आशीष सिंघल दनकौर ग्रेटर नोएडा
दनकौर विद्युत उपग्रह पर हो रही अनियमताओ के संदर्भ में भारतीय किसान यूनियन अम्बावता ने धरना दिया।जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरिराज सूबेदार और संचालन जिला प्रवक्ता कृष्ण भाटी ने किया।जिसमें SDO प्रेमशंकर और JE नीरज गुप्ता धरना स्थल पर पहुँचे और मोके पर उपस्थित उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सम्मुख रखा।SDO प्रेमशंकर ने सभी समस्याओं को तत्काल प्रभाव से सही करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर जग्गी पहलवान, अशोक नागर, उधम नागर, मा०नेहपाल कसाना, रजपाल भगत जी, सुखवीर नेता जी, नरेश चपरगढ़, ओमप्रकाश त्रिपाठी, जबरसिंह मलिक, सुरेश रावल, मदन कसाना, राजकुमार रूपबास, कविता शर्मा, साहिल राईन,भोला कसाना, विपिन कसाना, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post A Comment: