ग्रेटर नोएडा आशीष सिंघल :



बिलासपुर- बिलासपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टरों के समय से नही पहुँचने के मामले में मंगलवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन की टीम ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम प्रधान के नेतृत्व में अस्पताल का निरीक्षण किया। जहा तक करप्शन फ्री इंडिया संग 10 बजकर 15 मिनट तक मरीज  डॉक्टरों का इंतजार करते रहे।
         करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर ने बताया कि बिलासपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों के समय से न आने की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी। इसी आधार पर मंगलवार को अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुँचे तो डॉक्टरों की लापरवाही सामने आयी। वहाँ पहुँचने पर पाया कि केवल मिडवाइफ, वार्डबॉय व फार्मिसिस्ट ही मौजूद थे। जबकि डॉक्टरों का कोई अता पता नही था । उन्होंने बताया कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन की टीम 10 बजकर 20 मिनट तक अस्पताल में मौजूद रही।तब तक दोनों डॉक्टर  व एच. बी. नही पहुँचे थे। दिनेश नागर ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों के लापरवाही भरे रवैये की कई बार शिकायत उनके अधिकारियों से कर चुके है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। उन्होंने बताया कि संगठन की टीम जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर लापरवाह डॉक्टरों व अन्य स्टाफ के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जाएगी।
       इस दौरान तहसील अध्यक्ष हरेन्द्र कसाना, संजय भैया, अरुण नागर ,प्रेम प्रधान, राहुल शर्मा, राकेश नागर, मोहित नागर,शोएब सैफी, अनुज कसाना, दीपक भाटी आदि लोग उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment: