आशीष सिंघल व सुंदरलाल रिपोर्टर  

दनकौर । दनकौर कोतवाली क्षेत्र के सालारपुर अंडरपास के नजदीक से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि शनिवार रात गश्त के दौरान महेश निवासी मिर्ज़ापुर  सलारपुर अंडरपास से गुजर रहा था।  इसी दौरान पुलिस ने आरोपित को रुकने का इशारा दिया परन्तु आरोपित भाग खड़ा हुआ कड़ी मशक्कत के बाद  घेराबंदी करके आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपित के कब्जे से हरियाणा मार्का अवैध शराब की ग्यारह पेटी बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपित को रविवार को जेल भेज दिया है।
Share To:

Post A Comment: