24Express news Aligarh
Date 21/12/18/8:00pm
       Jitendra Garg


✍अलीगढ़ मथुरा बाईपास रोड पर पुलिस और कार सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान 20 हजार के ईनामी बदमाश को लगी गोली*
थाना कोतवाली पुलिस देर रात्रि  मथुरा बाईपास पर चेकिंग कर रही थी तभी तेज गति से आती  कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया कार में सवार  बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायर  किया जिसमें एक बदमाश की गोली लगी है और दूसरा बदमाश  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया अंधेरे का फायदा उठाकर दो बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश सहित दो बदमाशों को किया गिरफ्तर, घायल बदमाश को पुलिस ने जिलाअस्पताल में कराया भर्ती, मोके से कार,तमंचा ओर कारतूस किये बरामद,बदमाशो ने 10 दिन पूर्व थाना गभाना क्षेत्र में बीयर से भरे ट्रक को था लूटा,पुलिस पूछताछ में घायल बनवास ने अपना नाम धर्मा निवासी नोरथा थाना अतरौली बताया है पुलिस दूसरे बदमास से पूछताछ कर रही है और फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।
✍  *जवां क्षेत्र के बरौली मौड़  पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान 20 हजार का ईनामी बदमाश घायल*
थाना जवा क्षेत्र के बरौली रोड पर गांव मिर्जापुर के पास पर पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ एक घायल,बदमाश को पुलिस ने जिलाअस्पताल में कराया भर्ती,तमंचा ओर कारतूस किये बरामद,घायल बदमाश रात्रि में कोतवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान हुआ था फरार ओर गभाना क्षेत्र में बीयर से भरे ट्रक लूट में था शामिल पुलिस पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम सकीला पुत्र मुन्नीवाज निवासी नोरथा थाना अतरौली बताया।
✍  *जीएसटी का रिटर्न दाखिल न करने पर 250 कारोबारियों को नोटिस*
जीएसटी का रिटर्न दाखिल न करने वाले 250 बड़े कारोबारियों को सेंट्रल गुड्स सर्विस टैक्स एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क (सीजीएसटी) के मंडल मुख्यालय से नोटिस जारी किए गए हैं। एटा, कासगंज, हाथरस व अलीगढ़ के इन मैन्युफैक्चर्स व ट्रेडर्स ने एक सप्ताह से 15 दिनों में जवाब नहीं दिया तो कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। नई कर  व्यवस्था में जीएसटी एक जुलाई 2017 से लागू हुई है। एक जुलाई से 30 मार्च 2018 तक के दौरान जीएसटी आर (टू-ए) के रिटर्न दाखिल न करने वालों को ये नोटिस जारी किए गए हैं। जीएसटी काउंसिल ने चुनिंदा कारोबारियों की सूची जारी की है। विभाग के वरिष्ठ व कनिष्ठ कर अधीक्षक ने अपने-अपने क्षेत्र के कारोबारियों को नोटिस जारी किए हैं। कर अधिवक्ता मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि उनके तीन क्लाइंट के पास ये नोटिस भेजे गए हैं। पहले उनसे टैक्स जमा कराया जाएगा। इसके बाद कुल टैक्स पर जुर्माना भी जमा कराया जाएगा।

✍  *डीएम ने अभियंताओं का थानावार बदला कार्यक्षेत्र*
डीएम ने पहली बार शहर को तीन जोन में बांटते हुए थानावार कार्यक्षेत्र बांटे हैं। पहले जोन में सहायक अभियंता केके बंसला के साथ जेई गंगेश कुमार सिंह सिविल लाइन व जवां थाना और नवीन शर्मा को बन्ना देवी व लोधा थाना क्षेत्र दिया गया है। दूसरे जोन में सहायक अभियंता केदार राम रहेंगे। उनके मातहत जेई निमिष गुप्ता को क्वार्सी व आरके गुप्ता को सासनी गेट तथा दूधनाथ वर्मा को गांधी पार्क, देहलीगेट व कोतवाली थाना क्षेत्र दिया गया है। पीयूष त्यागी को हरदुआगंज व अकराबाद क्षेत्र मिला है। तीसरे जोन में सहायक अभियंता महाराज सिंह के नेतृत्व में जेई एमके शुक्ला को मडराक, बांकेलाल को इगलास व खैर और विजेंद्र शर्मा को टप्पल व गभाना थाना क्षेत्र मिला है। जोन एक में निर्माण व विकास कार्य मनोज द्विवेदी व विनीत कुमार शर्मा देखेंगे। जोन दो में निमिश गुप्ता व दूधनाथ यही जिम्मा देखेंगे तो जोन तीन में श्याम मोहन शुक्ला अतिक्रमण हटाने पर सभी अभियंता उड़नदस्ते के साथ रहेंगे।

✍ *गुरुवार से परिवहन विभाग ने बिना परमिट के संचालित हो रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान*
एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम ने रामघाट रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। कस्बा हरदुआगंज में बिना गैस किट, परमिट व फिटनेस के दौड़ रही स्कूली वैन को पकड़ लिया। वैन एलपीजी गैस से संचालित हो रही थी। एआरटीओ ने बिना कागजातों के गाड़ी को सीज कर थाना हरदुआगंज में खड़ा करा दिया। टीम ने यहीं पर तीन  प्राइवेट बसों जिनमें स्कूली बच्चे भरे हुए थे, का चालान कर दिया। एक क्वालिस गाड़ी का भी चालान किया गया, जिसका बिना किसी परमिट के टैक्सी के रूप में एक निजी स्कूल के स्टाफ को लाने व ले जाने का काम मासिक किराए पर किया जा रहा था। छह ट्रकों के ओवरलोड होने पर उनका चालान काटे। आरटीओ प्रवर्तन निर्मल प्रसाद ने बताया कि यह अभियान नियमित चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ चालान, जुर्माना वसूलने के साथ ही सीज करने की कार्यवाही भी की जाएगी।

✍  *कल से स्टेशन की कैंटीन पर मिलेगा भोजन*
रेलवे स्टेशन पर मरम्मत आदि के काम के चलते बंद पड़ी खानपान के अंतिम कैंटीन अब शनिवार से फिर से खुलेगी कैंटीन बंद होने से मुसाफिरों को परेशान होना पड़ रहा था। स्टेशन पर आईआरसीटीसी की खानपान कैंटीन व रिफ्रेशमेंट रूम बना है। जहां निर्धारित दरों पर खाने की थाली के साथ ही 15 रुपये की कीमत पर जनता खाना (पूड़ी व सब्जी की पैकिट) उपलब्ध रहता है। आईआरसीटीसी  के अफसरों को निरीक्षण में कैंटीन में यात्रियों के समुचित बैठने आदि की सुविधाएं उपलब्ध नहीं मिलीं। निरीक्षण में कुछ अन्य खामियां भी देखने को मिली थीं। जिस पर अफसरों ने मरम्मत आदि के साथ कैंटीन पर फ्लैक्स व साइन बोर्ड एवं खाने की रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए थे, जिसके अनुपालन में कैंटीन में पिछले कई दिनों से मरम्मत व साज सज्जा का काम चल रहा था। कैंटीन संचालक के अनुसार मरम्मत का काम पूरा करने के साथ निरीक्षण में मिली खामियों को दूर कर लिया गया है।

✍  *प्रदेश में अलीगढ़ सहित 21 बस अड्डे शॉपिंग मॉल की तर्ज पर किए जाएंगे विकसित*
शॉपिंग मॉल की तर्ज पर प्रदेश में अलीगढ़ समेत 21 बस अड्डे विकसित किए जाएंगे। यह बस अड्डे पीपीपी मॉडल पर प्रमुख शहरों में बनेंगे। यहां पर यात्रियों के लिए सभी सुख सुविधाएं मौजूद रहेंगी। परिवहन निगम ने गुरुवार को आयोजित डेवलपर्स कॉन्क्लेव में देश भर से आए निवेशकों से इस आधुनिक बस टर्मिनल में निवेश का न्योता दिया। राजधानी के एक होटल में आयोजित इस कॉन्क्लेव में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 23 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में असीम संभावनाएं हैं। जिस प्रकार लखनऊ में आलमबाग बस अड्डा पीपीपी मॉडल पर विकसित किया गया है उसी प्रकार अलीगढ़   समेत 21 शहरों में बस टर्मिनल बनाए जाएंगे। सरकार निवेशकों को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराएगी।

✍ *जल्द ही धनीपुर में स्थानांतरित होगी सारसौल स्थित फल मंडी*
गुरुवार को लखनऊ में मंडी परिषद के डायरेक्टर से मुलाकात की। शहर विधायक संजीव राजा. छर्रा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह व कोल विधायक अनिल पाराशर ने डायरेक्टर से कहा कि सरसौल स्थित अवैध फल मंडी को जल्द धनीपुर मंडी में स्थानांतरित किया जाए। शहर विधायक ने कहा कि धनीपुर में मंडी होने से सभी को फायदा होगा। छर्रा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह ने छर्रा स्थित मंडी के नवीनीकरण के लिए छह करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत कराया। रवेंद्रपाल सिंह ने कहा कि इससे व्यापारियों के साथ ही किसानों को भी फायदा मिलेगा। कोल विधायक अनिल पाराशर ने ग्रामीण क्षेत्रों के पैठ के सुंदरीकरण के लिए भी विचार रखा। कहा, पैठ में आवारा पशु व गंदगी के चलते बदबू आती है, तमाम अव्यवस्था रहती है। यदि इनका सुंदरीकरण होगा तो लोगों को अच्छा लगेगा और सुविधा होगी। डायरेक्टर ने कहा कि वह इन विषयों पर जरूर काम कराएंगे।

✍ *यूपी टीईटी 2018 के संशोधित रिजल्ट में 19852 और नए अभ्यर्थी सफल हुए घोषित*
यूपीटीईटी 2018 के संशोधित रिजल्ट में 19852 नए अभ्यर्थी और सफल घोषित किए गए हैं। अब ये अभ्यर्थी छह जनवरी को होने वाली सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की तारीख 22 दिसंबर की शाम छह बजे तक बढ़ाने का आदेश भी जारी हो गया है। उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी टीईटी 18 नवंबर को प्रदेश भर के 2070 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी। उत्तर कुंजी व संशोधित उत्तर कुंजी जारी करने के बाद चार दिसंबर को घोषित परिणाम में तीन लाख 66 हजार 285 अभ्यर्थी सफल हुए थे। अभ्यर्थी 14 प्रश्नों के जवाब को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे। कोर्ट में तीन प्रश्नों में समान अंक देने का निर्देश दिया था। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने गुरुवार शाम संशोधित परिणाम जारी किया है।
✍  *बरौली विधायक ठा.दलवीर सिंह ने जनपद की मुख्य समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कार्यालय में की मुलाकात*
ठाकुर दलवीर सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अलीगढ़ की समस्याओं से अवगत कराया और कहा कि एक मात्र चीनी मिल साथा सही रूप से कार्य नही कर रही है,जिसके कारण जनपद के गन्ना किसान परेशान हैं। इसके साथ ही जनपद में संचालित वैध व अवैध कट्टीघरों से जनपद को होने वाली समस्याओं के संबन्ध में अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने दोनों ही प्रकरणों में गम्भीरता दिखाते हुये शीघ्र कार्यवाही के निर्देश अधीनस्थों को दिये।श्री सिंह ने कहा कि सहकारी चीनी मिल साथा की क्षमता बढ़ोत्तरी के साथ डिस्टीलरी यूनिट,एथेनाल प्लान्ट एवं पावर प्लान्ट लगावाने के संबंध में बजट 2019-20 में धनराशि भी दी जाए।जिसकी पिराई क्षमता 1250 टी0सी0डी0 है। इस मिल की स्थापना को पच्चास दशक से अधिक हो चुके है। भारत सरकार द्वारा 1250 टी0सी0डी0 क्षमता की चीनी मिलों को लाभप्रद ईकाई नहीं माना गया है।यह चीनी मिल वर्षो से हानि में चल रही है।श्री सिंह ने बताया कि अवैध कट्टीघर भी संचालित हैं एवं अवैध रूप से रात में चर्बी को गलाया जाता है, जिसके कारण पूरे शहर में भयानक बदबू आती है।इस बदबू से अस्थमा व सांस के पीड़ित रोगियों को काफी परेशानी होती है।                                                           
✍ *प्रमुख सचिव उद्यान एवं प्रसंस्करण व जनपद के नोडल अधिकारी ने की विकास कार्यों तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा*
अलीगढ़ जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा करने दो दीवसीय दौरे पर आए प्रमुख सचिव उद्यान एवं प्रसंस्करण, उत्तर प्रदेश शासन सुधीर गर्ग ने कलेक्ट्रट के सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। जिसमें सभी संबंधित अधिकारियों ने उनके द्वारा किये गए अनुपालन के बारे में मीजल्स रूबैला अभियान, नहरों की सिंचाई,छात्रवृत्ति,बेसिक शिक्षा विभाग,प्रधानमन्त्री आवास योजना,नलकूप विभाग विस्तृत रूप से बताया।प्रमुख सचिव ने नेचरोपेथी के अंतर्गत कलक्ट्रेट व पुलिस लाइन मे केम्प आयोजित किये जाने, मण्डी समतियां किसान हित मे कार्य करे, शौचालय मार्च तक पूर्ण करने ,साथा चीनी मिल को जल्द ठीक करने के निर्देश दिये। इस मौके पर बैठक में एसएसपी अजय कुमार साहनी,मुख्य विकास अधिकारी  दिनेश चंद,  नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल, एडीएम प्रशासन अजय श्रीवास्तव,एसपी ट्रेफिक अजीमुल हक,एडीएम वित्त उदय सिंह, डीसी मनरेगा अमरेन्द्र प्रताप सिंह, पीडीडीआर डीए सचिन कुमार,सीएमओ डा.एमएल अग्रवाल,डीएचओ एनके सहानिया, डीआईओएस धर्मेन्द्र शर्मा, कृषि उपनिदेशक अनिल कुमार,डीपीआरओ सुश्री पारुल सिसोदिया,डीएसओ नीरज सिंह, बीएसए डा.लक्ष्मीकांत पांडे सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


✍ *रिमांड पर लिए अभियुक्त से पुलिस ने किया आलाकत्ल बरामद*
थाना टप्पल पुलिस ने पीसीआर पर लाये अभियुक्त मोनू उर्फ मोन्टी पुत्र प्रहलाद निवासी उसरह रोड बाईपास आधरी पट्टी कस्बा जट्टारी थाना टप्पल,से हत्या के मामले में दर्ज मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नाजायज एक तमंचा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस(आलाकत्ल)बरामद किया गया।इस सम्बन्ध में थाना पर अपराध संख्या 837/18 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।

✍ *गोंडा पुलिस ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त के कब्जे से नाजायज 85 पव्वा देसी शराब की बरामद*
थाना गोण्डा पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव कमंडल पुर के बाहर से एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से  नाजायज  85 पव्वा  देसी शराब के किए बरामद पुलिस पूछताछ में  अभियुक्त ने अपना नाम लोकेश पुत्र बहादुर सिहं निवासी कमण्डलपुर थाना गोण्डा बताया। पुलिस ने धारा 60 एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेजा।

✍ *मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अंतर्गत 22 नव युगल दंपतियों का हुआ सामूहिक विवाह*
 आज  सिद्धिविनायक फार्म हाउस नादा पुल खैर रोड अलीगढ़ में ब्लॉक गोंडा, इगलास,बिजौली,लोधा और नगर पंचायत इगलास के 22 जोडों का धूमधाम के साथ मंगलकारी लोकगीतों के मध्य हंसी खुशी के माहौल में सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख लोधा, ब्लॉक प्रमुख बिजौली, बीडीओ इगलास मनीष वर्मा, बीडीओ लोधा पंकज यादव एवं एडीओ,विवाहित जोड़ों के परिजन व जन सामान्य उपस्थित रहे।

✍ *अलीगढ़ अतरौली गांव के एक 65 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत* अतरौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर उर्फ हरमाया का नगला  के तालाब में चेतराम सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी उस्मानपुर उम्र 65 वर्ष का तालाब में डूबकर मौत हो गयी। म्रतक दो दिन से घर से लापता था। म्रतक के पांच बच्चे हैं । जिसमें दो बेटियां और तीन बेटे है। म्रतक ने अपने सभी बच्चों की शादी कर दी हैं। म्रतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और कहा है कि पोस्टमार्टम की  रिपोर्ट के अनुसार जांच की जायेगी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है  जितेन्द्र कुमार की खास रिपोर्ट

✍ *कांग्रेस नेता समेत छह हुए दोषमुक्त 2006 के बबलू हत्याकांड में*
दिल्लीगेट क्षेत्र के कनवरीगंज में  28 मई 2006 को व्यापारी नेता ओपी लाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिससे उस इलाके में दंगा भड़क गया था। उसी रात 9:15 बजे के करीब मोहल्ला पठानान गली बंजारन निवासी बबलू पुत्र नन्ना की कनवरीगंज में बनियापाडा के पास भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले की दो रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एक रिपोर्ट बबलू के मामा जाहिद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया था कि उसका भांजा कनवरीगंज गया था जिसकी भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में जुबिन पुत्र प्रहलाद, नजय पुत्र हरिओम, दीपेंद्र वार्ष्णेय पुत्र मुरालीलाल, राजीव डीलर पुत्र खजांची गुप्ता, दीपक कुमार पुत्र गिरधारी लाल और दिनेश पुत्र रमेश चंद्र निवासी कनवरीगंज के नाम प्रकाश में आए थे। दूसरी रिपोर्ट मो. वारिस ने दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया कि घटना के समय वह अपने दो साथियों के साथ बाइक से तार लेकर गूलर रोड से वापस आ रहा था। रास्ते में हाथी वाले पुल के पास कनवरीगंज में 50-60 अज्ञात बलवाइयों ने हमला बोल दिया जिसमें बबलू की मौके पर मौत हो गई। इस केस में संतोष कुमार पुत्र रामलाल का नाम प्रकाश में आया था। तब से  यह केस कोर्ट में विचाराधीन था। अपर सत्र न्यायधीश (तृतीय) की कोर्ट में हुई सुनवाई में सभी गवाहों ने आरोपियों को पहचानने से इंकार कर दिया। इस कारण अभियुक्तगणों पर हत्या करने का दोष साबित नहीं हुआ। न्यायालय ने सभी अभियुक्तगणों को दोष मुक्त कर दिया।

✍ *अलीगढ़ में स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट*
स्वाइन फ्लू एक संक्रमित बीमारी है। मेरठ में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने और सर्दी बढ़ने के चलते अलीगढ़ स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। इस बार जिला अस्पताल में विशेष वार्ड बनाए गए हैं। साथ ही मेडिकल कॉलेज में भी एएमयू इंतजामिया  की ओर से इसकी व्यवस्था की गई है। स्वाइन फ्लू किट, टेमीफ्लू और एई वैक्सीन भी जिला अस्पताल में उपलब्ध है। शहर के मलखान सिंह जिला अस्पताल व पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में स्वाइन फ्लू के उपचार के लिए विशेष  वार्ड बनाया गया है। स्वाइन फ्लू अति संक्रमित बीमारी होने के कारण इसके मरीजों को बिल्कुल अलग रखा जाता है। चिकित्सक भी स्वाइन फ्लू की किट पहनकर ही उपचार करते हैं।

✍ *5 जनवरी से दिल्ली के प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेले का होगा आगाज*
इस साल होने वाले विश्व पुस्तक मेले की थीम 'विशिष्ट आवश्यकता वाले पाठकों के लिए पुस्तकें' होगी। इसमें दिव्यांगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा, जिसके चलते दृष्टि बाधित और श्रवण बाधित पाठकों के लिए ब्रेल ऑडियो पुस्तकें भी उपलब्ध होंगी। वहीं आम पाठक वर्ग के लिए भी पुस्तक मेला बहुत ही दिलचस्प रहेगा। मेले में शारजाह सम्मानित अतिथि देश होगा। मेले का आयोजन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से किया जा रहा है। आईटीपीओ की अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पुस्तक मेले की तैयारियां तेजी के साथ शुरू हो रही हैं। इस बार मेला 13 जनवरी तक लगाया जाएगा।

✍ *सोमवार के अलावा बैंक में पांच दिन रहेगा अवकाश*
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के जिला संयोजक वीके शर्मा ने बताया कि शुक्रवार आज ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफैडरेशन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल है। इसके बावजूद बैंक खुलेंगे और कर्मचारी पहुंचेंगे लेकिन सारी चाबियां ऑफिसर्स  के पास होने के चलते लेन-देन से लेकर अन्य कोई भी आवश्यक कार्य नहीं हो सकेंगे। यानी कि लगभग अवकाश की सी स्थिति रहेगी। चौथा शनिवार होने के कारण शनिवार और फिर रविवार का अवकाश रहेगा। सोमवार को बैंक खुलेंगे तो मंगलवार को क्रिसमस का अवकाश है। बुधवार को यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते अवकाश रहेगा। इसी क्रम में 8 व 9 जनवरी को विभिन्न विभागों की करीब 32 यूनियनों की राष्ट्रव्यापी  हड़ताल है। इसमें बैंक की दो यूनियन ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन एवं बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के छह लाख कर्मचारी हड़ताल में शामिल होते रहेंगे।

✍ *शमीम अहमद ने अपर आयुक्त का संभाला चार्ज*
मंडलायुक्त कार्यालय में पहुंचे नवागत शमीम अहमद ने अपर आयुक्त का चार्ज संभाला। वह पूर्व में अलीगढ़ के सीडीओ रह चुके हैं। स्मार्ट सिटी को लेकर हुई बैठक में शामिल हुए शमीम अहमद ने कहा कि क्योंकि वह पूर्व में अलीगढ़ में तैनात रहे हैं। इसलिए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराएंगे। उनको यहां की पृष्ठभूमि की बखूबी जानकारी है।

✍ *सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 2018 के नतीजे हुए घोषित*
संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने सितंबर-अक्टूबर में हुए सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। पास हुए उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू देना होगा। इसके जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा समेत अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए अफसरों का चयन होगा। यूपीएससी के मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब अपना कैडर व सर्विस प्रेफरेंस भरना होगा। इसके लिए वह ऑनलाइन फॉर्म 21 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच भर सकते हैं। मुख्य परीक्षा के नतीजों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट यूपीएससी. गोव पर देखा जा सकता है।

✍  *कोलकाता में विधि विभाग अमुवि के प्रो.शकील समदानी ने मोटीवेशन कम कैरीयर औरिएंटेशन इन्टरेक्शन कार्यक्रम में व्याख्यान प्रस्तुत किया*
प्रो.समदानी ने कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है और जो उसमें पिछड़ गया वो दिन प्रतिदिन पिछड़ता ही जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी इच्छा शक्ति और परिश्रम के बल पर देश कें लाखों युवाओं ने अपनी किस्मत को बदला है। इसलिए कोई भी छात्र कितने ही गरीब एंव निम्न वर्ग से सम्बन्ध क्यों न रखता हो वो देश की किसी भी शिक्षण संस्था में दाखिला लेकर अपने साथ देश की तरक्की मे भी सहायक हो सकता है।
प्रोफेसर समदानी ने कहा कि छात्राओं के लिए हर्ष की बात है कि आज न्ययिक परीक्षा में उनके लिए 20 से 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं इस लिए उन्हें भी इस पेशे की तरह और पेशों के साथ ध्यान देना चाहिए। उन्होने छात्रों का आहवान किया कि वो अपने छात्र जीवन के 5-7 साल ईमानदारी से शिक्षा को समर्पित कर दें को उनकी पूरी जिन्दगी की दिशा एंव दशा सुधर सकती है।

✍ *किसान पाठशाला में किसानो की आय दोगुनी करने के तरीके बताए*
किसान पाठशाला में छोटी बचत पर गौर करके किसान आमदनी बढ़ा सकते है। ज्यादा खर्च सिंचाई उर्वरक और कीटनाशक पर होता है।अगर किसान जैविक उर्वरक,पेस्टीसाइड अपनाए तो मामूली खर्च पर फसल को उन्नत पैदावार दे सकते है।जिले भर की 122 न्याय पंचायत में शुरू हुई किसान पाठशाला का गुरूवार को समापन को हो गया।जिला स्तरीय व नोडल अफसरों ने अपने क्षेत्र में उपस्थित होकर पाठशालाओं को सम्बोधित की साथ ही  विधिवत पाठशालाओं का समापन कराया।उप निदेशक कृषि अनिल कुमार धनीपुर मण्डी विकास खण्ड के गांव मोरथल पहुचे। यहां उन्होने नई तकनीको की जानकारी दी ।

✍ *पुलिस ने चेकिंग में 25 वाहनों के काटे चालान मौके पर वसूला गया समन शुल्क*
अलीगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को जनपद में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें 25 वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही मौके पर 18000 रुपए समन शुल्क बसूल किया।जनपद में पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए  22 लोगों को किया गिरफ्तार।

24Express news Aligarh
*अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप ) कराने के लिए सम्पर्क करें 9359080748
Jitendra Garg
Share To:

Post A Comment: