भाजपा, कांग्रेस और सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशियों ने ठोकी दावेदारी
दनकौर आशीष सिंघल/गौतमबुद्धनगर लोकसभा निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया में 22 मार्च को भाजपा, कांग्रेस और सपा बसपा प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी ठोेक दी। इनमें भाजपा से क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री डा0 महेश शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जब कि कांग्रेस से अरविंद कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं सपा बसपा गठबंधन से सतवीर नागर ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। वहीं अशोक अधाना ने भी एक परचा जमा किया। इस प्रकार शुक्रवार को इन प्रत्याशियों ने कुल 8 परचे दाखिल किए। जब कि नामांकन पत्र खरीदने वालों में जगदीश पुत्र चरन सिंह निवासी गौतमपुरी दादरी, इकलाख अब्बासी पुत्र सलीम अब्बासी निवासी नई आबादी दादरी, रामपाल पुत्र बालदीनपाल निवासी नंगली नंगला सेक्टर 134 नोएडा, मौ0 नादिर पुत्र मौहम्मद उमर निवासी 234 साउथ खालापार माता वाली गली मुजफ्फरनगर, जगदीश सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी बीटा-2 ग्रेटर नोएडा, जितेंद्र शर्मा पुत्र ब्रजभूषण शर्मा निवासी ग्राम बरौला नोएडा, श्रीमती ममता भाटी पत्नी अशोक कुमार अधाना निवासी सेक्टर अल्फा-2 ग्रेटर नोएडा,
राजकुमार पुत्र बीबी सिंह निवासी सेक्टर 12 नोएडा, महकार सिंह पुत्र रामे निवासी ग्राम दुजाना, नरेंद्र सिंह भाटी पुत्र
स्व प्रेम सिंह निवासी ग्राम चमरावली बोडाकी, दयाराम पुत्र गंगासरन निवासी ग्राम अख्तयारपुर खुर्जा, जगदीश सिंह
पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी बीटा-2 ग्रेटर नोएडा आदि रहे हैं। इनमें सपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह भाटी के
नाम से भी एक परचा खरीदा गया है। नरेंद्र सिंह भाटी दो बार गौतमबुद्धनगर से सपा के टिकट पर चुनाव लड चुके हैं
फिलहाल वे विधान परिषद सदस्य हैं। नरेंद्र सिंह भाटी भी नामांकन कर सकते हैं, इस बात दम दिखाई दे रहा है।
शुक्रवार को जिस समय सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी सतवीर नागर ने नामांकन दाखिल किया उस समय नरेंद्र
सिंह भाटी कहीं भी दिखाई नही दिए थे। जब कि सपा के राज्य सभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर ने सपा बसपा संयुक्त
प्रत्याशी सतवीर नागर के साथ दिखाई दे रहे थे। पिछले कुछ दिनों से सुरेंद्र सिंह नागर और नरेंद्र सिंह भाटी के खेमे
अलग अलग दिखाई दे रहे हैं। यदि नरेंद्र सिंह भाटी इस चुनाव में भी उम्मीदवारी ठोंक देते हैं समीकरण पूरी तरह से
बदल जाएंगे।

Post A Comment: