(आशीष सिंघल)
साभार दैनिक पीड़ित मानव:
साभार दैनिक पीड़ित मानव:
बुलंदशहर । CBI ने हमीरपुर में हुए रेत के अवैध खनन घोटाले में IAS बी. चंद्रकला, सपा के MLC रमेश मिश्रा व उनके भाई समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके की छापेमारी, दिल्ली, लखनऊ, हमीरपुर व जालौन में पड़े छापों में CBI को व्यापक अनियमत्ता से जुड़े मिले !
1. खनन अधिकारियों के घरों से 2.5 करोड़ रुपये और करीब चार किलो सोना हुआ बरामद । सपा सरकार में वर्ष 2012 से 2016 के बीच हुआ था यह खनन घोटाला, हाईकोर्ट के आदेश पर CBI इस घोटाले की कर रही है जांच ।
2. CBI ने बी. चंद्रकला समेत सभी को आईपीसी की धारा 120बी, 379, 384, 420 व 511 के अलावा एंटी करप्शन एक्ट की धारा 13 (2) व 13 (1) (डी) के तहत किया है नामजद ।
3. लखनऊ में बी. चंद्रकला के आवास पर छापे के बाद CBI ने उनका एक लाॅकर और दो बैंक खाते किए सीज, हमीरपुर में वर्ष 2012 में डीएम के पद पर रहते हुए अवैध खनन और अपने चेहेतों को पट्टे देने का है आरोप ।
बुलंदशहर में डीएम के पद पर रही है बी. चंद्रकला, तैनाती के दौरान केन्द्र में बीजेपी की मोदी सरकार ने उन्हे दिल्ली में ईमानदारी के खिताब से था नवाजा ।
पुलिस कप्तान प्रभाकर चौधरी अचानक पहुंचे महिला थाना और कोतवाली देहात, मचा हडकंप, दोनों थानों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।
सिटी के मुहल्ला तेलीवाड़ा में एक महिला ने पड़ौस के युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, थाने में तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट ।
सिटी पुलिस ने कलेक्ट्रेट कोर्ट में टाईपिस्ट योगेश अग्रवाल के थैला चोरी मामले का किया खुलासा, सरायधारी के नदीम ने चोरी किया था थैला, पुलिस ने 11 हजार रुपए की नगदी सहित उसे किया गिरफ्तार ।
कोतवाली देहात क्षेत्र में सड़कों पर दौड़ी मौत, गांव अड़ौली पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, मौके पर मौत । गांव मरगूबपुर के रहने वाले है मृतक रियाजुददीन और उसका पुत्र शाहिद ।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रिझौड़ा की जनपद अलीगढ़ में ब्याही एक युवती लापता, भाई ने पति और नंद पर लगाया दहेज की खातिर गायब करने का आरोप ।
1. रिपोर्ट दर्ज ना होने पर पुलिस कार्यालय पर किया प्रदर्शन, युवती की 6 साल पूर्व हुई थी शादी, 22 दिसम्बर को अपनी नंद के यहाँ सिटी के रामा एन्क्लेव आने के बाद नही लौटी वापस ।
खुर्जा कोतवाल अरविन्द कुमार के हत्थे चढ़े तीन इनामिया बदमाश, गैंगस्टर एक्ट के मामले में थे फरार, उनकी गिरफ्तारी पर 10 व 5-5 हजार रुपए का इनाम था घोषित ।
आहार क्षेत्र के गांव बामनपुर से अगवा किशोरी को पुलिस नही कर रही बरामद, डेढ़ माह पूर्व गांव के कुछ लोगों ने किया था अगवा ।
1. किशोरी के परिजनों का आरोप, थाने में रिपोर्ट होने के बाद आरोपी फैसले के लिए बना रहे दबाव, पुलिस नही कर रही कोई कार्रवाई ।
सिकंद्राबाद में शुक्रवार देर रात चोरों ने बरपाया कहर, जीटी रोड स्थित तीन गोदामों में की चोरी, उड़ाया लाखों की कीमत का सामान ।
सिकंद्राबाद में नगर पालिका के ईओ ने पशु पालकों की दी चेतावनी, पशुओं को छोड़ा सड़क पर तो 50 हजार रुपए के जुर्माने से किया जायेगा दंडित ।
1. सड़क व गलियों में कूड़ा फेंकने पर 5 हजार रुपए का किया जायेगा जुर्माना ।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ने शुक्रवार को मनाया नये साल का जश्न, क्रांईम ब्रांच के इंस्पेक्टर अवधेश त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि रहे मौजूद ।
1. सर्राफ अनुज अग्रवाल ने किया संचालन, राजकुमार वर्मा ने की अध्यक्षता । हेमंत वर्मा, महेन्द्र पाल वर्मा, राकेश वर्मा, अरुण प्रधान, दीपक अग्रवाल, मनोज वर्मा आदि रहे मौजूद ।


Post A Comment: