सुन्दर लाल रिपोर्टर दनकौर:
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के खाते से रुपये निकालने का मामला सामने आया है। एटीएम से रुपये निकालने के बाद आए मैसेज से युवक को मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने दनकौर कोतवाली में शिकायत देकर बैंक कर्मियों पर मिली भगत का आरोप लगाया है।
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर माजरा गांव निवासी मनोज कुमार का एक भारतीय स्टेट बैंक दनकौर में बचत खाता है। सोमवार को पीड़ित ने एटीएम कार्ड से अपने खाते से कुछ रुपये निकालने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हो सका। इसी दौरान पीड़ित को मैसेज द्वारा जानकारी हुई कि उसके बचत खाते में रुपये नहीं हैं। मैसेज देखकर वे भारतीय स्टेट बैंक दनकौर में गए । सोमवार को पीड़ित ने एटीएम कार्ड से अपने खाते से कुछ रुपये निकालने पहुंचे। इस दौरान पीड़ित ने मामले की जानकारी बैंक प्रबंधक को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक दनकौर प्रबंधक द्वारा जांच कराई गई। पीड़ित का आरोप है कि उनके नाम से 2 लाख 20 हजार रुपये निकालने का बैंक में बाउचर मिला। जिसपर फर्जी हस्ताक्षर पाए गए। पीड़ित ने बताया कि बीती आठ फरवरी को उसके खाते से रुपये निकालने का बाउचर पाया गया है। इसके चलते पीड़ित की बैंककर्मियों से नोकझोंक भी हुई। मंगलवार को पीड़ित ने दनकौर कोतवाली में मामले की शिकायत करते हुए बैंक कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। इस संबंध में दनकौर कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Post A Comment: