ब्यूरो गौतम बुध नगर
अपराधों का गढ़ बन चुके उन्नाव में महिला अपराध चरम पर हैं। अपराधी खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। सुनकर हैरत होगी कि इस साल जनवरी से नवंबर तक जिले में 86 रेप की घटनाएं हो चुकी हैं। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के 185 मामले सामने आए हैं।
उन्नाव के कुछ बड़े अपराध
  • 22 फरवरी 2018 को बारासगवर में युवती को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया गया था
  • 1 नवंबर 2019 को पुरवा में शादी का झांसा देकर नौशाद से महिला का शारीरिक शोषण किया
  • 5 नवंबर को असोहा में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म की शिकायत की गई
  • 7 नवंबर को अजगैन की छात्रा को छेड़छाड़ के विरोध पर ट्रेन से खींचकर मारने की कोशिश
  • 13 नवंबर को शादी की फर्जी पोस्ट डालने पर महिला आरक्षी ने शोहदे के खिलाफ कराया मुकदमा
  • 15 नवंबर को युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप
  • 15 नवंबर को पुरवा में दलित महिला से छेड़छाड़ में सिपाही और उसके साथी पर रिपोर्ट दर्ज
  • 19 नवंबर को मांखी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ की गई छेड़छाड़
  • 20 को बांगरमऊ में छात्रा से युवक ने की छेड़छाड़
  • 30 नवंबर को बांगरमऊ में चाकू की नोक पर किशोरी से दुष्कर्म
  • 30 नवंबर को गैंगरेप पीड़ित शिक्षिका के साथ केस वापस लेने को लेकर मारपीट
डेढ़ साल के बाद एक बार फिर रेप प्रकरण ने साहित्य नगरी को झकझोरकर रख दिया। डेढ़ वर्ष पूर्व बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का नाम दुष्कर्म में आने के बाद से उन्नाव सुर्खियों में बना है। तीन अप्रैल 2018 को सेंगर के गांव की ही लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में विधायक जेल में हैं और दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई चल रही है जो अंतिम दौर में है। सूत्रों की मानें तो एक-दो सप्ताह के अंदर फैसला भी आ सकता है। गुरुवार को हुई जिंदा जलाने के प्रयास की घटना ने एक बार फिर जिले के जख्म हरे कर दिए।
साभार लाइव हिंदुस्तान टीम
Share To:

Post A Comment: