ग्रेटर नोएडा (खालिद सैफी):
दादरी कोतवाली एरिया मे रहने वाले एक सात साल के मासूम के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। बता दे की दादरी कस्बे में स्थित एक परिवार किराए के मकान में रहता है ।उसी मकान में रहने वाले एक पड़ोसी ने सात साल के मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया है। मासूम एक दिव्यांग है पीड़ित की माँ ने बताया की वह खाना बनाने घरों घरों में जाती है सुबह रोजाना उसके पति भी काम पर उसीे के साथ ही निकल जाते हैं पीड़ित की माँ ने बताया की बीती देर रात को जब व अपने घर वापस पहुँची तो उसे घर मे उसका पुत्र दिखाई नही दिया ।पीड़ित माँ ने अपने पुत्र को इधर उधर देखा तो कही दिखाई नही दिया काफी देर बाद उसे किराए पर रह रहे एक युवके के कमरे से उसके बेटे के रोने की आवाज सुनाई दी जब पीड़ित की माँ ने दरवाजा खटखटाया दरवाजा अंदर से बंद था आरोपी युवक ने काफी खटखटाने के बाद दरवाजा खोला उसने देखा की उसका बेटा रो रहा था जो काफी डरा हुआ था बच्चे से काफी देर पूछने के बाद बच्चे ने बताया की अंकल ने मेरे साथ गलत का किया है ।इस पूरे मामले की शिकायत दादरी पुलिस से की है।पीड़िता ने एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया है वही कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई । इस संबंध में दादरी कोतवाली प्रभारी राम सेन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है बच्चे को मेडिकल के लिए भेज दिया है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Post A Comment: