छात्राओं का आरोप है की गणित का टीचर कक्षा में पढ़ाते समय उन्हें गलत तरीके से छूता है और गंदी-गंदी बातें करता है.

गोहाना के गांव जोली के सरकारी स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 6 छात्राओं ने अपने ही गणित के टीचर पर मारपीट, छेड़छाड़, दुर्व्यवहार और बदसलूकी करने के आरोप लगाए हैं. छात्राओं का ये भी आरोप है की आरोपी टीचर कक्षा में पढ़ाते समय उन्हें गलत तरीके से छूता है और गंदी-गंदी बाते करता है.

परिजनों के साथ शिकायत करने पहुंचीं छात्राएं

छात्राएं अपने परिजनों के साथ टीचर की शिकायत करने के लिए गोहाना खंड के बीईओ सुभाष भारद्वाज के पास पहुंचीं, लेकिन बीईओ कार्यालय की छुट्टी होने के कारण राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य राममेहर मान को अपनी शिकायत देकर आपबीती बताई. टीचर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है. छात्राओं ने बताया कि उन्‍हें इस स्‍कूल में अब नहीं पढ़ना है.

गोहाना के गांव जोली के सरकारी स्कूल की छात्राओं ने दी शिकायत में बताया कि उनके स्कूल में अध्यापक सुशील है जो उन्हें गणित पढ़ाता है. वह शुक्रवार की सुबह स्कूल में गई थी तो बिना किसी बात पर अध्यापक ने उन्हें कक्षा में खड़ा किया और मारपीट शुरू कर दी. छात्राएं रोते हुए बोली की टीचर उन्हें जानवरों की तरह पीटता रहा.
छात्राएं बोली मारपीट तक तो ठीक था, लेकिन अध्यापक ने पहली बार नहीं, बल्कि शुक्रवार को भी उनके गुप्‍तांगों को छुआ और उनके साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी की है. छात्राओं का आरोप है कि उनसे मारपीट करने के बाद अध्यापक ने गेट पर कर्मचारियों को तैनात कर उससे बंद करा दिया और उन्हें छुट्टी से पहले स्कूल प्रांगण से निकलने न देने के निर्देश दे दिए.

टीचर देता था जान से मारने की धमकी

छुट्टी होने के बाद उन्हें बाहर निकलने दिया और अध्यापक उन्हें किसी को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी देकर अपनी गाड़ी में सवार होकर निकल गया. घर जाने के बाद छात्राओं ने आपबीती अपने परिजनों को बताई. परिजन शनिवार को छात्राओं को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उनकी एमएलआर काटी, जिसके बाद छात्राएं गोहाना खंड के बीईओ सुभाष भारद्वाज को शिक्षक के खिलाफ शिकायत देने के लिए पहुंची. लेकिन छुट्टी होने के कारण बीईओ नहीं मिल पाए. छात्राओं ने अपनी शिकायत बीईओ के कहने पर प्राचार्य राममेहर मान को दी और अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की
साभार न्यूज़ 18 हिन्दी आशीष सिंघल 
Share To:

Post A Comment: