(खबरों में सबसे तेज)

24 एक्सप्रेस न्यूज*
बुलंदशहर ☛ गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दरबार में पहुंचा बुलंदशहर में अवैध रुप से झुग्गी झौपड़ों में रह रहे बंग्लादेशियों की वोट बनाए जाने का मामला, सांसद डाॅ भोला सिंह के नेतृत्व में सदर विधायक वीरेन्द्र सिंह सिरोही, जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल और उपाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह ने की मुलाकात ।
1. की राष्ट्र विरोधी योजनाबद्ध फर्जी वोट बनवाने के कार्य को रोकने और वोटे बनवाने में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग ।
☛ श्री रामलीला सभा के बैनर तले शहर में शुक्रवार को निकली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात, बरन वाटिका में हुआ जयमाला की लीला का मंचन ।
1. श्रीराम बारात का जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, नगर पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग सहित नीरज जिन्दल, अमित मित्तल, अरविन्द गर्ग, राजीव अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल आदि का व्यवस्थाओं में रहा सहयोग ।
☛ *पूर्व विधायक हाजी अलीम की मौत के मामले में नया मोड़, छोटे भाई हाजी युनुस ने हत्या का जताया अंदेशा, आईपीसी की धारा 302 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट ।*
*1. 9/10 की रात अपने आवास पर संदिग्ध हालात में गोली लगने से हो गई थी पूर्व विधायक की मौत, तभी से हत्या या आत्महत्या में उलझी है पुलिस, 72 घंटे बीतने के बाद भी नही सुलझा पाई है मौत की गुत्थी ।*
☛ सिटी क्षेत्र से हाईस्कूल की छात्रा अगवा, शुक्रवार सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, रास्ते से गांव मऊखेड़ा का युवक भगा ले गया साथ । पिता ने तहरीर देकर तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट ।
☛ अंसारी रोड बिजलीघर के जेई ज्योति भास्कर सिन्हा के साथ बदसलूकी, जेई ने मुहल्ला शेखसराय में शुक्रवार दोपहर एक घर में पकड़ी थी विधुत चोरी ।
1. जिससे क्षुब्ध दो युवकों ने बिजलीघर पर जाकर जेई के साथ की गाली गलौच, जेई ने सिटी कोतवाली में दोनों के खिलाफ तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट ।
☛ खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव कलाखुरी नहर के पास टाटा 407 में सवार बदमाशों ने पीछा किए जाने पर डायल-100 की गाड़ी पर किये फायर, पथराव करके शीशे तोड़े ।
1. पहासू क्षेत्र में तैनात पीआरवी 2131 ने गुरुवार को क्षेत्र में संदिग्ध टाटा 407 दिखने पर उसका किया था पीछा, HCP वीरेन्द्र सिंह ने अज्ञात टाटा चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट ।
☛ स्याना ब्लांक के प्रमुख पुष्पेन्द्र यादव ने तीन बीडीसी मैम्बरों पर लगाया अविश्वास प्रस्ताव लाने की धमकी देकर दो-दो लाख रुपए मांगने का आरोप, तीनों के खिलाफ स्याना थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट ।
☛ शिकारपुर क्षेत्र के गांव बोहिच में अवैध कब्जा हटवाने गई प्रशासनिक टीम का विरोध, ग्रामीणों से हुई नोक-झोंक ।
☛ सिकंद्राबाद के काजीवाड़ा मुहल्ले में चोरों का आतंक, इरफान की घर के बाहर खड़ी स्टीम कार उड़ाई ।
☛ सिकंद्राबाद में हाईवे पर स्थित अफसर के वर्कशाॅप में डाका, छह कारों की बैटरी और अन्य कीमती सामान ले गए बदमाश ।
☛ सिकंद्राबाद की ज्ञानलोक कालौनी से विवाहिता रहस्मय ढंग से लापता, मायके के लिए गई थी घर से कहकर, नही लौटी वापस ।
☛ सिकंद्राबाद की तेज सिंह कालौनी में तलाकशुदा महिला ने अपने पति पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, थाने में दी तहरीर ।
☛ उप्र उधोग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सोनू पाठक गुरुवार 18 नवम्बर दुर्गा नवमी को पहुंचेगे जहांगीराबाद, अपने निज स्थान पर जिमायेंगे कन्या लांगुर ।
☛ Police Person of the month की थानावार सूची में  सिटी कोतवाली से खुर्जा गेट चौकी इंचार्ज संजीव कुमार चुने गए सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी, एसएसपी ने थाना परिसर में सहज दृश्य स्थान पर एक फोटो लगाए जाने के दिए निर्देश ।
☛ *केंद्रीय खुफिया विभाग की टीम ने मुजफ्फरनगर के कारोबारी विकल्प जैन को CGST की चोरी में किया गिरफ्तार,* फर्जी ई-बिल के जरिये 94 करोड़ रुपए से ज्यादा का केंद्रीय जीएसटी चोरी करने का आरोप ।

Share To:

Post A Comment: