आशीष सिंघल दनकौर:






केनरा बैंक भारत की एक प्रमुख वाणिज्यिक बैंक है। भारत में इसकी स्थापना 1906 में, श्री अम्मेम्बल सुब्बा राव पई, एक महान दूरदर्शी और परोपकारी द्वारा की गयी थी
इसका मुख्य कार्यालय बंगलूरू में स्थित है। बैंक की अंतर्राष्ट्रीय उपस्थिति, लंदन, हांगकांग, मास्को, शंघाई, दोहा और दुबई जैसे केन्द्रों मे है। व्यापार के संदर्भ में यह एक भारत के सबसे बडे़ राष्ट्रीयकृत बैंको में से एक है,
" एक अच्छा बैंक न केवल समाज का वित्तीय हृदय होता है, बल्कि आम आदमी की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए हर संभव तरीके से प्रयास करना उसकी जिम्मेदारी है"

हमारे प्रिय संस्थापकस्वर्गीय श्री अम्मेम्बाल सुबबाराव पै ऐसे विचारधारा वाले व्यक्ति थे
एक महान मानवप्रेमी, स्वर्गीय श्री अम्मेम्बाल सुब्बाराव पै द्वारा वर्ष 1906 में " केनरा हिन्दु परमानेंट फंड " नाम से बोया गया यह छोटा-सा बीज 1910 में “ केनरा बैंक लिमिटेड ” नामक लिमिटेड कंपनी और 1969 में राष्ट्रीयकरण के बाद केनरा बैंक के रूप में पल्लवित हुआ।

स्थापना के सिद्धांत

अंधविश्वास और अज्ञान को दूर करना
2.पहले सिद्धांत की पूर्ति हेतु शिक्षा का प्रसार करना
3.मितव्ययिता एवं बचत की आदत विकसित करना
4.वित्तीय संस्था को न केवल समाज का वित्तीय हृदय बल्कि सामाजिक हृदय बनाना
5.ज़रूरतमंदों की मदद करना
6.सेवा और समर्पण की भावना के साथ काम करना
7.सहजीवियों के प्रति चिंता तथा परिवर्तन लाने/तकलीफ और दिक्कतों को दूर करने की दृष्टि से परिवेश के प्रति संवेदना विकसित करना.
8.स्थापना के मज़बूत सिद्धांत, प्रबुद्ध नेतृत्व, अनुपम कार्य-संस्कृति और बदलते बैंकिंग परिवेश में अपने आप को ढालने की अद्भुत क्षमता ने केनरा बैंक को विश्व स्तर की एक अग्रणी बैंकिग संस्था बना डाली है .
 उनकी याद में केनरा बैंक द्वारा विभन्न शाखाओ में कैंप का आयोजन किया गया कई प्राइमरी विधालयो में स्कूल बैग टिफिन कॉपी इत्यादि वितरित किये गए
Share To:

Post A Comment: