(आशीष सिंघल)
बुलंदशहर स्याना हिंसा में एक और पुलिस अधिकारी पर गाज, शासन ने SP सिटी के पद से डाॅ प्रवीन रंजन सिंह को हटाकर भेजा यूपी डायल 100 लखनऊ, उनके स्थान पर अलीगढ़ से अतुल श्रीवास्तव को किया नियुक्त ।
स्याना हिंसा में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को छोड़कर भागने वाले थानेदारों पर हो सकती है कार्रवाई, घटना के समय 5 थानों के थानेदार वहां थे मौजूद, जो पथराव होने पर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार अकेला छोड़कर गए थे भाग ।
महिला थाना प्रभारी रजनी चौधरी पर गिर सकती है निलंबन की गाज, बेकसूर दो महिलाओं को घर से उठाकर 48 घंटे अवैध हिरासत में रखने की पाई दोषी ।
जाम से हाॅफ रही शहर की सड़कें, ढील मिलते ही बेलगाम हुए ई-रिक्शा, नो-एंट्री में शहर के अंदर खूब दौड़ रहे भारी वाहन ।
सिटी के सर्राफा बाजार में चोरी, प्लाइवुड के थोक विक्रेता "राम एंड संस" दुकान का शटर उठाकर लैपटॉप और गल्ले से नगदी ले गए चोर ।
खुर्जा क्षेत्र के मुहल्ला मुरारीनगर में पशु चोरों का कहर, रात्रि में शकील के घेर में धावा बोलकर 5 भैसे खोली ।
सिकंदराबाद में शर्मा होटल के पास हाईवे पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो गाड़ी पलटी, हादसे में नोएडा निवासी 64 वर्षीय मुकेश की मौत, उसकी पत्नी और बेटा घायल ।
सिकंद्राबाद क्षेत्र के गांव शेरपुर से युवक लापता, 30 घंटे बीतने के बाद वापस ना लौटने पर परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, पिता मनोज भाटी ने थाने में दी तहरीर ।
बुलंदशहर मंडी समिति की टीम ने धान से लदी गाड़ी को पकड़ा, किया सीज । गांव गेंदपुर शेखपुर के प्रधानपति भरत सिंह की थी उक्त गाड़ी, प्रधानपति ने मंडी समिति के लोगों पर लगाया गाड़ी छोड़ने की एवज में 5 हजार रुपए की घूस मांगने का आरोप ।
समाजवादी पार्टी में सिकंद्राबाद नगर के नगर अध्यक्ष बने मो. आशकीन, प्रदेश अध्यक्ष उत्तम पटेल ने जारी किया मनोनयन पत्र ।
अब भ्रष्टाचार मुक्त होगी जनपद पुलिस, नये एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जिले के सभी थाने, दफ्तर और चौकियों पर चस्पा कराए पोस्टर ।
1. जारी किया 9454458332 व्हाट्सएप नंबर, जनसाधारण को किया सूचित, मोबाईल, FIR, पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन, प्रार्थना पत्र आदि की जांच में सुविधा शुल्क मांगने वाले पुलिसकर्मी की उक्त नंबर पर करें शिकायत ।
उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक नरेंद्र अग्रवाल की द्वितीय पुण्य तिथि पर उन्हे किया गया याद, संगठन के कार्यालय पर आत्मा की शांति के लिए हवन व विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन ।
1. बुलंदशहर सहित स्याना, शिकारपुर, सिकंद्राबाद, जहांगीराबाद, अनूपशहर, खानपुर, डिबाई, बीबी नगर, आदि विभिन्न नगरों व कस्बों के व्यापारी रहे मौजूद ।
राजस्थान छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बीजेपी को झटका, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता में लौटी वापस ।
1. जबकि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने बीजेपी को ना केवल उसके घर में दी चुनौती बल्कि उसे सत्ता से बाहर का दिखाया रास्ता ।


Post A Comment: