्षा के उत्तीर्ण प्रतिशत का जिक्र नहीं है।
✍ *शहर को स्मार्ट इको सिटी बनाने की योजना के तहत पहला सिटी फॉरेस्ट शाहजमाल में बनेगा*
पहले चरण में शहर का पहला सिटी फॉरेस्ट शाहजमाल डबल टंकी परिसर में पड़ी खाली जगह में विकसित किया जाएगा। शाह- जमाल में दो ओवरहेड टैंक बने हुए हैं। यह परिसर वाटर वर्क्स के नाम से भी जाना जाता है। यहां पांच हजार वर्ग मीटर से अधिक जगह है। इसमें बूस्टर, ट्यूबवेल और दो ओवरहेड टैंक लगे हुए हैं। इसके अलावा अन्य जगह खाली पड़ी है। इसका कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है। नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल ने सोमवार की सुबह यहां निरीक्षण किया। उन्होंने खाली जगह में शहर का पहला सिटी फॉरेस्ट के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया। कहा जिस प्रकार हम अपने घर में खाली जगह को हरा-भरा बनाकर गार्डन बनाते हैं उसी प्रकार हमारा दायित्व है कि अपने शहर को भी हरा भरा बनाएं नगर निगम की खाली जगह और अन्य स्थानों पर पौधारोपण कर शहर को हरा-भरा बनाया जाए। शाहजमाल डबल टंकी परिसर में सेवानिवृत्त कर्मचारी इजहार द्वारा टंकी परिसर में अतिक्रमण किए जाने पर जमकर फटकार लगाई। जोनल अधिकारी व स्वच्छi निरीक्षक को हटाने के निर्देश दिए। वहां से अतिक्रमण हटा दिया गया है। अभी कुछ रह गया है। 10 दिसंबर को कमिश्नर अजयदीप सिंह इस क्षेत्र में निरीक्षण करें
✍ *संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने पर 12 अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का जिलाधिकारी ने दिया आदेश*
खैर तहसील में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम चंद्र भूषण सिंह,सीडीओ दिनेश चंद्र और एसपी क्राइम आशुतोष द्विवेदी मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को सुना जिसमें डीएम, सीडीओ व एसपी क्राइम के समक्ष 89 समस्याएं आईं, जिनमें से 11 समस्याओं का मौके पर निस्तारण हुआ।इसके साथ ही जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों को अन्य समस्याओं को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए तथा लेखपालों को अपने कार्यों मे गुणवत्ता लाने के निर्देश दिये। डीएम श्री सिंह ने चेतावनी दी कि वे अपने कार्यो को सुधारें अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही संपूर्ण समाधान दिवस मे अनुपस्थित रहने पर 12 अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया ।जो डीएफओ,सहायक श्रमायुक्त,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,जिला गन्ना अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारी समिति,बीएसए,डीआईओएस,अधिशासी अभियंता सिंचाई,अधिशासी अभियंता विधुत खैर,अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग,जिला प्रोबेशन अधिकारी,जीएमडीआईसी है।
✍ *अलीगढ़ कोर्ट ने हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई*
देहली गेट क्षेत्र में 7 जून 2013 को हुई हत्या के मुकदमे में एडीजे फर्स्ट संतोष कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट में दोषी सुरजीत निवासी किनवास गोंडा को उम्र कैद व ₹10500 जुर्माने की सजा सुनाई है। एडीजीसी प्रमोद कुमार तोमर के मुताबिक सुरजीत और उसकी पत्नी पूजा बंटी के मकान में किराए पर रहते थे।पति पत्नी में अक्सर झगड़े होते। बंटी और उसका परिवार बीच बचाव करा देता था। सुरजीत को शक था बंटी के पूजा से संबंध है। मकान खाली कर यह लोग इंद्रानगर में रहने लगे। इसी रंजिश के चलते सुरजीत ने बंटी के पिता सुरेंद्र की चाकू से हत्या कर दी।
✍ *जवा क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मृतका के परिजनों ने लगाया ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप*
थाना जवा क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी बबलू की शादी 5 माह पहले आरती (22 वर्ष)निवासी भमोरी बुजुर्ग थाना छर्रा से हुई थी,सोमवार को ही ससुराली जन विवाहिता को उसके गांव से बुला कर लाए थे, मृतका के पिता गेंदालाल का कहना है कि ससुराली जनों ने मेरी बेटी आरती की हत्या की है, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भिजवाया, मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा लिख पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
✍ *गभाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत*
गभाना के सोमना-खैर मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार थाना अरनियां (बुलन्दशहर) के नगला शेरपुर निवासी बबलू (20 वर्ष) पुत्र पूरन सिंह को रौंद दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसका साथी संदीप निवासी कमालपुर, अरनियां घायल हो गया। दोनों वीरपुरा जा रहे थे। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।ट्रक सवार हुआ फरार।
✍ *लोकसभा के साथ हो सकते हैं छह राज्यों के विधानसभा चुनाव*
चुनाव आयोग अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ आंध्रप्रदेश ओडिशा सिक्किम अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव करा सकता है। आयोग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह जानकारी दी है बता दें कि चारों विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून 2019 में समाप्त होगा वहीं हरियाणा व महाराष्ट्र का कार्यकाल नवंबर 2019 में खत्म होगा। छह राज्यों के लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं।
✍ *सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर नहीं हुई कोई करवाई*
उमंग भारत फाउंडेशन के जिला सचिव हर्ष मित्तल ने ग्राम सभा किशनपुर में हलका लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट के बावजूद सरकारी ऊसर जमीन से एक फर्म स्वामी द्वारा अवैध कब्जा न हटवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि फर्म स्वामी ने ऊसर जमीन पर अवैध कब्जा कर चारदीवारी का निर्माण करा लिया है। इस मामले में उन्होंने डीएम से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जबकि लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में स2है

24Express news. Aligarh
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप कराने के लिए सम्पर्क करें
Jitendra Garg
24Express news Aligarh
9359080748

Post A Comment: