ग्रेटर नोएडा। आशीष कुमार सिंघल:
चौधरी हरचंद सिंह महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्रों ने ग्राम शाहपुर में स्वच्छता अभियान शुरू किया। अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश शर्मा के निर्देशन में स्वच्छता जागरूक रैली निकाली और गांव के कच्चे मार्ग को समतल कर उसे आवागमन योग्य बनवाया।
कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने बुधवार को एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेवकों ने ग्रामीण क्षेत्र के मोहल्ले और गलियों को साफ सुथरा बनाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने की अपील की। इस संबंध में छात्र छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके उपरांत स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर गांव के पुराने उबड़ खाबड़ कच्चे रास्ते को समतल कर उसे आवागमन के लायक बनाया



Post A Comment: