रिटायर एलआईसी अधिकारी विमलचंद की फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में ज्यादातर नाबालिग लड़कियां हैं। वह काफी कम उम्र की लड़कियों से दोस्ती करना पसंद करता था, इसमें कई विदेशी लड़कियां भी हैं। विमलचंद के अमेरिका जाकर अय्याशी करने की बात भी सामने आई है।
मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-छह में रहने वाले विमलचंद की फेसबुक फ्रेंड लिस्ट 159 की है। इसमें 38 फीमेल फ्रेंड हैं। इसमें कई फेसबुक फ्रेंड का एड्रेस बंग्लादेश का है। पूरी प्रोफाइल में विमलचंद ने अपना खुद का एक फोटो अपलोड कर रखा है। तीन फोटो दीवाली पर घर की सजावट के हैं। हालांकि देखने में यह जागृति विहार का वह घर प्रतीत नहीं हो रहा, जहां बच्चियों का यौन शोषण होता रहा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले विमलचंद का ठिकाना कोई और घर था। तीन साल पहले तक संपन्न और भरा-पूरा परिवार होने के बावजूद विमल ने अपनी टाइमलाइन पर परिवार की कोई फोटो आज तक अपलोड नहीं की। विमलचंद की जेहनियत का पता करने के लिए एक्सपर्ट्स फेसबुक प्रोफाइल को भी खंगाल रहे हैं।
साभार लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम आशीष सिंघल 
Share To:

Post A Comment: