(आशीष कुमार सिंघल)

कौशांबी सत्ता की ताकत एक बार फिर देश में चौथे स्तंभ के नाम से संबोधित की जाने वाली पत्रकारिता पर भारी पड़ती दिखाई दिया जहां सराय अकिल थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के मामलों को उजागर करने वाले पत्रकार को प्रशासन के षड्यंत्र के तहत जेल भेज दिया गया पुलिस ने पत्रकार के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई किया जिसमें प्रशासन ने सुनियोजित तरीके से जमानत न उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया जिले के सम्मानित लोगों ने प्रशासन की इस कदम की निंदा की है
गौरतलब हो कि सराय अकिल थाना क्षेत्र के बुध पूरी मोहल्ले में रहने वाले अरुण कुमार जायसवाल एक समाचार पत्र से पत्रकार जिससे उन्हें सरकार द्वारा मान्यता भी मिली है पिछले लगभग 4 महीने से वह जिले में अवैध बालू खनन के मामले में अभियान छेड़े हुए थे उन्हीं के द्वारा चलाए गए अभियान में पहुंचे खनन अधिकारी को माफियाओं ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा इस मामले में प्रशासन की काफी आलोचना हुई जिसका खामियाजा आखिर पत्रकार को उठाना पड़ा पत्रकार पर पुलिस ने धारा 500, 166 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा लिखा है गिरफ्तारी नहीं की जा सकती इसके बाद पत्रकार को स्थानीय पुलिस ने सारी रात थाने में बंद रखा स्थिति रात भर पत्रकार को कंबल ना देकर खुले मैं हवालात में बंद रखा गया मामले में प्रशासन की मिलीभगत से एसडीएम चैनल द्वारा धारा 151 पर जमानत ना देकर उन्हें जेल भेज दिया गया इस पूरे मामले से जिले के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है पत्रकार को रात भर कड़कती ठंड में बिना कंबल के पुलिस ने रखा
कौशांबी प्रशासन के खिलाफ सत्ता के खिलाफ लिखने की सजा सराय अकिल पुलिस ने एक पत्रकार को बखूबी दिया बिना किसी मुकदमे की जहां पुलिस ने उसे रात भर हवालात में बंद रखा इन पुलिस वालों ने इस कड़ाके ठंड में पत्रकार को एक कंबल तक नहीं दिया जिसके चलते वह सारी रात ठिठुरता रहा यह थी एक पत्रकार लेखीनी की सजा।
Share To:

Post A Comment: