बुलंदशहर हाईलाईट
23 11 2018
23 11 2018
इंडियन ऑयल व अदानी गैस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से बुलंदशहर में भी सिटी गैस डिसटीब्यूशन प्रोजेक्ट का हुआ शुभारंभ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया शुभारंभ।
समारोह में 65 भगोलिक क्षेत्रों में और 129 जनपदों में डिस्ट्रिब्यूटशन शुरू किया गया,
समारोह में दसवीं सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम का बीडिंग राउंड भी हुआ लांच ,लगभग 50 भगोलिक क्षेत्र व 123 डिस्ट्रिक होंगे शामिल।
शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह के अलावा क्षेत्रीय सांसद भोला सिंह और क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही भी रहे मौजूद।
प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार कर खुद फांसी लगाकर की आत्महत्या, सेक्टर 63 के होटल में हुई घटना। बुलंदशहर जिले के रहने वाले हैं दोनो।
खुर्जा इस्लामाबाद प्रकरण में आरिफ समेत 5 लोगो पर 25 हजार के ईनाम की घोषणा,
आज शरारती तत्वों ने आरिफ के भड़काऊ पोस्टर खुर्जा शहर में लगा शासन प्रशासन पर साधा निशाना।
थाना खुर्जानगर पुलिस ने किया स्कूटी, नकदी लूट व लाईसैंसी बन्दूक, रिवाल्वर चोरी की घटनाओ का खुलासा, 03 शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गयी स्कूटी, 60 हजार रुपये नकद व चोरी की गयी लाईसैंसी बन्दूक व रिवाल्वर बरामद।
पहासू क्षेत्र के 25 वर्षीय युवक की डेंगू बुखार से मौत, हालत बिगड़ने पर परिजन 19 अक्टूबर से मेरठ निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार, चिकित्सकों ने की डेंगू की पुष्टि।
ककोड़ क्षेत्र में पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 23 पेटी शराब की बरामद।
नरोरा के गांधी घाट पर प्रसाद सामग्री व चाय की दुकान में लगी आग, दमकल ने पाया काबू।
ककोड़ क्षेत्र में छात्रा को अगवा कर किया रेप।
जहाँगीराबाद क्षेत्र में दहेज की खातिर विवाहिता की जलाकर हत्या, मृतका की पिता की तहरीर पर पति समेत 6 पर मुकदमा दर्ज । पुलिस ने दो को लिया हिरासत में।
बुलंदशहर के थाना छतारी इलाके में बाईक भिड़ने के विवाद को लेकर दो पक्षो के लोगों में मारपीट।
मारपीट को लेकर छतारी कस्बे में तनाव का माहौल कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर।
पुलिस ने मौके पर शांति की बहाल, तीन हिरासत में।दोनो पक्षो की तहरीर लेकर पुलिस कार्यवाही में जुटी।
विकास भवन के सभागार में आयोजित किसान समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती ईशा दुहन ने किसानों की समस्या प्राथमिकता पर हल करने के दिये निर्देश। किसानों ने भी बतायी समस्याए।
राज्य पोषण मिशन की समीक्षा बैठक में किया गया दावा , ओकटुबर में 9 बच्चे भर्ती करने , अतिकुपोषित बच्चों की संख्या 7977 एवं कुपोषित बच्चों की संख्या 22246 , माह में 2847 बच्चों में सुधार हुआ है। 355435 बच्चों का किया गया वजन।
डीएम ने सभी जनपद की विधानसभा क्षेत्रों में 5 करोड की लागत से सड़कों के निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा करते हुए लो0नि0वि0 के अधिकारियों को प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश किये जारी।
ज़िला अस्पताल में तीन दिन से भर्ती दो टी बी मरीज व एक अन्य बीमारी के मरीज की मौत।
व्यापारियों ने नगर पालिका द्वारा हाउस, वाटर टैक्स में बेतहाशा व्रद्धि को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन।
अनूपशहर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के चलते दो दिन बन्दी के बावजूद भी अवैध रूप से बिक रही है शराब। पुलिस मौन।
किसानों की मांग को लेकर स्वराज इंडिया पार्टी करेगी आंदोलन, 29 नवंबर को भारी संख्या में दिल्ली की तरफ करेंगे कूच, 30 नवंबर को संसद का करेंगे घेराव। कर्ज माफी और फसल का दाम कम करने की है माँग।


Post A Comment: