(बुलंदशहर) भारत रत्न डा भीमराव अंबेडकर जी के महा परिनिर्वाण दिवस के अवसर जनपद के बहुजन समाजसेवीयों ने संसद भवन दिल्ली में जाकर बाबा साहब की मूर्ति के समक्ष उनके चरणों में पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी ने बहुजन समाज को आगे बढाने व उनके बताये हुए विचारों पर जीवन भर चलने की शपथ ली। इस अवसर पर समाजसेवी माननीय सुनील गौतम,ऋषि पाल गौतम, पुष्पेंद्र जाटव युवा नेता एवं अनेकों वरिष्ठ समाजसेवी जनपद बुलंदशहर ने उपस्थित दर्ज कराकर बाबा साहब जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बुलंदशहर से मुकेश आर्य के साथ प्राची शर्मा की रिपोर्ट
Share To:

Post A Comment: