आशीष सिंघल
साभार दैनिक पीड़ित मानव:
बाईक वोट कंपनी के मालिक संजय भाटी के खिलाफ एफआईआर, दादरी थाने में राजस्थान के सुनील मीणा ने दर्ज कराई रिपोर्ट, संजय भाटी समेत राकेश भारद्वाज और सुनील प्रजापति किए गए हैं नामजद ।
1. नामजदों पर 40 लाख रुपए दुगना करने का लालच देकर लेकर वापस ना करने का है आरोप, बुलंदशहर में भी बाईक वोट कंपनी ने फैला रखा है अपना जाल ।
बुलंदशहर  जिले के दो प्रशासनिक अधिकारियों का प्रमोशन, बने सीडीओ ।
1. ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/SDM सदर अरविन्द सिंह का सीडीओ के पद पर प्रयागराज हुआ स्थानांतरण, जबकि एडीएम अरविन्द कुमार मिश्र प्रोन्नति पाकर मऊ जनपद के बने सीडीओ ।
डीएम रोड स्थित एक चिकित्सक के हाॅस्पिटल और आवास पर इंकम टैक्स का छापा, दोपहर करीब एक बजे पहुंची इंकम टैक्स की टीम, देर शाम तक खंगालती रही कागजात ।
सिटी की मयूर विहार साठा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मरने से पहले छोड़ा सुसाइड नोट, ससुर और साले को ठहराया आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ।
1. नीतीश उर्फ निक्कू सैनी है मृतक युवक, शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों से चल रहा था विवाद, पत्नी भी छोड़कर चली गई थी मायके ।
सिटी क्षेत्र के मुहल्ला आदिल नगर में किशोरी के साथ दुष्कर्म, एक युवक ने निकाह करने का झांसा देकर किया दुराचार, पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट ।
गौतमपुरी दादरी मोहन प्रसाद ने बुलंदशहर के सेल्स टेक्स विभाग में फर्जी कागजातों के जरिए ऑनलाइन अपनी फर्म कराई रजिस्टर्ड, खुलासा होने पर असिस्टेंट कमिश्नर मनोज यादव ने सिटी कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट ।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अकबरपुर का 19 वर्षीय युवती असरीन की हत्या का मामला, पुलिस की मृतका के परिजनों पर घूम रही शक की सुई, 9 फरवरी की शाम घर में घुसकर गोली मारकर कर दी गई थी उसकी हत्या ।
1. निकाह के बाद से मृतका रह रही थी मायके, पति समेत चार लोगों खिलाफ उसकी बहन ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट । एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, घटना में नामजदगी को पुलिस मान रही गलत ।
गुलावठी क्षेत्र के गांव पितोबास के जंगल में लूट, बाईक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर अलीगढ़ निवासी तेज सिंह से नगदी, मोबाईल और अन्य कीमती सामान लूटा ।
स्याना हिंसा मामले में एक आरोपी गांव महाव निवासी राजकुमार पुत्र त्रिलोक सिंह ने सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर, घटना के बाद से चल रहा था फरार ।
सिकंदराबाद क्षेत्र के जोखाबाद में स्थित गुडलक फैक्ट्री में मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री के गेट पर किया हंगामा ।
1. गोरखपुर का रहने वाला है मृतक मजदूर दयानंद, मुआवजे का आश्वासन मिलने पर शांत हुए परिजन ।
सिकंदराबाद क्षेत्र मे जेवर बस स्टैंड पर लूट, मंगलवार रात सवारी के इंतजार में खड़े तीन युवकों से लिफ्ट के बहाने कार सवार बदमाशों ने नगदी और मोबाईल लूटे ।
नरौरा कस्बे का व्यापारी और उसके मौत का मामला, मृतक व्यापारी के पिता बिशन चंद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा कराया दर्ज ।
1. दो फरवरी की रात व्यापारी कृष्णराज और उसके मुनीम अमित की संदिग्ध हालत में हो गई थी मौत, पुलिस दोनों की मौत का दम घुटने से मान रही थी कारण, लेकिन पोस्टमार्टम में सिर में चोट के पाए गए थे निशान ।


Share To:

Post A Comment: