आशीष सिंघल दनकौर
युवा खेल समिति चचूला द्वारा आयोजित दो दिवसीय 65 किलो वर्ग की नेशनल कबडडी प्रतियोगिता का देर रात समापन हो गया।इसका उदघाटन जेवर विधान सभा बसपा प्रभारी सतवीर नागर ने किया। इस प्रतियोगिता में सोनीपत, अलीगढ, और गौतमबुद्धनगर जनपद की लगभग 30टीमों ने भाग लिया।फौजी एकेडमी चिटहरा ने संघर्ष पूर्ण मुकाबले में सोनीपत को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जबकि जे डी एकेडमी को अलीगढ की टीम के चले जाने के कारण आसानी से जगह मिल गई पहला सेमीफाइनल मुरसदपुर व जे डी एस एल ई के बीच हुआ जिसमें 27-11 से एस एल ई विजयी हुई दूसरा सेमीफाइनल फौजी एकेडमी और जे डी एकेडमी के बीच हुआ दोनो टीमो के खिलाडि़यों ने बेहतर प्रदर्शन किया जिसमें 40-36 से जेडी एकेडमी ने जीत दर्ज कर फाईनल में प्रवेश किया ।फाईनल एस एल ई व जेडी एकेडमी के बीच हुआ जिसमे जेडी की टीम 20-8के बडे़ अन्तर से विजेता बनी।प्रतियोगिता को सफल बनाने में थाना दनकौर से सतपाल सिंह पूरे पुलिस बल के साथ फाईनल तक जमे रहे जिसका आयोजन समिति ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर समाज सेवी जतन भाटी, सुखवीर, इन्द्रजीत शर्मा , धर्मेंद्र, हुकमपाल, बिटटू मावी, मास्टर महकार नागर, अजीत नागर, जीतू कोच, प्रवीण (लीलू), हरीश नागर अशोक नागर, भूपेन्द्र (D. P. ), सचिन नागर, अमरेश नागर, होते, यतेन्द्र आदि लोग उपस्थित थे।







Post A Comment: