Good morning
24Express news Aligarh
Date 5/12/18
Jitendra Garg
खाद्य सामग्री के नमूनों के मिस्ब्रांडेड होने पर एडीएम सिटी की कोर्ट ने लगाया 8.7 लाख का जुर्माना
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत लिये गये खाद्य सामग्री के नमूनों के मिस्ब्रांडेड(मिथ्याछाप)अथवा अधोमानक पाये जाने के साथ साथ पंजीकरण के दस्तावेज न दिखाने वाले खाद्य सामग्री विक्रेताओं पर आज एडीएम सिटी अलीगढ़ की कोर्ट में एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह ने आज 10 खाद्य सामग्री विक्रेताओं पर अर्थदण्ड 8 लाख 70 हजार रुपये अधिरोपित किया।जिनके नाम निम्न है, मुस्कान ब्रांड नमकीन हाथरस पर 300000,एसएन डेयरी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड सासनी पर 300000,हरीश कुमार(अतरौली) पर 25000,देवराज सिंह(गोंडा) पर 40000,बबलू(गोंडा)पर 35000,लटूरी सिंह(अतरौली)पर 50000,वीरेंद्र सिंह(इगलास)पर 40000, बृजलाल(अतरौली)पर 35000, राम खिलाड़ी(गोंडा) 38,000, श्यामसुंदर(पाली मुकीमपुर)पर 15000 का जुर्माना लगाया
सिविल लाइन के अनीता कालरा हत्याकांड में चार दोषियों को उम्रकैद
सिविल लाइंस क्षेत्र की हरिओम नगर कॉलोनी में 4 अप्रैल 2016 को हुई स्पोर्ट्स कारोबारी सुभाष चंद्र कालरा की पत्नी अनीता कालरा की हत्या में एडीजे 15 अच्छेलाल सरोज की अदालत ने चार दोषियों को उम्रकैद की सजा और 65-65 हजार रुपए का जुर्माने की सजा सुनाई है। एडीजीसी कृष्ण मुरारी जौहरी के मुताबिक ये हत्या लूटपाट के उद्देश्य की गई थी।इसमें कोर्ट ने तारिक,मोहसिन निवासी हाथीडूबा और आमिर,इरफान निवासी जीवनगढ़ को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। अभियुक्तों से लूटा हुआ माल बरामद हुआ था।
डीसी मनरेगा ने अवैध तरीक़े से निकाली गयी 11 लाख 44 हज़ार की धनराशि को कराया वापस,संलिप्त के खिलाफ कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू
डीसी मनरेगा अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को मनरेगा के तहत बिना पत्रावली व बिना स्वीकृति के तीन ग्राम पंचायतों में 11 लाख 44 हज़ार की धनराशि निकाल ली गयी, जिसको आज बीडीओ लोधा ने मनरेगा मे वापस जमा कराया।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नगला मान सिंह से 6 लाख 94 हज़ार, बरौला जाफराबाद से 3 लाख 53 हज़ार, जलालपुर गड़िया से 97 हज़ार रुपये की धनराशि वापस कराई गयी है तथा इसमे नूरुद्दीन तकनीकी सहायक मनरेगा, गजेन्द्र सिंह कम्प्यूटर ऑपरेटर, अनिल कुमार अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा प्रथम द्रष्टया दोषी पाये गए हैं। इस सभी ने शिवानी बिल्डर सोमना के साथ मिलकर मनरेगा की धनराशि को अवैद्य तरीक़े से निकाला है, जिसमे तीनों मनरेगा कर्मियों की संविदा को समाप्त करते हुऐ, शिवानी बिल्डर के साथ-साथ मनरेगा कर्मियों पर एफआईआर करने के आदेश जिलाधिकारी अलीगढ़ श्री सिंह ने दिये हैं।श्री सिंह ने बताया कि बीडीओ लोधा पंकज यादव और लेखाकार कैलाशचंद्र के द्वारा सही पर्यवेक्षण न करने पर उनके स्पष्टीकरण के साथ उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी करने के निर्देश डीएम ने दिए हैं।डीएम व सीडीओ के स्पष्ट निर्देश है कि जनपद मे मनरेगा के कार्यों मे किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नही की जाएगी तथा जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
अलीगढ़ में आयोजित लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को किया सम्मानित व्यापारियों को अब जल्द मिलेगा लोन
अलीगढ के धर्मसमाज कालेज में आयोजित उधमी सम्मेलन में व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि प्रदेश सरकार लघु उधोगो के लिए बड़े पैमाने पर लोन दे रही है,बेरोजगारों ओर नोजवानो को इस क्षेत्र में आगे आना चाहिए,अधिकारियों से काम कराने वाला चाहिए,अधिकारी कार्य करने को विवश होंगे,हम अधिकारियों की छाती पर चढ़ कर काम करा रहे है, पूर्व की सरकार में यही अधिकारी कोई काम नही कर रहे थे।यही अधिकारी पिछली सरकार में कामचोरी करते थे लेकिन आज काम कर रहे है,में स्वयं अगले माह मुख्यमंत्री के साथ अलीगढ़ आऊंगा ओर अलीगढ़ में चार से पांच हजार लोगों को बैंकों के माध्यम से कारोबार करने के लिए लोन वितरित करूंगा। कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह,उद्यमी महेश अग्रवाल,विधायक अनिल पाराशर,संजीव राजा,जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह,उपाध्यक्ष ब्रज क्षेत्र श्योराज सिंह ,महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत,कार्यक्रम संयोजक, आनंद गुप्ता, शिशिर सिंह सहित सैकड़ों उद्यमी रहे मौजूद।
नगर निगम के बकायेदारोें पर नगर आयुक्त ने कसा शिंकजा, प्रतिदिन 20 बड़े बकायेदारों पर होगी कार्यवाही
नगर निगम के बड़े बकायेदारों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने का मन बना चुके नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय को ऐसे सभी बकायेदारों के विरूद्ध प्रतिदिन अभियान चलाकर वसूली, तालाबंदी व कुर्की की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।नगर निगम में दिसम्बर माह में वसूली की समीक्षा करते हुये नगर आयुक्त ने सभी जोनल अधिकारियों,राजस्व निरीक्षकों को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली व प्रतिदिन 20 बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये।नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम के देयकों का भुगतान जमा न करने वाले ये न समझे नगर निगम वसूल नहीं कर सकता नगर निगम अपनी पूर्ण क्षमता व नगर निगम अधिनियम-1959 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत ऐसे लोगों से निपटने के लिये पूर्ण रूप से सक्षम है।वही नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय ने बताया कि बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कार्यवाही के लिये सम्बन्धित कर अधीक्षकों को दिशा निर्देश दिये गये है साथ ही पहले चरण में लगभग रूपया 63.00 लाख के बकायेदारों के नाम सार्वजनिक किये गये है ।
काबिना मंत्री सत्यदेव पचौरी ने उद्योग,खादी एवं ग्रामोद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग के अधिकारियों के साथ की मण्डलीय बैठक
प्रदेश के मा.मंत्री खादी एवं ग्रामोद्योग,रेशम,हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग,सूक्ष्म लघु एवं मध्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग सत्यदेव पचौरी ने आज यहां सर्किट हाउस सभागार में उद्योग खादी एवं ग्रामोद्योग हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग के अधिकारियों के साथ मण्डलीय समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत बैंको से ऋण एवं अनुदान की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।उन्होंने कहा कि एक जनपद.एक उत्पाद ओडीओपी के साथ-साथ परम्परागत उद्योगों को बैंको से ऋण दिलाकर बढ़ावा दिया जा रहा है जो विगत 70 वर्षों से उपेक्षित रहे हैं।उन्होंने कहा कि युवक रोजगार के लिए इधर-उधर न भटकें बल्कि सूक्ष्मए लघु उद्योगों की स्थापना कर स्वयं लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान करें।
गांधी स्मृति की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पद यात्रा में शामिल हुई रामसखी कठेरिया सदस्य राज्य महिला आयोग
गांधी स्मृति की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पद यात्रा के दूसरे दिन विष्णुपुरी मंडल के वार्ड 40 में रामसखी कठेरिया सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश शामिल हुई।उनके सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और साथ में बिधायक अनिल पाराशर,संगीता वार्ष्णेय, अनिल सैंगर,उदयबीरसिह,जगदीश महाजन, मानव महाजन,अजीत चौधरी ,प्रदीप राघव,अमित राघव,विकास राजपूत, क्षेत्रीय. गणमान्य लोग,भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने केन्द्र,प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गयी जनहितकारी योजनाओं की जानकारी जनता को डोर टू डोर जाकर दी।
अलीगढ़ अचल ताल पर हिंदू युवा वाहिनी ने नवजोत सिंह सिद्दू का फूंका पुतला
हिंदू युवा वाहिनी ने अचल ताल स्थित डीएस कॉलेज पर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्दू का पुतला दहन किया, नवजोत सिंह सिद्दू अपने स्वार्थ के लिए नीचता की पराकाष्ठा को पार करने से भी नहीं हिचकने वाला व्यक्ति है ऐसे लोगों को जनता समझ चुकी है देश की जनता राष्ट्र विरोधी तत्वों को सिरे से नकारने का काम करेगी छात्र नेता आदित्य पंडित ने कहा कि सिद्दू का पाकिस्तान प्रेम उसकी नीच सोच को प्रदर्शित करता है। उन्होंने आगे कहा की भारत की पावन भूमि पर सिद्धू जैसे नापाक व्यक्ति का रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, पंजाब की देशभक्तों की पावन भूमि से सिद्धू को निकाल फेंकना चाहिए। पुतला फूंकने वालों ने विशाल भारद्वाज अंकित शीलू ठाकुर विकास राणा आदित्य राज शिवांग तिवारी गुलशन कुमार आदि छात्र मौजूद रहे
मडराक क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने ट्यूबेलों में नकाब लगाकर स्टार्टर समेत हजारों रुपये का सामान किया चोरी
थाना मडराक क्षेत्र में इन दिनों ट्यूबेलों से चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है, बीती रात अज्ञात चोरों के गिरोह ने सरकारी ट्यूबेल समेत तीन ट्यूबेलों को निशाना बना दिया।चोरों के गिरोह ने नकब लगाकर तीन ट्यूबेलों में से स्टार्टर, केवल समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह किसान शौच करने के लिए गए तभी नकब की जानकारी हुई।पीड़ितों ने ट्यूबेलों से चोरी हुए सामान की कीमत 35 हजार रुपये बताई है। मडराक इलाके के गांव मईनाथ निवासीगण मनोहर सिंह पुत्र ओकार सिंह लोधी व राजू पुत्र दीनदयाल के खेत गांव के निकट हैं।गांव के निकट लगे एक सरकारी ट्यूबेल के ट्रांसफार्मर में से तांबा, तेल आदि सामान चोरी कर ले गए।किसानों का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद भी इलाका पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है।उधर मडराक एसओ मृदुल कुमार ने मामले में जानकारी होने से इन्कार किया है।
शौचालय निर्माण की खराब प्रगति पर अधिनस्थों पर भड़के नगर आयुक्त
आगामी 4 जनवरी से प्रारम्भ होने जा रही स्वच्छता की महापरीक्षा स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 की तैयारियों व शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने एक दिवसीय कार्यशाला में अधीनस्थों के साथ की।कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये अधीनस्थों को स्पष्ट निर्देश दिये कि सर्वेक्षण-2019 के डक्यूमेंटेशन की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर है सभी विभागाध्यक्ष व कार्मिक अपने-अपने स्तर से प्रपत्र स्वच्छ भारत मिशन सेल को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें व कार्यशाला में उन्होनें स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 की तैयारियों की समीक्षा भी की।बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी,मुख्य अभियन्ता,महाप्रबंधक,मुख्य कर निर्धारण अधिकारी,अधिशासी अभियन्ता, कर निर्धारण अधिकारी,कर अधीक्षक,राजेश कुमार,कपिल कुमार,संजय, अहसान रब आदि मौजूद रहे।
मडराक में छात्र-छात्राओं ने निकाली रूबेला टीकाकरण रैली
मडराक में रूबेला टीकाकरण के बैनर तले रैली निकाली गई इस दौरान ग्रामीणों को रूबेला टीकाकरण व खसरे की जानकारी दी गई। रैली को गली गली में निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। मडराक के जूनियर हाईस्कूल में सोमवार को बैनर तले रैली निकाली गई। इस दौरान रैली में रूबेला टीकाकरण व खसरे से संबंधित जानकारी दी गई। रैली को गली गली में निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।रैली में स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।प्रधानाध्यापिका मालती गौतम ने बताया कि ग्रामीणों को टीके लगाने की जानकारी दी गई है। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
कोल तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में जॉइंट मजिस्ट्रेट व एएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
कोल तहसील के सभागार मे सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस मौक़े पर संपूर्ण समाधान दिवस में जॉइंट मजिस्ट्रेट जोगिंदर सिंह व एएसपी नीरज जादौन मुख्य रूप से मौजूद रहे और उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को सुना।जबकि इनके समक्ष 89 समस्याएं आईं, जिनमें 55 राजस्व ,12 पुलिस सहित अन्य विभागों की रही।इसके साथ ही जॉइंट मजिस्ट्रेट ने अधीनस्थ अधिकारियों को समस्याओं को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिये।इस मौके पर तहसीलदार कोल गौतम सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर लघु सिंचाई विभाग द्वारा कराये जा रहे हैं फ्री बोरिंग
डीएम चंद्र भूषण सिंह के निर्देशों पर लघु सिंचाई विभाग द्वारा लाभार्थियों के फ्री बोरिंग कराए जा रहे हैं। ए.ई. अनुराग गुप्ता ने बताया की जनपद अलीगढ़ के ब्लॉक टप्पल के गांवों में बोरिंग का कार्य हुआ जिसका लाभ जय भगवान पुत्र जसवंत,खेमचंद पुत्र कंवरपाल,हरचंद पुत्र आरामी को मिला।
संस्कार भारती की बैठक में श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण की बनी रूपरेखा
कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की अति आवश्यक बैठक स्थानीय संघ कार्यालय,केशव माधव भवन, द्वारकापुरी अलीगढ़ पर आहूत हुयी। इस बैठक में अयोध्या में श्री राम जी के भव्य मंदिर निर्माण हेतु चल रहे आंदोलन को गति देने पर विचार विमर्श किया गया।भुवनेश आधुनिक ने बताया कि 9 दिसंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाले भव्य आंदोलन में संस्कार भारती की महती भूमिका रहेगी।अलीगढ़ जिले की प्रत्येक समिति से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। इस बैठक में सभी समितियों ने अपने अपने आगामी कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला ।बैठक में प्रांतीय संरक्षक विशन चंद्र वार्ष्णेय एवं नवनियुक्त जिला सह संयोजक हनुमंत राम गांधी का स्वागत पटका पहनाकर सभी पदाधिकारियों ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से आलोक शर्मा ,एडवोकेट अनिलराज गुप्ता,भुवनेश आधुनिक, हनुमंत राम गांधी ,सुनयना गुप्ता, पिंकी शर्मा ,नीलिमा गुप्ता ,राकेश वर्मा, अलका गुप्ता,चंद्र प्रकाश मौर्य,दुर्गेश वार्ष्णेय , देवेंद्र भोला, कुसुम गुप्ता, दुर्गेश वार्ष्णेय,मनीला गुप्ता,ऋतु वार्ष्णेय ,पूनम विशन वार्ष्णेय,अनुज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
क्लब मंजरी द्वारा एक गरीब विधवा महिला की,की गई मदद
क्लव मंजरी द्वारा मंगलवार को एक गरीब बिधवा महिला को महीने भर का राशन के लिए सहायता राशि क्लव से एंव उसकी लडकी की स्कूल की फीस मंजरी की सी जी आर पूजा सोमनी,चार्टर सेक्रेटरी लता गुप्ता द्वारा दी गयी।कार्यक्रम में क्लब में रत्नेश शाह,पूजा सोमनी,लाता गुप्ता ,सचिव अर्चना कुलश्रेष्ठ, सहसचिव रश्मि सुह्रद कोषाध्यक्ष माधवी उपस्थित रही।
हिंदू जागरण मंच ने वार्ष्णेय कॉलेज में चलाया सदस्यता शिविर अभियान
हिंदू जागरण मंच का राष्ट्रीय रक्षक भर्ती अभियान जिले में चलाया जा रहा है इसी श्रंखला में श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में राष्ट्र रक्षक भर्ती के लिए शिविर लगाया गया जिसमें छात्रों को संगठन की रीति नीति से अवगत कराकर सदस्य बनाया काफी छात्रों ने हिंदू जागरण मंच की सदस्यता ग्रहण की महानगर अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि हिंदू विरोधी घटनाओं एवं स्कूल कॉलेजों पर भोली भाली छात्राओं के साथ लव जिहाद की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए कालेजों में हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी इकाई गठित की जाएंगी इस मौके पर सनी कुमार प्रदेश मंत्री रेणुका सिंह कीर्ति शर्मा अमर कुमार सनी कुमार हरीश विशाल हरीश जादौन आदि मौजूद रहे।
अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम अलीगढ़ में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम अलीगढ़ में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल कुद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन किया गया।जिसमे जनपद के 1105 बालक/बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह एवं शहर विधायक,कोल विधायक,अतरौली ब्लाक के ब्लाक प्रमुख,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़,जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी,जिला क्रीड़ा अधिकारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी एसएसए, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा,प्रशिक्षण प्रभारी एवं ब्लाक व्यायाम शिक्षक/शिक्षिका तथा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय उपस्थित रहे।राज्यमंत्री संदीप सिंह द्वारा छात्राओं को स्वस्थ शरीर के लिए खेलकूद आवश्यक है का संदेश दिया गया।
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज वर्ल्ड एड्स डे पर जन जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडीकल काॅलेज के कम्यूनिटी मेडीसिन विभाग के अन्तर्गत कार्यरत रूरल हैल्थ ट्रेनिंग सेंटर जवां में ‘‘वर्ल्ड एड्स डे’’ के अवसर पर जन जागृति कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्थानीय जनता को एड्स से सम्बन्धित आवश्यक जानकारियाॅ उपलब्ध करने के साथ ही एड्स का शिकार होने के कारणों तथा उनसे बचने की विधियों पर प्रकाश डाला गया। जागृति कार्यक्रम के अन्तर्गत जेएन मेडीकल काॅलेज तथा जिला चिकित्सालय स्थित ‘‘इंटीग्रेटिड काउंसिलिंग एण्ड टैस्टिंग सेंटर्स’’ तथा ‘‘एआरटी सेंटर्स’’ की सेवाओं से भी अवगत कराया गया।
पुलिस ने चेकिंग में 51 वाहनों के काटे चालान एक वाहन को किया सीज
अलीगढ़ पुलिस ने मंगलवार को जनपद में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें 51 वाहनों के चालान किए गए। व एक वाहन को किया सीज ,इसके साथ ही मौके पर 25100 रुपए समन शुल्क बसूल किया।जनपद में पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 36 लोगों को किया
24Express news. Aligarhअलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप कराने के लिए सम्पर्क करें
Jitendra Garg
24Express news Aligarh
9359080748


Post A Comment: