शिकारपुर : सलेमपुर के गांव मांगलौर में ग्राम वासियों ने जंगल में आवारा घूम रही सैकड़ों गायों को पकड़ कर रविवार की छुट्टी का मौका पाकर प्राथमिक विद्यालय मांगलौर में बन्द कर दिया मांगलौर के ग्राम वासियों का कहना है कि यह गाय सभी किसानों की फसल को बर्बाद कर रही थी इस गांव में गौशाला नाम की कोई व्यवस्था नहीं है इस की बजह से जंगल में आवारा घूम रही गाय क्योंकि जंगल में घूम रही गायों की बजह से बर्बाद हो रही किसानों की फसल को मद्देनजर देखते हुए मांगलौर के ग्राम वासियों ने जंगल में घूम रही आवारा गायों को पकड़कर प्राथमिक विद्यालय मांगलौर में बन्द कर दिया प्रधानाचार्य सतीश कुमार, ने बताया कि जिस समय में विद्यालय पहुंचा था उस समय हमारे विद्यालय का गेट बन्द था बच्चे विद्यालय से लौट-लौट कर घर जा रहे थे तब मैंने बन्द दरवाजे को खोला तो उसमें सैकड़ों गाय बन्द थी जिसकी बजह से बच्चों को फिलहाल घर भेज दिया गया है सलेमपुर थाना अध्यक्ष दलबीर सिंह, को सूचना दे दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मांगलौर ग्राम प्रधान अजय कुमार, व गांव वासियों की मदद से घंटों कड़ी मर्सत के बाद गायों को छोड़ा गया केबल एक दिन के लिए गायों को बन्द किया गया उसके बाद गायों को पुन : छोड़ दिया गया योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा क्षेत्र में बनवाई गई निम्न अस्थाई गौशालाओं न होने के कारण गायों को विद्यालय में बन्द कराया गया इस विषय की जांच विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है /  

बुलंदशहर से मुकेश आर्य के साथ प्राची शर्मा / अब्दुल कुद्दुस अंसारी की रिपोर्ट
Share To:

Post A Comment: