दनकौर आशीष सिंघल-
दनकौर कस्बे में स्थित टाउन स्कूल में गुरुवार को जूनियर शिक्षक संघ का चुनाव अधिवेशन पूरा हुआ।जिसमें अध्यक्ष सहित अन्य कमेटी का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ।जिसमे संजय भाटी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया।
जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष निरंजन नागर ने बताया कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ।जिसमें संजय भाटी को अध्यक्ष, मनोज दनकौरी को मंत्री, आरती शर्मा को कोषाध्यक्ष,पिंकी,सुखपाल सिंह ,जुगेंद्र सिंह,मधुलिका सैनी को संयुक्त मंत्री तथा उपाध्यक्ष पद के लिए चमन पाल,पायल भारती व नरेंद्र शर्मा को चुना गया।
जिसके बाद चुने गए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा नवनिर्वाचित समस्त कार्यकिरिणी ने शपथ लेते हुए कहा कि वो अपना कार्य हमेशा ईमानदारी व सच्ची लगन से करेगे।तथा हमेशा अध्यापक हित में कार्य करेंगे।
इस दौरान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष नागर,मृदुला तड़ियाल,सुरेन्द्र तोगड़, इंदु गुर्जर, शेखर कौशिक, सावित्री नागर, शशि भाटी,रतिराम शर्मा,दिनेश नागर,विजय शर्मा, कृष्ण शर्मा, सुंदर कसाना, नीरज रावत, मंजू ,ज्ञानचंद,रविन्द्र नागर,राजपाल,गीता भाटी, शैलेन्द्र भाटी,प्रमोद, दिशा चौधरी,दीप्ति, बृजेश,जागेश्वर, जुगेंद्र, पदम् सिंह ,अनिल कुमार,राकेश ,श्यामसिंह विकल, यशपाल नागर आदि लोग मौजूद रहे।



Post A Comment: