आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा:
योगी सरकार ने 4 आईपीएस का किया तबादला, कई जिलों के कप्तान CM के रडार पर
योगी सरकार ने 4 आईपीएस का किया तबादला, कई जिलों के कप्तान CM के रडार पर
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रशासन में बुधवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध के कारण 4 आईपीएस अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। इसमें गाजियाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण का ट्रांसफर इलाहाबाद हो गया है।
इसके साथ ही सहारनपुर के एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल गाजियाबाद के नए एसएसपी बनाए गए हैं। वहीं शामली पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार को सहारनपुर की कमान दी गई है। इनके साथ ही बरेली पीएससी सेनानायक 8वीं बटालियन अजय कुमार को शामली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
योगी सरकार ने यह तो अभी पहली लिस्ट जारी की है |अभी कई जिलों के कप्तान सीएम के रडार पर हैं | माना जा रहा है कि कई और जिलों के कप्तान अभी हट सकते हैं |


Post A Comment: