बुलंदशहर खुर्जा अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् खुर्जा नगर इकाई ने श्रीराम काम्प्लेक्स स्थित कार्यालय पर डॉo भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया I छात्र नेता दिवाकर चौधरी ने बताया कि भारतीय संविधान के शिल्पकार,भारत रत्न बाबा साहेब डॉo भीमराव राम अम्बेडकर ने जातिवाद को ख़त्म कर समता व बंधुता के लिए संघर्ष किया इसलिये उन्हें सामाजिक समरसता का प्रतिबिम्ब माना जाता है और विधार्थी परिषद् इस दिन को पूरे भारत में सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाता हैI इस मौके पर एबीवीपी कार्यालय पर बाबा साहेब की प्रतिमा भी स्थापित की गई I सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें याद किया और वक्ताअों ने अपने विचार रखे I इस दौरान दिवाकर चौधरी, राकेश गुप्ता, शिवम शिवा, ओमनारायण पारासर, राहुल मुरेला, रोहित नरवाल, राहुल देव, विक्रांत, सचिन, उमेश कश्यप, राजीव, विराज, अरुण, महेश ककोड़, आरोही, प्रीती, रिंकू, शुभम, मुनेश आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहेI
बुलंदशहर से मुकेश आर्य के साथ प्राची शर्मा की रिपोर्ट


Post A Comment: