(आशीष सिंघल)

24 एक्सप्रेस न्यूज जो सब छुपाएं उसे हम बतायें

बुलंदशहर पूर्व विधायक हाजी अलीम की पहली पत्नी कमरजहां के खिलाफ एफआईआर, शहर कोतवाल धनंजय मिश्रा ने आयुध अधिनियम की धारा 30 के तहत दर्ज की रिपोर्ट ।
1. 9/10 अक्टूबर की रात पूर्व विधायक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से हो गई थी मौत, भाई हाजी युनुस ने हत्या का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई थी रिपोर्ट ।
2. विवेचना में पुलिस ने कमरजहां के नाम पाया घटना में प्रयुक्त पिस्टल का लाईसेंस, लाईसेंस शर्तो का उल्लंघन करते हुए अपने पति को दे रखी थी लाईसेंसी पिस्टल और पति से अलग मकान में करती थी निवास ।
डीएम कालौनी का दीवार प्रकरण, क्षेत्र के लोगों ने DM से की पैदल आने जाने का रास्ता छोड़े जाने की गुहार । रास्ता बंद होने से बच्चों को स्कूल भेजने और पूजा के लिए मंदिर जाने में लोगों को दिक्कतों का करना पड़ रहा सामना ।
1. रविवार सुबह सांसद और उनके समर्थकों ने ढहा दी थी दीवारें, जिस पर DM ने रातोरात पुनः दीवारें खड़ी कराकर उनमें पैदल आने जाने का रास्ता भी करा दिया था बंद ।
CCTV कैमरे में कैद होगा कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला,  शराब और मांस की दुकानें रहेंगी बंद, डीएम अनुज कुमार झा और एसएसपी कृष्ण बहादुर सिंह ने आज अनूपशहर के तहसील प्रांगण में तैयारियों का लिया जायजा । 19 से 28 नवंबर तक है कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान, 23 नवंबर का है मुख्य स्नान ।
सिकंद्राबाद क्षेत्र के जोखाबाद विधुतघर पर तैनात जेई और उसकी पत्नी के साथ मारपीट, सामान उठाकर ले जाने का विरोध करने पर पड़ौस की दो महिला समेत तीन लोगों ने घर में घुसकर पीटा ।
सिकंदराबाद क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक का मर्डर, गांव मंडावरा के पास पड़ा मिला शव, मंगलवार शाम से था लापता । शिकारपुर का रहने वाला है मृतक अजय, यहां टीचर्स कालौनी में रहकर चलाता था ई-रिक्शा, परिजनों ने जताई ई-रिक्शा लूट के बाद हत्या की आशंका ।
खुर्जा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पकड़ा गया 50 हजार रुपए का इनाम घोषित अपराधी रफीक उर्फ पतंगा । कब्जे से एक मोटर साईकिल और एक पिस्टल मय कारतूस बरामद ।
छतारी थाने में तैनात एक आरक्षी पर गिर सकती है निलंबन की गाज, सोमवार रात भूड़ चौराहे पर स्थित एक होटल पर शराब के नशे में मचाया था उत्पात, SSP ने होटल मालिक की तहरीर पर बैठाई जांच ।
जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव कारौजी में आकाशीय बिजली गिरने से 35 वर्षीय युवक की मौत, आज सुबह हुआ हादसा, उस समय खेत में शौच करने जा रहा था मृतक युवक ।
टूटने के कगार पर पहुंच चुके परिवारों को जोड़ रही है महिला सैल, महिला सैल प्रभारी सन्ध्या वर्मा और आरक्षी रोशिला व क्षमा सोम ने बीते माह अक्टूबर में 55 टूटे घर बसाए । 
संतोष इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय "संतोष ट्रॉफी" इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप का समापन,* फाईनल मैच में संतोष इंटरनेशनल स्कूल ने रेनेसां को 42-41 के अंतर से हराकर जीती ट्रॉफी ।
1. बालिका वर्ग में संतोष इंटरनेशनल व विद्या ज्ञान के बीच हुआ फाईनल मैच, 22-15 के अंतर से विद्या ज्ञान ने जीता मैच ।
2. स्कूल के चेयरमैन प्रशान्त गर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित !
Share To:

Post A Comment: