आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव में एक युवक को गांव के ही रहने वाले युवकों ने युवक को धारदार हथियार से घायल कर दिया है। विशाल नाम के युवक को गांव के ही तीन युवकों ने अकेले घेर कर उसको धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। घायल के भाई का कहना है कि क्रिकेट मैच को लेकर कुछ दिनों पहले इनमें विवाद हुआ था। घायल विशाल को उसके परिजन जल्द ही ग्रेटर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में जख्मी हालत में लेकर आए। कैलाश हॉस्पिटल में विशाल का इलाज चल रहा है। डॉक्टर रिजवी ने बताया की मरीज के गले, सीने और रीड की हड्डी पर धारदार हथियार से चोट के निशान है। विशाल का इलाज चल रहा है।  परिजनों ने इस मामले में दनकौर पुलिस कोतवाली को अपनी शिकायत दी है।

ग्रेटर नोएडा में क्रिकेट मैच को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। जिसको लेकर आज एक युवक पर पड़ोस में रहने वाले उसी के दोस्त और उसके साथियों ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस का कहना है कि धारदार हथियार से युवक पर हमला किया गया है। जिसकी गर्दन पीठ पर चोट के निशान हैं। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसी के गांव के रहने वाले एक युवक से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। जिसके चलते यह घटना कोई है।


Share To:

Post A Comment: