आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा

गाजियाबाद::--  थाना इंदिरापुरम गाजियाबाद की पुलिस ने  क्राइम 7 न्यूज़ चैनल के प्रबंधक की शिकायत पर दो लोगों को फर्जी पत्रकार व फ़ूड इंस्पेक्टर बनकर वसूली करने  पर गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है आरोपियों के पास से 2 माइक , 10 आई कार्ड क्राइम 7 व अन्य चैनलों के , 18 स्टिकर क्राइम 7 न्यूज़ के,  8 पासबुक व 2 atm अलग अलग बैंकों के व 3820 रुपया बरामद किया है।
क्राइम 7 न्यूज़ चैनल के प्रबन्धक को लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग चैनल की फर्जी माइक id लेकर अवैध वसूली कर रहे है जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद की गई थी। sp द्वारा संज्ञान लेके सम्बन्धित थानों को सूचित कर दिया गया परिणामस्वरूप थाना जानकीपुरम की पुलिस के si धीरेंद्र उपाध्याय व si हरेंद्र पाल सिंह व कांस्टेबल सतेंद्र कुमार ने 10-08-2019 को गुप्ता स्वीट कार्नर मंगल चौक बड़ा बाजार शक्तिखण्ड इंदिरापुरम पर सुनील पुत्र प्रकाश चन्द्र निवासी विजय खण्ड गाजियाबाद व संजय पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी चिपियान बुजुर्ग थाना विसरख नोएडा को मौके पर अवैध वसूली करते पकड़ा। दुकानदारों ने बताया कि 1 खुद को क्राइम 7 न्यूज़ का पत्रकार व दूसरा खुद को फ़ूड इंस्पेक्टर बता रहा था । 
दोनो काफी शातिर अपराधी हैं और ठगी के नए नए तरीके अपनाकर ठगी करते रहते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उचित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
Share To:

Post A Comment: