(आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा)
श्री धार्मिक रामलीला ग्रेटर नोएडा सेक्टर पाई 1 बिरोडा श्री सुशील गोस्वामी जी के कुशल निर्देशन में रामलीला के मंचन का शुभारंभ मंथरा कैकेयी संवाद के साथ शुरू हुआ। रामलीला अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया जिसमें मंथरा रानी कैकई को राम को बनवास और भरत को राजगद्दी के लिए कान भर रही है। मंथरा द्वारा रानी को बार- बार भरत को राज गद्दी के लिये तैयार करने के दृश्य को लोगों द्वारा खूब सराहा गया।
बाद में रानी कैकेयी कोप भवन में चली जाती है जहां राजा दशरथ रानी से नाराजगी की बाबत पूछते है। तब रानी राजा द्वारा दिये गए दो वचनों को याद दिलाती है। तब राजा दो वचन मांगने को कहते है तब रानी कैकेयी राम को बनवास और भरत को राज गद्दी मांगती है। जिस पर राजा दशरथ की हालत बिगड़ जाती है। बाद में राम सीता लक्ष्मण बनवास के लिए वन चले जाते हैं। वन जाने का दृश्य राम लीला मंचन देख रहे लोग कलाकारों का अभिनय देख कर मंत्र मुग्ध हो गए।श्री सुशील गोस्वामी जी महाराज राजकुमार नागर शेर सिंह भाटी अध्यक्ष आनंद भाटी बालकिशन सफीपुर धीरेंद्र भाटी सुशील नागर अजय नागर ममता तिवारी पी पी एस नागर प्रदीप पंडित महेश शर्मा मीडिया प्रभारी चैनपाल प्रधान वीरेंद्र मिश्रा जितेंद्र भाटी ब्रजपाल नागर रोशनी सिंह अर्चना पिंकी नीलम यादव शांति गौतम मंचन देखने के लिए मैदान में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी।



Post A Comment: