आशीष सिंघल दनकौर, (ग्रेटर नोएडा)
ग्रेटर नोएडा:-दादरी तहसील के विद्यानगर में फिरे सिंह फ़ौज़ी के निवास पर एक बैठक का आयोजन हुआ।जिसका नेतृत्व जग्गी पहलवान प्रदेश अध्यक्ष एवं नरेश चपरगढ़ जिलाध्यक्ष ने किया एवम संचालन दादरी तहसील अध्यक्ष राजकुमार रूपबास ने किया। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए,मनोज भाटी को दादरी तहसील वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ऋषीपाल को दादरी तहसील संगठन मंत्री, सट्टू भाटी को तहसील सहसयोजक दादरी,महेंद्र प्रजापति दादरी तहसील उपाध्यक्ष,अशोक कुमार तहसील सहसचिव दादरी,अजय नागर तहसील सचिव दादरी,इंद्रजीत नागर दादरी नगर उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
मनोनीत किये गए सभी सदस्यों ने शपथ ली कि झेत्र में हो रहे किसानों और मजदूरों के साथ संबंधित विभाग द्वारा जो लापरवाही हो रही हैं उसको बर्दास्त नही किया जाएगा एवं भारतीय किसान यूनियन अम्बावता को पुरी मजबूती देने का काम करेंगे।
इस मौके पर दादरी की गंभीर समस्याओं पर भी चर्चा हुई ,जिसमे अनाज मंडी के पास स्थित कूड़े के ढेर को लेकर भी चर्चा हुई जिसमें संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है अगर समस्या का समाधान नही होता है तो इसकी शिकायत उच्च स्तर पर की जाएगी।
इस मौके पर सूबेदार गिरिराज सिंह,रजपाल भगत जी, कृष्ण भाटी(गढ़ी,दनकौर),बाबा शाहमल,जगमोहन,फ़ारूक़, शिव कुमार, सुरेश प्रधान, सुंदर आदि लोग मौजूद रहे।



Post A Comment: