फरेन्दा/ महराजगंज :- फरेन्दा क्षेत्र के अंतर्गत सिधवारी गांव निवासी इंद्रजीत चौधरी जो दक्षिण कोरिया में रह कर पढ़ाई करते थे । पढ़ाई के दौरान जर्मनी की हाईके नामक लड़की से प्रेम हो गया और दोनों अब शादी के बंधन में बंध गये हैं । शादी रचाने के लिए हाईके का पूरी परिवार महराजगंज जिले में आया और फिर हिंदू रीति - रिवाज से दोनों का विवाह बड़ेधूम धाम से सम्पन्न हुआ । आपको बताते चले कि सिधवारी गांवसभा के निवासी मेजर गणेश चौधरी के बड़े पुत्र इंद्रजीत ने पश्चिम बंगाल के चितरंजन स्थित अपने नाना के यहां प्रारंभिक पढ़ाई पूरी की । इसके बाद इंद्रजीत 2012 में बायोटेक इंजीनियरिंग की पड़ाई करने के लिए दक्षिण कोरिया चले गए और यहीं पर जर्मनी की रहने वाली हाईके भी पढ़ती थी पढ़ाई के दौरान दोनों की दोस्ती बढ़ते बढ़ते प्यार में बदल गई । अपनी पढ़ाई पूरी होने के बाद इंद्रजीत चौधरी जर्मनी में ही नौकरी करने लगे और फिर दोनों ने शादी करने का मन बनाया ।
आपको बताते चले कि पहले दोनों परिवारों की रजामंदी होने के बाद जर्मनी से हाईके का पूरा परिवार फरेंदा ब्लॉक के सिधवारी गांव पहुंचा और दस दिन पहले 17 मई को बड़े धूम धाम से दोनों की शादी सम्पन्न हुआ । गांव वालों ने जमकर इस शादी का आनंद लिया फिर 23 मई को नवविवाहित जोड़ा दिल्ली के लिए निकल पड़ा और अब दोनों का जर्मनी जाने का । कार्यक्रम है । शादी में हाईके के साथ जर्मनी से उसके पिता व बहन आये थे ।भारतीय संस्कृति से बेटी की शादी होते देख दोनों पिता और पुत्री खुशी से फूले नही समाये गांव वालों ने भी विदेशी मेहमानों का बढ़ चढ़ कर स्वागत किया । अपने गांव में विदेशी बहू को देखने के लिए गांव के लोग बड़ी संख्या में उमड़ पड़े । इस दौरान हाईके ने नमस्ते बोल सभी का अभिवादन किया । शादी से पहले पिछले तीन साल में हाईके कई बार सिधवारी गांव आ चुकी है । विदेशी लड़की की भारतीय जमीन पर शादी देख हर कोई प्रसन्न दिखा और इस क्षेत्र में सम्पन शादी की चर्चा हर कोई कर रहा है ।।
नागेन्द्र दूबे की रिपोर्ट अनुपम सवेरा संवाददाता महराजगंज:-




Post A Comment: