दनकौर (खालिद सैफी):
दनकौर कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सभी गांवों में पुलिस गश्त तेज कर दी है और गाँवो में सतर्कता अभियान शुरु कर दिया है।पुलिस ग्रामीणों को सतर्क रहने व सहयोग की अपील कर रही है।उसी क्रम में दनकौर पुलिस ने दल्लेलगढ़,जुनेदपुर, रोशनपुर,ठसराना, चुहड़पुर,पतलाखेड़ा, जानीपुर ,रामपुर,हतेवा,बागपुर,कनारशी, बिलासपुर देहात क्षेत्र ,बिलासपुर कस्बा ,दनकौर सहित सतर्कता अभियान चलाया ।वही पुलिस लोगो से सहयोग की अपील कर रही है ।कोई भी सूचना हो उससे तुरंत बताए।हम आपकी सेवा में 24 घंटे तैयार है।दनकौर कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस गश्त पहले से ओर ज्यादा बढ़ा दी गयी है।
लोगो के जागरूक रहने से भी घटनाओं से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील कि वे हर छोटी बड़ी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इसके लिए यूपी 100 नंबर डायल करे या नजदीकी चौकी थाने को सूचित करें।





Post A Comment: