ग्रेटर नोएडा आशीष सिंघल:
इकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र के हबीबपुर गांव में शराब पीने से तंग आकर ससुराल वालों ने दामाद की हत्या कर दी। पुलिस ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक ग्रेटर नोएडा पीयूष कुमार ¨सह ने बताया कि जनपद आगरा निवासी रॉबिन की शादी पूजा नाम की लड़की से हुई थी। रॉबिन शराब पीने का आदी था तथा वह आए दिन पत्नी से मारपीट करता था। उन्होंने बताया कि पूजा ससुराल छोड़कर ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर गांव में अपने माता-पिता के पास आ गई। दो दिन पहले रॉबिन आगरा से हबीबपुर गांव पहुंचा। उसने अपनी पत्नी के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। जब रॉबिन के साले बीच बचाव करने आए तो उसने अपने 18 वर्षीय साले का गला दबा दिया, इससे उसकी सांसे रुक गईं। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि उसके बाद रॉबिन के सालों ने उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया। बुधवार दोपहर रॉबिन का लहुलुहान शव हबीबपुर गांव के पास झाड़ियों में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी का कहना है कि पहली नजर में लग रहा है कि रॉबिन के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी रॉबिन की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मृतक के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने पूजा, धर्मेंद्र, महेश व रंजीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

Post A Comment: