आशीष सिंघल दनकौर ग्रेटर नोएडा
आज 28 मई 2019 को भारतीय किसान यूनियन की पंचायत चौधरी महेंद्र सिंह चौरौली के नेतृत्व में मास्टर धनीराम जी के निवास गांव ऊंची दनकौर में हुई जिसमें पंचायत की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव चौधरी महेंद्र सिंह चौरौली ने की और संचालन दनकौर नगर अध्यक्ष संदीप जैन ने किया। जिसमें जिला अध्यक्ष अनित कसाना ने कहा कि शासन-प्रशासन और गौतम बुद्ध नगर में तीनों प्राधिकरणों द्वारा किसानों की भूमि को अधिग्रहण कर लिया गया और उसकी एवज में किसानों का मुआवजा माननीय न्यायालय और शासनादेश के बावजूद भी किसानों का 64 पॉइंट 7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा आबादियों का निस्तारण गांव में किसान भवन खेल के मैदान बारात घर शिक्षा संस्थान अस्पताल एवं श्मशान घाट कब्रिस्तान गांव के रास्ते नालियों और पानी का निकास आदि सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है जो कि जो कि विकास के नाम पर एक कलंक है यह विकास नहीं किसान का विनाश है इसे भारतीय किसान यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी अगर समय रहते अधिकारियों ने अपनी नीयत और नीति ठीक नहीं की तो भारतीय किसानों ने एक बहुत बड़ा आंदोलन करेगी जिसके लिए शासन-प्रशासन जिम्मेवार होगा। जिसमें पंचायत में मौजूद सभी किसान भाइयों ने एकमत होकर संगठन के बताए हुए रास्ते पर तन मन धन से साथ चलने का प्रण लिया। पंचायत में राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह चौरौली जिला संयोजक पूरन पहलवान जिला संगठन मंत्री प्रीतम नागर जिला कार्यकारिणी सदस्य भिकारी प्रधान मास्टर सूबे राम कनारसी जिला सचिव धर्मपाल स्वामी सदर तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र नगर दादरी तहसील अध्यक्ष विजय चौधरी जेवर तहसील अध्यक्ष भोले शंकर लीलू चौधरी दनकौर नगर अध्यक्ष संदीप जैन दनकौर ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चंद मास्टर जगदीश सिंह सलीम नंबरदार महेंद्र सिंह कैलाश कृष्णा जयपाल बाबू खान एडवोकेट गौरव नागर सौरभ किशन सिंह कन्हैया जी कदीम सुरेश चौधरी महाराज सिंह प्रताप सूरज आंसू बृजेश अशोक सतपाल आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे





Post A Comment: