24 Express news Aligarh date 13/02/19  4:00 pm
      Jitendra Garg

अमुवि में हुई दो छात्र गुटों में हिंसक घटना के बाद जिला प्रशासन ने 24 घंटे के लिए सभी इंटरनेट सेवाएं बंद करने का दिया आदेश
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुए बबाल के बाद अफवाहों पर अंकुश लगाने को जिला प्रशासन ने आगामी 24 घंटे के लिए इंटरनेट  सेवा पर लगाया प्रतिबंद,इंटरनेट सेवा आज(13/2/19)दोपहर 2 बजे से कल(14/2/19)12 बजे तक बंद रहेगी।बैंक सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं के इंटरनेट सेवा रहेगी सुचारू,सुरक्षाव्यवस्था के मद्देनजर अलीगढ़ प्रदर्शनी में आज आयोजित होने वाला कुलहिन्द मुशायरा का आयोजन किया रद्द।मौके पर जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एसएसपी आकाश कुलहरी सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक के बाहर तैनात है।अमुवि छात्र अपनी मांगों को लेकर बाबे सैयद गेट के अंदर धरने पर बैठे हुए है।

अमुवि में हुए बवाल को लेकर एएमयू प्रशासनिक कार्यालय के बाहर भारी मात्रा में लगाया गया पुलिस बल 
पुलिस की मौजूदगी में कल हुए एएमयू के प्रशासनिक कार्यालय के बाहर दो छात्र गुटों में मारपीट व हिंसक उपद्रव के मामले पर संज्ञान लेते हुए ज़िला प्रशासन ने एहतियातन एएमयू सर्किल के आस पास बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया।कई थानों की पुलिस के साथ आरएएफ की बटालियन भी सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिहाज़ से लगाई गई। फिलहाल कैम्पस के आस पास शांति बनी हई है।सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसएसपी व एसपी सिटी संभाले हुए है।खबर लिखे जाने तक सर्किल चौराहे पर एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी, सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव, सीओ प्रथम विशाल पांडे, एसीएम रेनू सिंह,सहित कई थानों का फोर्स पीएसी,आरएफ मौजूद 

हाई स्कूल होम साइंस बोर्ड परीक्षा सकुशल शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने हेतु 8 सचल हुए रवाना
डीएम चंद्र भूषण सिंह के निर्देशों के क्रम में डीआईओएस धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि हाई स्कूल की होम साइंस की परीक्षा में 8 सचल दल शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए रवाना हुए है।यह सचल दल जनपद अलीगढ़ के बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगा और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित कराएगा।

अमुवि में मंगलवार को हुए हंगामे और छात्रों,भाजपा  कार्यकर्ताओं व पत्रकारों  पर हुए हमले के विरोध में हिन्दू युवा वाहनी के कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान पर अमुवि प्रशासन का पुतला फूंक कर किया प्रादर्शन
मंगलवार दोपहर अमुवि में एक समुदाय के छात्रों ने एकत्रित होकर हिन्दू छात्र के साथ मारपीट की,मारपीट की शिकायत करने और आरोपियों पर कार्यवाही नही होने पर धरने पर बैठे हिन्दू छात्रनेता अजय सिंह सहित अन्य हिन्दू छात्रों पर अमुवि के छात्रों ने हमला करके गम्भीर घायल कर दिया मोके से गुजर रहे भाजयुमो के जिलाध्यक्ष की कार पर फायर झोंक कर हमला करने के साथ अमुवि में कबरेज को आई महिला पत्रकारों पर हमला हुआ जो एक अतिनिन्दनीय विषय है हम इसकी निंदा करते है,अमुवि में अराजकता माहौल है यहाँ देश विरोधी बयानबाजी करने वाले लोगो को आमंत्रित कर सम्मेलन किया जाता है,इसके विरोध में हिन्दू युवा वाहनी के कार्यकर्ताओं ने अमुवि प्रशासन का पुतला फूंका है,हमारी केंद्र सरकार से मांग है कि अमुवि में अराजक तत्वों को खदेड़ कर ओर मंगवालर को बबाल में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये, जिससे अमुवि में राष्ट्रवादी माहौल बन सके।

एएमयू में चैनल की महिला पत्रकारों,व वरिष्ठ पत्रकारों के साथ एएमयू छात्रों द्वारा की गयी हिंसक मारपीट की आहुति के अध्यक्ष ने की घोर भर्त्सना 
सामाजिक संगठन आहुति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने अपनी एक विज्ञप्ति में आज अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में  चैनल की महिला पत्रकारों,वरिष्ठ पत्रकारों के साथ ए.एम.यू. छात्रों द्वारा की गयी हिंसक मारपीट की घोर भर्त्सना की है।उन्होंने कहा कि अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में राष्ट्रविरोधी और इस्लामिक जिहादी गतिविधियाँ निरंतर बढ़ रही हैं और शासन प्रशासन की शांति-व्यवस्था के नाम पर न्यायिक कार्यवाही से बचने की प्रवत्ति के कारण देश की संप्रभुता और अखंडता को खतरा पैदा हो रहा है।आहुति अध्यक्ष ने कहा है कि 1947 से पूर्व भारत विभाजन में अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय की राष्ट्र विभाजक भूमिका से कश्मीर केरल पश्चिमी बंगाल आदि में राष्ट्रविरोधी इस्लामिक जिहादी शक्तियों की मदद करे की घटनाओं के सामने आने के बाद भी अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही में शिथिलता एक गंभीर अपराध है और इसमें सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं की भूमिका भी संदिग्ध है।उन्होंने मांग की है कि किसी भी कीमत पर इस प्रकार की लोकतंत्र विरोधी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाये जाने चाहिए और इस घटना के दोषियों को पहचान कर तुरंत आवश्यक क़ानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि वोट बैंक के नाम पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

एएमयू सर्किल पर पहुंच कर डीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों को दिए सुरक्षा व्यवस्था कड़े करने के निर्देश
डीएम अलीगढ़ चंद्र भूषण सिंह एएमयू सर्किल पर पहुंचे एसपीसिटी,एसपीआरए,एडीएम सिटी,एएसपी,एसीएम द्वितीय,सीओ से वार्ता की तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा हे कि कोई भी अराजकता फैलाने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

चौ.बिजेंद्र सिंह सिंधिया के सामने अलीगढ़ लोकसभा सीट की करेंगे दावेदारी
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने सियासी गोटियां बिछानी शुरू कर दी है।पश्चिमी उप्र प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया टिकट दावेदारों से बातचीत कर रहे और उनकी दावेदारी का कारण भी पूछ रहे हैं।सीट के दावेदार अपनी उपलब्धियों व जीत के सियासी फार्मूले गिना रहे हैं।कांग्रेस के पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह अलीगढ़ लोकसभा सीट से 2004 में पार्टी के लिए लकी साबित हुए थे।लगातार दो लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद भी चौधरी बिजेंद्र सिंह कांग्रेस में टिकट के दावेदारों में सबसे आगे हैं।दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व विधायक व राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रभारी विवेक बंसल टिकट दावेदारों की रेस में दूसरे नंबर पर हैं।कांग्रेस में अभी तक यही दोनों प्रमुख चेहरे हैं जिन पर कांग्रेस दांव खेल सकती है।पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस अलीगढ़ में दमदार स्थिति में है। गांव का किसान कांग्रेस के साथ है। पश्चिमी उप्र प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार दोपहर अलीगढ़ लोकसभा सीट की समीक्षा करेंगे और टिकट के नाम पर भी चर्चा होगी।टिकट को लेकर लखनऊ में होने वाली चर्चा आखरी साबित हो सकती है। लोकसभा सीट के जीत का फार्मूला लेने के बाद टिकट के लिए उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया जाएगा।

बजट सत्र भी हुआ खत्म, राज्यसभा में तीन तलाक बिल पास नहीं करवा पाई मोदी सरकार
नागरिकता संशोधन विधेयक-2019 और मुस्लिम महिला बिल-2018 ये वो दो बिल हैं जिन्हें लोगों के समर्थन के साथ-साथ विरोध का सामना भी करना पड़ा है। ये बिल लोकसभा में पास हो चुके थे जबकि राज्यसभा में अभी तक लंबित थे।पर तीन तलाक बिल पेश होने से पहले ही राज्‍यसभा में बजट सत्र के समाप्ति की घोषणा कर दी गई है।मौजूदा समय में सरकार को तीन तलाक मुद्दे पर विपक्षी दलों के उग्र प्रतिरोध का सामना करना पड़ा रहा है।वहीं नागरिकता अधिनियम जिसका काफी विरोध हो रहा है, सरकार भी उसपर अडिग है।पर लोकसभा की प्रक्रिया के अनुसार लोकसभा में पेश किया गया कोई भी विधेयक अगर किसी भी सदन में लंबित है तो वह कार्यकाल के साथ ही समाप्त हो जाएगा।सदन में अंतरिम बजट को भी बिना किसी चर्चा के पास कर दिया गया। राज्यसभा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर दिया है। राफेल मुद्दे पर राज्यसभा में कैग रिपोर्ट पेश होने के बाद से विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया था। सीएजी रिपोर्ट के मुताबिक मोदी सरकार की राफेल डील यूपीए सरकार में प्रस्तावित डील से सस्ती है। सीएजी रिपोर्ट के मुताबिक राफेल डील यूपीए से 2.86 फीसदी सस्ते में हुई है।

सुरक्षा की दृष्टि से एसएसपी के अनुरोध पर नुमाइश में आज होने वाला कुल हिन्द मुशायरा नुमाइश कार्यकारिणी के निर्णय के बाद डीएम ने किया स्थगित
यूपी बोर्ड परीक्षा में पुलिस बल की ड्यूटी तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुए प्रकरण के चलते जनहित में सुरक्षा की दृष्टि से एसएसपी आकाश कुलहरि के अनुरोध पर नुमाइश कार्यकारिणी के निर्णय के पश्चात डीएम चन्द्र भूषण सिंह ने नुमाइश में आज होने वाले कार्यक्रम "कुल हिन्द मुशायरा" को स्थगित कर दिया है।नुमाइश के प्रभारी अधिकारी व एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में अधिकतर पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की ड्यूटी लगी हुई है तथा एएमयू में हुए प्रकरण में भी पुलिस बल लगा हुआ है।इसी के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल न होने के कारण तथा जनहित में सुरक्षा की दृष्टि से एसएसपी कुलहरि के अनुरोध पर नुमाइश कार्यकारिणी ने आज होने वाले मुशायरा का कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया है, जिसके पश्चात डीएम ने आज के कार्यक्रम मुशायरा को स्थगित कर दिया है।एडीएम प्रशासन ने बताया कि मुशायरा कार्यक्रम की अगली तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।डीएम के निर्देश पर यह सूचना जनहित में जारी की जा रही है।

टीजीटी स्नातक शिक्षक भर्ती में इंटरव्यू खत्म करने से संबंधित प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी
प्रदेश सरकार ने राज्य के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में (टीजीटी स्नातक वेतनमान) के पदों की भर्ती में इंटरव्यू की व्यवस्था खत्म करने का फैसला किया है।ऐसा इंटरव्यू में होने वाले भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए किया गया है।अब केवल लिखित परीक्षा परिणाम की मेरिट के आधार पर ही शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।इससे संबंधित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार की देर शाम हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई।कैबिनेट फैसले के अनुसार इस फैसले के लिए यूपी माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड नियमावली-1998 में पांचवे संसोधन को मंजूरी दी गई है।

कोर्ट में हाजिर न होने पर दरोगा को कस्टडी में लेकर दो घंटे खड़ा रखा कठघरे में
अदालत के बुलावे पर हाजिर न हुए दरोगा को कस्टडी में लेकर दो घंटे कठघरे में रखा गया।बाद में माफी मांगने पर अदालत ने रिहा भी कर दिया।दरोगा के छह फरवरी से गिरफ्तारी वारंट चल रहे थे।नोटिस भी जारी थे।प्रकरण 17 मार्च 2018 का है।बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल इलाके में गश्त के दौरान दरोगा राजेश यादव ने शाहजमाल निवासी इरशाद व अकराबाद निवासी हसमुद्दीन को 600 ग्राम डायजापाम के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामला ट्रायल पर आ गया।सुनवाई एडीजे-सात की कोर्ट में चल रही है।मुकदमे में राजेश वादी हैं, इसलिए इनकी गवाही महत्वपूर्ण है। कोर्ट ने गवाही के लिए इन्हें पेश होने के आदेश दिए।वे बार-बार बुलाने पर भी हाजिर नहीं हुए।छह फरवरी को गिरफ्तारी वारंट जारी हो गए।मंगलवार को वह कोर्ट में हाजिर हुए तो कस्टडी में लेकर उन्हें कटघरे में खड़ा कर दिया।

रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के प्रस्तावित किराए को घटाने की घोषणा की
रेलवे ने मंगलवार को बंदे भारत एक्सप्रेस या ट्रेन 18 के प्रस्तावित किराए को घटाने की घोषणा की। किराये को तर्कसंगत बनाते हुए रेलवे नई दिल्ली-वाराणसी सफर के लिए चेयर कार का किराया 1850 रुपए की जगह 1760 रुपए, जबकि एग्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया ₹3520 रुपए की जगह 3310 करने की घोषणा की है।दोनों किराये में कैटरिंग का शुल्क भी शामिल है। अभी चेयर कार का किराया उतनी ही दूरी तय करने वाली शताब्दी ट्रेनों के किराए से 1.4 गुणा अधिक है और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया प्रीमियम ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के किराये से 1.3 गुणा अधिक है।

सुप्रीम कोर्ट ने एएमयू को अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा देने का मसला सात सदस्यीय संविधान पीठ को सौंपा
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) को अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा देने का मसला मंगलवार को सात सदस्यीय संविधान पीठ को सौंप दिया। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, एल. नागेश्वर राव व संजीव खन्ना की पीठ ने शिक्षण संस्थाओं को अल्पसंख्यक दर्जा देने के लिए मानदंड परिभाषित करने का मुद्दा संविधान पीठ को सौंपा है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में तब आया था, जब यूपीए सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 2006 के फैसले के खिलाफ अपील दायर की थी। हाईकोर्ट ने फैसले में कहा था कि यह विवि अल्पसंख्यक संस्थान नहीं है। विवि प्रशासन ने भी उच्च न्यायालय के फैसले को अलग से शीर्ष कोर्ट में चुनौती दे रखी है। बाद में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 2016 में शीर्ष कोर्ट से कहा था कि वह यूपीए सरकार द्वारा दायर अपील वापस लेगी। उसका कहना था कि 1968 में अजीज बाशा प्रकरण में पांच  सदस्यीय  संविधान पीठ ने कहा था कि अलीगढ़ मुस्लिम विवि अल्पसंख्यक संस्थान नहीं बल्कि केंद्रीय विवि है, क्योंकि यह  केंद्र के खर्च से चलता है। संविधान पीठ के 1968 के  फैसले के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (संसोधन) कानून-1981 प्रभावी हुआ था। इलाहाबाद हाइकोर्ट ने जनवरी-2006 में कानून के उस प्रावधान को निरस्त कर दिया था।  जिसमे विश्वविद्यालय को अल्पसंख्यक दर्जा प्रदान किया गया था।

जॉइंट मजिस्ट्रेट ने किया राजकीय औधोगिक कृषि प्रदर्शनी का औचक निरीक्षण
तेज तर्रार जॉइंट मजिस्ट्रेट/सह प्रभारी नुमाइश जोगिंदर सिंह ने जिलाधिकारी के निर्देश पर राजकीय औधोगिक कृषि प्रदर्शनी का औचक निरीक्षण किया जिसमे बिना अनुमति के लगी दुकानों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।इसके साथ ही जॉइंट मजिस्ट्रेट ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम को देखा और अधिनस्थों को नुमाइश की प्रत्येक गतिविधियों को तीसरी नजर से देखने के निर्देश दिए।इस मौके पर तहसीलदार कोल गौतम सिंह,तहसीलदार न्यायिक जय प्रकाश मौजूद रहे।

दो लाख रुपये तक खर्च करने पर 60 हजार चुकाना होगा टीडीएस,नहीं चुकाने पर आयकर विभाग करेगा कार्रवाई
यदि आप सरकारी सेवादार हैं और विदेशी भ्रमण के बाद विभाग से बिना टीडीएस (टैक्स डिडक्शन एट सोर्स) चुकाए भुगतान ले रहे हैं तो आयकर विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।दो लाख तक खर्च करने पर 60 हजार रुपये टीडीएस चुकाना होगा।ऐसे ही मामले में भारतीय स्टेट बैंक के 26 अफसरों को 11 साल बाद तलाशा जा रहा है। किसी भी सरकारी अफसर की भारतीय यात्रा पर किए गए खर्च के भुगतान को कर से मुक्त रखा गया है। वहीं,आयकर अधिनियम के अंतर्गत किसी भी विदेश यात्रा पर लिया गया भुगतान कर मुक्त नहीं है।8 दिसंबर 2018 को रायपुर (मध्यप्रदेश)स्थित भारतीय स्टेट बैंक के जोन मुख्यालय पर आयकर विभाग ने सर्वे किया था। यहां बैंक अफसरों ने संगठित रूप से एलटीसी व टीडीएस की करोड़ों की रकम अपने निजी इस्तेमाल में खर्च की।इस व्यय का लेखा-जोखा आयकर को सालाना दी जाने वाली विवरणी में भी दर्ज नहीं किया गया।सर्वे के दौरान अफसरों ने कुछ फ़ाइलें अपने कब्जे में लीं।जांच के घेरे में आए बैंक अफसरों को नोटिस जारी किए गए हैं।

सीसीटीवी कैमरे ऑनलाइन न होने तथा सीसीटीवी कैमरे नहीं चलने को लेकर डीएम हुए सख्त
यूपी बोर्ड परीक्षा में कुछ परीक्षा केंद्रों के द्वारा सीसीटीवी कैमरे ऑनलाइन करने की सूचना उपलब्ध न कराने तथा सीसीटीवी कैमरे नहीं चलने को लेकर डीएम चंद्र भूषण सिंह ने कड़े तेवर अख्तियार किये हैं।डीएम ने इस संबंध में सभी को पत्र जारी करने के डीआईओएस को निर्देश दिए हैं।डीएम के निर्देशों के अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने समस्त केंद्र व्यवस्थापक व प्रधानाचार्यों को परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को अनिवार्य रूप से हाई स्पीड इंटरनेट से कनेक्ट कर परीक्षा अवधि तक ऑनलाइन रखे जाने हेतु पत्र जारी किया है जिसमें कुछ परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे ऑनलाइन होने की सूचना आज तक वार रूम/कंट्रोल रूम में उपलब्ध नहीं कराई गई है।

बार काउंसलिंग ऑफ इंडिया के आह्वान पर मंगलवार को देशभर के अधिवक्ताओं ने दिल्ली के जंतर मंतर पर किया धरना प्रदर्शन
बार काउंसिल के आह्वान पर अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश बाबू गुप्ता व महासचिव अनूप कौशिक के नेतृत्व में मंगलवार सुबह दीवानी कचहरी से पांच बसों व सात कारों से अधिवक्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए।दिल्ली में पटियाला हाउस पहुंचकर अधिवक्ता जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए जंतर-मंतर पर पहुंचे।यहां बार काउंसिल के पदाधिकारियों के साथ धरना दिया।इस दौरान पदाधिकारियों ने सभी अधिवक्ताओं का बीमा,मेडिकल क्लेम,मृतक आश्रितों को 50 लाख की मदद,सभी को आवास व चैबर,ई-लाइब्रेरी,नए अधिवक्ताओं को पांच साल तक 10 हजार रुपये प्रति माह वेतन और 60 साल के अधिवक्ताओं को पेंशन दिए जाने की मांग उठाई गई।इसके बाद प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।धरना प्रदर्शन के बाद अलीगढ़ के अधिवक्ता वापस लौट आए।दिल्ली जाने वालों में पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल,योगेश सारस्वत,विपिन सिंह राना,मनोज कुमार चौधरी,कमरुद्दीन गौरी,सफी मोहम्मद,शशि श्रीवास्तव,राजवाला शर्मा,झरना चटर्जी,विजयश्री,राजीव शर्मा आदि अधिवक्ता शामिल रहे।

देर रात्रि नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम द्वारा महानगर की जेल में कराई गई फागिंग
देर रात्रि नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल के निर्देश पर नगर निगम द्वारा महानगर की जेल में व्यापक रूप से फागिंग कराई गई।नगर निगम द्वारा एक पोर्टेबल फागिंग मशीन मय 40 लीटर डीजल व कर्मचारियों की गैंग को जेल परिसर के अंदर भेजा गया और हर बैरंग में जेल स्टाफ की मौजूदगी में फागिंग कराई गई।नगर आयुक्त के इस प्रयास की सराहना जेल स्टाफ द्वारा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने कहा जेल में बंद कैदी भी समाज का हिस्सा है जेल में समय-समय पर फागिंग कराए जाने की व्यवस्था के लिए उन्होंने अधिनस्थओं को निर्देश दिए।

उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अलहसन मीट फैक्ट्री पर लगाया 10 लाख रुपए का जुर्माना
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जल प्रदूषित करने पर तालसपुर स्थित अलहसन एग्रो फ्रूड प्राइवेट लिमिटेड (मीट फैक्ट्री) पर 10 लाख रुपये जुर्माना लगाया है।अमरपुर कोंडला स्थित अलदुआ फ्रूड प्रोसेसिंग (मीट फैक्ट्री) पर भी 50 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।मुख्य पर्यावरण अधिकारी बीवी अवस्थी ने दोनों फैक्ट्री प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।इन दोनों फैक्ट्रियों का पानी अलीगढ़ ड्रेनेज के जरिए करबन नदी में पहुंच रहा था।प्रयागराज कुंभ के चलते गंगा व उसकी सहायक नदियों की निगरानी की जा रही है। जिले से होकर गुजर रही काली नदी कन्नौज पर गंगा में मिलती है।अलीगढ़ ड्रेनेज करबन नदी में मिलती है।करबन नदी यमुना में गिरती है।इन सहायक नदियों में जल प्रदूषण न हो,इसके लिए रोज पानी के नमूनों की जांच हो रही है।ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम ने अलहसन मीट फैक्ट्री से निकल रहे पानी को प्रदूषित बताते हुए एसएमएस के जरिये अलर्ट जारी किया था।23 व 30 जनवरी को इसके पानी के नमूनों की जांच हुई,नमूने जांच में प्रदूषित मिले।

हमलावरों ने बाइक सवार देशी शराब के ठेके के सेल्समैन को मारी गोली
ग्राम मोहिसनपुर के समीप मंगलवार रात हमलावरों ने बाइक सवार देशी शराब के ठेके के सेल्समैन को गोली मार दी।सेल्समैन को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया,जहाँ से उसकी हालात गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया गया।बरला थाना क्षेत्र के ग्राम टिकटा का रहने वाला योगेश पुत्र श्यामलाल ग्राम समसपुर थाना पालीमुकीमपुर में देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन है।ठेका राजकुमार के नाम पर है।प्रतिदिन की तरह सेल्समैन मंगलवार रात 9 बजे बाइक द्वारा पालीमुकीमपुर की ओर से आ रहा था।ग्राम मोहिसनपुर के समीप आया तो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रशासन व पत्रकार एकादश के बीच हुए क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश ने की शानदार जीत दर्ज
आज प्रशासन एकादश ओर पत्रकार एकादश के बीच क्रिकेट मैच हुआ जिसमें प्रशासन एकादश की कप्तानी जॉइंट मजिस्ट्रेट जोगिंदर सिंह व पत्रकार एकादश की ओर से आशीष कुमार ने की जिसमें प्रशासन एकादश की ओर से सप्लाई इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन एकादश की टीम को 26 रन से शानदार जीत दर्ज की।इसके साथ ही मण्डलायुक्त अजयदीप सिंह ने पुरस्कार वितरण किया।इस मौके पर कौशल कुमार,सुरजीत पुंडीर,जिया अहमद,अर्जुन फकीरा सहित प्रशासनिक अधिकारी व पत्रकार मौजूद रहे।

यूपी बोर्ड की परीक्षा में स्टैटिक मजिस्ट्रेट के अनुपस्थित रहने पर डीएम की सख्त कार्यवाही
यूपी बोर्ड की परीक्षा में स्टैटिक मजिस्ट्रेट के अनुपस्थिति होने पर जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कार्यवाही करते हुए स्टैटिक मजिस्ट्रेट का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।इसके साथ ही जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपना चार्ज संभाल ले और परीक्षा को पारदर्शी सम्पन्न कराये अन्यथा की स्थिति में अनुपस्थित रहने पर एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की जाएगी।

24 Express News Aligarh
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस,वाट्सएप) कराने के लिए सम्पर्क करें 
  Jitendra Garg
   9359080748
Share To:

Post A Comment: