आशीष सिंघल
दनकौर। क्षेत्र के हतेवा गांव में छोटे-छोटे बच्चों ने पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से पौधरोपण किया। गांव निवासी गिरीश शर्मा ने बताया की प्रधानमंत्री के पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत रविवार को छोटे बच्चों समेत ग्रामीणों ने करीब 90 पौधे अमरूद, कटहल और नाशपाती समेत कई तरह के पौधे लगाए। साथ ही बच्चों को हमेशा शुद्ध पर्यावरण के लिए पौधे लगाने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान हरीश शर्मा, योगेश प्रधान, विशाल शर्मा, अनुज, संदीप बाबा, विपिन तिवारी, जयदत्त शर्मा, सौरभ कुमार और चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।


Post A Comment: