आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा
एनकाउंटर के बाद तेलंगाना के साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वी. सज्ज्नार ने प्रेस कॉफ्रेंस में बताया कि कानून ने अपना काम किया है. उन्होंने कहा कि वारदात की जगह पर 10 पुलिसकर्मियों के साथ रिक्रिएशन के लिए गए थे. लेडी डॉक्टर का मोबाइल इन लोगों ने छुपा दिया था जिसकी तलाश करनी थी और वारदात की जगह से साइंटिफिक सबूत भी इकट्ठा करना था. उन्होंने कहा कि 4 में से 2 मुजरिम पुलिस की पिस्तौल को छीनकर पुलिसवालों पर फायरिंग कर दिया जिसमें एक पुलिसकर्मी की सिर में गोली लग गई. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने एनकाउंटर से पहले चेतावनी दी थी लेकिन वो लोग फायरिंग करते रहे. तेलंगाना पुलिस ने बताया कि हमने पूरे घटना की साइंटिफिक तरीके से जांच की. जांच के बाद हमने चार लोगों को गिरफ्तार किया और मामले को कोर्ट में रखा. कोर्ट ने 10 दिन के लिए जेल भेजा दिया. 4 और 5 दिसंबर को हमने जेल में पूछताछ की. आज सुबह जब वारदात की जगह लेडी डॉक्टर की मोबाइल तलाशने पहुंचे तो दो मुजरिम क्रमश: आरिफ और चिंताकुटा ने पुलिस पर पत्थर फेंक कर मारा और पिस्तौल छीनकर गोली चला दी. पुलिस ने उसे सरेंडर करने को भी कहा था लेकिन वो नहीं माने. एनकाउंटर में 2 पुलिस वाले जख्मी हुए है. एक पुलिसकर्मी के सिर में गोली लगी है. उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है. तेलंगाना पुलिस ने अपने प्रेस कॉफ्रेंस में बताया कि एनकाउंटर सुबह 5:45 से 6:15 के बीच हुआ. एनकाउंटर के समय 10 पुलिसकर्मी मौजूद थें. एक एसआई और एक कंस्टेबल जख्मी हो गए हैं.


Post A Comment: