दनकौर आशीष सिंघल-
बुधवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा बाल दिवस के मौके पर जूनियर हाई स्कूल जुनेदपुर में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करके तथा बच्चों को टॉफी व बिस्कुट बाटकर मनाया।
             करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर ने बताया कि आज बालदिवस संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूली बच्चों के साथ मनाया।इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों की दौड़ व खो-खो प्रतियोगिता करायी गयी। जिसके विजेता बच्चो को संगठन की तरफ से स्टेशनरी वितरित की गयी। दिनेश नागर ने बच्चो को जागरूक करते हुए  बताया कि हमारे देश को आजाद कराने में पंडित जवाहर लाल नेहरू का विशेष योगदान रहा।उन्होंने बच्चों से देशहित मे कार्य करने व सच्चाई के मार्ग पर चलने की अपील की।उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को संगठन की तरफ से बिस्कुट व टॉफी वितरित की गयी।
        इस दौरान संजय कुमार भाटी,शेलेन्द्र भाटी, प्रमोद कुमार, दिशा चौधरी, दीप्ति यादव, बृजेश कुमारी, राजकुमार, राकेश नागर,मोहित नागर, इंद्रजीत सिंह,कैलाश नागर,प्रदीप नागर
आदि लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment: