दनकौर आशीष सिंघल- 
रविवार को करप्शन फ्री इंडिया की एक बैठक का आयोजन बिलासपुर स्थित एच. एस. गार्डन में किया गया । जिसमे आवारा पशुओ द्वारा किसानों की फसल बर्बाद होने की समस्या पर चर्चा की गयी।करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा प्राधिकरण व सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौपा गया था।लेकिन उसपर कोई कार्यवाही नही हुई। बैठक का आयोजन जिला महासचिव मनीष भाटी कठेडा   के नेतृत्व में किया गया।
         करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ. प्रवीण भारतीय ने बताया कि आजकल किसानों की गेंहू, जौ व सरसो आदि की फसल बोई गयीं है। फसल पैदा होते ही आवारा पशुओं ने किसानों की फसलों को उजाड़ कर रख दिया है। किसान रात-दिन खेतो पर पहरेदारी देकर जैसे-तैसे फसलों को बचा रहे है। लेकिन आवारा पशु झुंडों में आकर फसलों को तहस-नहस कर रहे है। जिसके सम्बन्ध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा 1 महीने पहले सिटी मजिस्ट्रेट को इस समस्या के निवारण के सम्बंध में ज्ञापन सौपा था व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को संबंधित ज्ञापन एसीईओ कृष्ण कुमार गुप्त को सौपा था । जिसपर अभी तक कोई कार्यवाही  नही हुई है।
         संगठन के जिला अध्यक्ष मा. दिनेश नागर ने बताया कि किसानों की इस समस्या पर प्रशासन का लापरवाह रवैया है।जिसके विरोध मे करप्शन फ्री इंडिया संगठन जल्द ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व जिला मुख्यालय पर धरना - प्रदर्शन करेगा।
           इस दौरान जिला अध्यक्ष  मा. दिनेश नागर, जिला महासचिव मनीष भाटी कठेड़ा, जिला उपाध्यक्ष रवि भाटी, दादरी अध्यक्ष गौरव टाइगर, तहसील सदर अध्यक्ष हरेंद्र कसाना, छात्र सभा अध्यक्ष अरुण नागर, राहुल शर्मा, शिवम राजपूत,राकेश नागर व मोहित नागर आदि लोग मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment: