दादरी नगर के सरकारी स्कूलों प्राथमिक विद्यालयों के लिए भी जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि कुछ ठोस कदम उठाए,


प्राथमिक विद्यालय (3) किदवईनगर मेवातीयान मोहल्ला वार्ड नं 17, दादरी की हालात बहुत खराब है, स्कूल का मुख्य द्वार काफी समय से टूटा हुआ है, एक भी पेड़ या पौधा स्कूल में नही है, शोचालय का गेट टूटा हुआ है, स्कूल की दो इंची के लेंटर की छत में कई सुराख साफ साफ दिखते हैं, स्कूल का फर्स जगह जगह से टूटा हुआ है, दीवारों पर पुताई सायद काफी समय से नही हुई, स्कूल में बिजली का कनेक्शन तक नहीं है, स्कूल स्टाफ की प्रसंसा करते है कि टूटे फूटे रास्ते से स्कूल पहुंच कर बच्चो को पढ़ा रहे हैं, कुछ समय पहले एनटीपीसी की तरफ से सभी क्लासों में अच्छी ब्रेंच आ गई है बच्चो के बैठने के लिए, वार्ड पार्षद लगातार प्रयास कर रहे हैं कि स्कूल के अंदर परिवर्तन आये इसलिए समय समय पर स्वयं आना जाना रखने के साथ नगर पालिका प्रशासन के अधिकारियों का जमीनी दौरा कराते रहते हैं, स्कूल तक जाने के लिए रास्ता कच्चा है, इंटरलॉकिंग टाईल्स का रास्ता बनवाने की मांग काफी वर्षो से की जा रही है।

26 जनवरी व 15 अगस्त के मौके पर जब हम स्कूल के कार्यक्रम में जाते हैं तो यह देखकर बहुत खुशी होती है कि अधिकतर स्टूडेंट्स बहुत प्रतिभाशाली है, टीचर्स की मेहनत दिख जाती है वार्षिक प्रोग्रामो में।

जनपद के आला अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकार बंधुओ को प्राथमिक विद्यालयों का दौरा करते रहना चाहिए, यह बहुत खुशी की बात है कि जनपद में ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक विद्यालयों की हालत में काफी सुधार देखने को मिल रहा है लेकिन दादरी में स्तिथि बद से बदतर होती जा रही है।

जनपद गौतमबुद्ध नगर में सायद सबसे अधिक बदहाल हालात में है प्राथमिक विद्यालय किदवईनगर (3) वार्ड नं 17, मोहल्ला मेवातीयान, दादरी का स्कूल
Share To:

Post A Comment: