दनकौर आशीष सिंघल
दनकौर सिटी में प्रतिवर्ष की तरह कृष्ण जन्माष्टमी 96 वां 10 दिवसीय द्रोण मेला 24 अगस्त से शुरू होगा। मंगलवार को द्रोण गौशाला समिति के प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल और संदीप जैन ने प्रेस वार्ता के दौरान मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि मेला 24 अगस्त से शुरू होकर 3 सितंबर को समापन किया जाएगा। जिसमें तीन दिवसीय दंगल का भी आयोजन रखा गया है। इस दंगल में देश के नामी पहलवान शामिल होंगे। विजेता पहलवान को लाखों रुपये की इनाम राशि दी जाएगी। मेले की सुरक्षा के दृष्टिकोण से करीब 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। साथ ही द्रोण नाट्य मंडल में नाटक मंचन किया जाएगा। मेले का प्रमुख आकर्षण कवि सम्मेलन रहेगा, जिसमें प्रसिद्ध कवि भुवन मोहनी, चिराग जैन और अशोक चारन समेत कई कवि शिरकत करेंगे। इसके साथ ही समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे द्रोण मंदिर तक करीब 800 मीटर की सड़क जर्जर हो चुकी है, जिससे मेला देखने आने वाले लोगों के लिए परेशानी होती है। कस्बा दनकौर में लगने वाला प्राचीन ऐतिहासिक श्री द्रोण गौशाला समिति के तत्वाधान में मेला प्रारंभ होने में मात्र 10 दिन शेष हैं दनकौर कस्बा का आवागमन व रास्ते इस कदर खराब है कि लोगों का निकलना दूभर हो जाता है आज हजारों लोग ग्रामीण क्षेत्रों से अपने-अपने वाहनों से इस मेले को देखने के लिए आते हैं परिवहन व्यवस्था सिर्फ कागजों पर बनकर रह गई है सड़कों की हालत खस्ता है डिग्री कॉलेज के सामने वाला रास्ता पूरा उबर खाबर हो चुका है इसकी शिकायत यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से भी की जा चुकी है। लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष राकेश गर्ग, कमल गोयल और ओम प्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।




Post A Comment: