आशीष सिंघल दनकौर ग्रेटर नोएडा
बिलासपुर- करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा रविवार को बिलासपुर स्थित एच. एस. गार्डन में तहसील अध्यक्ष हरेन्द्र कसाना के नेतृत्व में तहसील , ब्लॉक व नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला अध्यक्ष मा. दिनेश नागर ने बताया कि आज संगठन का विस्तार करते हुए दीपक भाटी पंचायतन को सदर तहसील उपाध्यक्ष, शोएब सैफी बिलासपुर को नगर उपाध्यक्ष व कनरसा निवासी ललित कुमार को युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। दिनेश नागर ने बताया कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन लगातर समाज हित मे कार्य कर रहा है। संगठन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य व प्राधिकरण में हो रहे भ्र्ष्टाचार को जड़ से खत्म करना है।जिसके लिए लगातार संगठन का विस्तार किया जा रहा है।
इस मौके पर नवनियुक्त हुए दीपक भाटी, ललित कुमार व शोएब सैफी ने कहा कि हमे जो जिम्मेदारी संगठन द्वारा सौपी गयी है उसे पूरी ईमानदारी से निर्वाह करेगे।
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम प्रधान, अरुण नागर , हरेन्द्र कसाना,मा. तिमराज नागर,दिनेश कुमार, आदेश नागर, प्रह्लाद सिंह, राकेश नागर, मोहित नागर आदि लोग मौजूद रहे।



Post A Comment: