रामघाट में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बना बिना डॉक्टर के शोपीस
भाजपा कार्यकर्ता ने आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर डॉ तैनात कराने की उठाई मांग
बुलंदशहर रामघाट उड़िया बाबा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर 4 वर्षों से डॉ0 न आने पर ग्रामीण जनता इलाज के लिए बेहद परेशान ग्रामीणों ने जिला अधिकारी बुलंदशहर से जांच कर डॉक्टर तैनात कराने की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार डिबाई तहसील के कस्बा रामघाट में श्री उड़िया बाबा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बना शोपीस जिस पर वर्षो से कोई डॉक्टर तैनात नहीं है यहां पर इलाज के लिए ग्रामीण
जनता आती है और वापस चली जाती है जिसके कारण ग्रामीण जनता बेहद परेशान हैं
रामघाट निवासी भाजपा कार्यकर्ता शिवम शर्मा ने बताया उड़िया बाबा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय शोपीस बनकर खड़ा है जिस पर बरसों से कोई डॉक्टर नहीं आता है इस चिकित्सालय से जुड़े दर्जनों गांव के ग्रामीण बीमार लोग बेहद परेशान हैं उपचार कराने के लिए ग्रामीण जनता आती है लेकिन डाक्टर तैनात न होने के कारण वापस चली जाती है जिसकी शिकायत ग्रामीण बुलंदशहर के भाजपा सांसद डॉ भोला सिंह तथा सीएम हेल्पलाइन लखनऊ पर भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है अस्पताल भी जर्जर अवस्था में हो गया है जिसमें कुछ कमरे गिर गए हैं।
शर्मा ने जिलाधिकारी बुलंदशहर से आयुर्वेदिक चिकित्सालय की जांच कराकर डॉ तैनात कराने की मांग की है।
बुलंदशहर से मुकेश आर्य के साथ प्राची शर्मा की रिपोर्ट


Post A Comment: