रबूपुरा डेडलाइन
झाझर रोड़ स्थित प्रकाश अस्पताल एवं प्रकाश इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल साइंसेस में रविवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में प्रकाश अस्पताल के चिकित्सकों ने कुल 150 मरीजों की आंखों की जांच कर निशुल्क दवाइयां दीं। लायन्स क्लब ग़ाज़ियाबाद के सहयोग से 30 मरीजों को मोतियाबिंद की सुविधा प्रदान की गई। शिविर के दौरान डॉक्टरों ने लोगों को आंखों की उचित देखभाल के लिए सही खानपान और जीवनशैली के बारे में जागरूक किया। शिविर में डॉ अंकित, डॉ दिव्या, ओपट्रोमैट्रिस्ट डॉ आनन्द आदि ने आंखों की जांच की। इंस्टीट्यूट के क्षात्र छात्राओं ने जुनेद, मुजीब, वैभव आदि ने सहयोग किया। संयोजक सन्तोष सिंह ने बताया कि प्रत्येक माह की 8 तारीख को लोगों की सुविधा के लिए अस्पताल में इस तरह के शिविर का आयोजन किया जाएगा।


Post A Comment: