Good morning
24Express news Aligarh date 13/12/18
Jitendra Garg


✍आवासों को दिलाने के नाम पर 10 हज़ार रुपये लेने की शिकायत पर ए सीएम प्रथम ने अचल ताल क्षेत्र मे संचालित सायबर केफे को कराया बंद, एफआईआर की तैयारी
डीएम वार रूम पर 10 दिसम्बर को काशीराम या प्रधानमंत्री आवास दिलाने के बदले 10 हज़ार रुपये वसूली करने के संबंध में गायत्री पत्नी लक्ष्मण निवासी नगला तिकोना ने दो मोबाइल नंबर देते हुए शिकायत की थी जिसका संज्ञान गंभीरता से लेते हुए डीएम चंद्र भूषण सिंह ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव को दोनों नंबरों व नामों की जांच कर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए थे, जिसके क्रम में आज़ एसीएम प्रथम रंजीत सिंह ने एसओ गांधीपार्क के साथ दोनों मोबाइल नंबरों व नामों के बारे में पूछताछ कर अचलताल क्षेत्र के द्वारिकापुरी में संचालित डायल कार्नर इलेक्ट्रोस्टेट नाम की दुकान पर छापा मारा। इस छापामार कार्यवाही में स्पष्ट हुआ कि यह दुकान आलोक सक्सेना व निर्मला सक्सेना की ही है जिसमें साइबर कैफे चलाया जाता है।छापामार कार्यवाही करते हुए एसीएम प्रथम रंजीत सिंह ने बताया कि सायबर कैफे से आवास दिलाने से संबंधित कागजात जैसे फॉर्म, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, फ़ोटो आदि बरामद किये गए हैं तथा पूछताछ में पता चला कि आलोक सक्सेना बाहर है। उन्होंने बताया कि कैफे पर उपस्थित व्यक्ति को पकड़कर एसओ गांधीपार्क को सौंप दिया गया है और उसे तब तक नहीं छोड़ा जाएगा जब तक आलोक सक्सेना पकड़ में नहीं आ जाता है। छापामार कार्यवाही करते हुए एसीएम प्रथम श्री सिंह ने सायबर कैफे में ताला लगाकर सील करा दिया है और वहां मिले कागजात को भी जब्त कर लिया गया है।एसओ गांधीपार्क ने बताया कि डीएम अलीगढ़ के निर्देश पर आलोक सक्सेना व निर्मला सक्सेना के विरुद्ध पूछताछ के बाद विधिक कार्यवाही करते हुए एफआईआर भी कराई जाएगी।
✍नगर निगम की टीम ने  मैरिस रोड चौराहे पर कांग्रेस नेत्री के अवैध निर्माण को कराया ध्वस्त
अलीगढ़ मैरिस रोड चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने उठाया बड़ा कदम अवैध रूप से हुए निर्माण पर चलाया बुलडोजर।शहनाई लॉज पर बनी दुकानो को चार फिट अंदर तक तोड़ा।अवैध रूप से बनी दुकानों को तोड़ने की सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक जमीर उल्लाह ने दुकानों को तोड़ने का विरोध करते हुए नगर निगम और प्रशासन द्वारा तोड़ी जा रही दुकानों को तानाशाह रबैया बताया।

✍डीएम वार रूम में मिली लोकवाणी केंद्रों पर अवैध वसूली की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम कोल को सौंपी जांच
डीएम वार रूम पर 10 दिसम्बर को लोकवाणी केंद्रों द्वारा अवैध वसूली के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि तहसील कोल में संचालित अथर लोकवाणी केंद्र व गोरव लोकवाणी केंद्र संचालकों द्वारा आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 400 से ₹500 तक की अवैध रूप से वसूली की जा रही है।उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम चंद्र भूषण सिंह ने अब जॉइंट मजिस्ट्रेट जोगिंदर सिंह को जांच सौंपी है। डीएम श्री सिंह ने जॉइंट मजिस्ट्रेट श्री सिंह को उक्त शिकायत की जांचकर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं जिससे दोनों लोकवाणी केन्द्रों पर विधिक कार्यवाही की जा सके।

✍अलीगढ़ नगर निगम ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड सिटी लेवल एडवाइजर फोरम की मीटिंग की
अलीगढ़ नगर निगम के सभागार में स्मार्ट सिटी लिमिटेड सिटी लेवल एडवाइजर फोरम मीटिंग के अंतर्गत विधायक संजीव राजा व नगर आयुक्त/सीईओ सत्य प्रकाश पटेल ने स्मार्ट सिटी अंतर्गत होने वाले कार्यो व शीघ्र  प्रगति की ओर बढ़ रहे प्रस्तावों के संबंध में श्री सिंह ने विस्तृत रूप से सदस्यों के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किये। वही सिटी लेवल एडवाइजर फोरम के सदस्यों ने जनहित सुझाव बैठक में रखें। बैठक में शहर विधायक संजीव राजा, नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल, महाप्रबंधक स्मार्ट सिटी सुरेंद्र कुमार, नोडल राजेश कुमार गुप्ता, स्मार्ट सिटी पीआरओ मोहित मिश्रा, प्रोफेसर अमानुल्लाह यूथ ऑर्गेनाइजेशन नवीन अग्रवाल, ज्ञानेंद्र मिश्रा, रूही जुबेरी, राजेंद्र कुमार, पारुल जिंदल, आदि उपस्थित रहे।

✍टप्पल क्षेत्र के युवक की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
थाना टप्पल क्षेत्र के गांव बाजोता निवासी बादल (25 वर्ष)पुत्र सुरेंद्र चंद्र कि मंगलवार शाम अचानक तबीयत खराब हो गई परिजनों से लेकर जिला अस्पताल आए जहां उसकी तबीयत में सुधार ना होने पर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया,जहां उपचार के दौरान बादल की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है,मृतक बादल के परिजन कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।पुलिस संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी है।

✍गोंडा क्षेत्र में चारा डालते समय महिला को लगा करंट, महिला गंभीर रूप से झुलसी
थाना गोंडा क्षेत्र के गांव भूल की नगरिया निवासी पवन देवी पत्नी देवेंद्र अपने घर में पशुओं को चारा डालने गई थी।इसी दौरान वहां से गुजर रहे विद्युत तार से पवन देवी का हाथ टच हो गया, जिसके चलते करंट से महिला बुरी तरह झुलस गई।महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए,और आनन-फानन में महिला को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

✍छर्रा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह द्वारा सी-सी रोड का किया गया लोकार्पण
अलीगढ़ छर्रा विधानसभा की ब्लॉक धनीपुर के एन.डी.एम. स्कूल के निकट जीटी रोड स्थित विकास लोक कॉलोनी में एन. डी.एम.स्कूल के सामने गली नंबर 3 में सूरजपाल सिंह राना आर.एस.एस.वालो के घर तक सीसी निर्माण कार्य व जीटी रोड पर धनीपुर मंडी के पास गोगाजी पैलेस के समीप क्लासिक रेजीडेंसी के सामने पुलिया के निर्माण कार्य का लोकार्पण ठा. रवेंद्रपाल सिंह विधायक छर्रा ने दर्जनों लोगों के साथ किया गया। उत्साहित लोगों ने विधायक छर्रा का फूल मालाओं से लादकर जोशीला स्वागत किया।स्वागत करने बालों में सूरजपाल सिंह राना, देवेंद्र सिंह फौजी, विकास सिंह, पुष्पेंद्र राना, पंकज सिंह, योगेंद्र सिंह, सोनू मामा, प्रताप सिंह, मुकेश सिंह, सत्यवीर सिंह, रॉकी सिंह, भूरा ठाकुर सहित आदि लोग मौजूद रहे।

✍बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खैर एवं अन्य विद्यालयों का निरीक्षण
बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.लक्ष्मीकांत पांडे ने आज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खैर के साथ अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया।निरीक्षण करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री पांडे ने शिक्षिकाओं व छात्राओं के उपस्थिति रजिस्टर चेक किए जिसमें शिक्षिकाओं व छात्राओं की उपस्थित दर्ज थी। इ़सके बाद कक्षाओं में जाकर बच्चों को पढ़ाया और साफ सफाई की व्यवस्थाओं को देखा तथा शैक्षिक गुणवत्ता की जांच की।इसके साथ ही बीएसए ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खैरc में छात्रावास को देखा। तथा अन्य स्कूलों में मिड डे मील की गुणवत्ता को परखने के लिए लक्ष्मी कांत पांडे ने स्वयं बच्चों के साथ खाना भी खाया।

✍डीएम ने दिए उच्च शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 95 जयंती महोत्सव के आयोजन संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश।
डीएम चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर जनपद अलीगढ़ में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 95 वीं जयंती के महोत्सव के आयोजन के संबंध में पत्र जारी करते हुए क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि 24 व 25 दिसंबर 2018 को दो चरणों में जिला स्तर पर सभी माध्यमिक स्कूलों एवं महाविद्यालय में आयोजन किए जाएं। भाषण प्रतियोगिता का विषय कभी हृदय राजनेता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई है।वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय राष्ट्रवाद से बड़ा कोई धर्म नहीं है।आयोजन की विधाएं कविता पाठ, वाद विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता आदि होंगी स्कूलों और महाविद्यालय अपने स्तर से भी प्रतियोगिताओं को रोचक बनाए जाने हेतु आयोजन की रूपरेखा निर्धारित कर सकते हैं।

✍जनपद के नगर पालिका और नगर पंचायत के विकास कार्यों के सम्बन्ध मे जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई बैठक
डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता मे आज़ नगर पालिका व नगर पंचायत की बैठक की जिसमे डीएम श्री सिंह ने नगर पंचायत व नगर पालिका मे चल रहे विकास कार्य तथा प्रस्तावित विकास कार्यो की समीक्षा की जिसमे जिलाधिकारी ने नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों से कार्यों के बारे मे पूछा और स्पष्ट शब्दों मे निर्देश दिये कि विकास कार्य पूरी पारिद्रशता से होने चाहिए। इन कार्यों मे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।इसके साथ ही डीएम श्री सिंह ने नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी व प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिये कि नगर पालिका व नगर पंचायत मे कूड़े क़ा डोर टू डोर कलेक्शन होना चाहिए तथा नाले के निर्माण मे गुणवत्ता होनी चाहिए जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो और दो दो वार्ड मे माइक के साथ कूड़ा कलेक्शन किया जाऐ और सफ़ाई व्यवस्था बेहतर हो।इस मौके पर एडीएम प्रशासन अजय श्रीवास्तव, एडीएम वित्त उदय सिंह,एसीएम द्वितीय रेनु सिंह, डिप्टी कलैक्टर रतन वर्मा, ईडीएम मनोज राजपूत सहित नगर पंचायतों के चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।

✍अब अलीगढ़ के नए एसपी सिटी होंगे आशुतोष द्विवेदी
शासन ने पीपीएस संवर्ग के अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर आशुतोष द्विवेदी को तैनाती दी गई है जबकि यहां तैनात अतुल श्रीवास्तव को इसी पद पर बुलंदशहर भेजा गया है। बता दें कि हाल ही में बुलंदशहर के स्याना में हुए घटनाक्रम के चलते वहां के एसपी सिटी को हटाया गया है। यहां नए तैनात किए गए एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी   अब तक जिले में एसपी अपराध के पद पर कार्यरत थे। शासन से हुए तबादलों के अनुसार मूल रूप से रायबरेली निवासी 1994 बैच के पीपीएस अफसर यहीं पर एसपी अपराध के पद पर तैनात आशुतोष द्विवेदी को अलीगढ़ का नया एसपी सिटी बनाया गया है। इससे पहले दिवेदी मथुरा, आगरा, झांसी, बांदा, जौनपुर, भदोही, एसटीएफ आदि में तैनात रह चुके हैं। इसी तरह मूल रूप से गोरखपुर निवासी अतुल श्रीवास्तव करीब दो साल से अधिक समय से यहां एसपी सिटी थे। उन्हें बुलंदशहर के बिगड़े हालात में चुनौतीपूर्ण जगह पर भेजा गया है। वहीं गौतम बुद्ध नगर पीएसी में तैनात डॉ. अरविंद को नया एसपी अपराध बनाया गया है। बुलंदशहर से हटाए गए प्रवीण रंजन सिंह डायल-100 मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।

 ✍अब तक बदायूं में तैनात रहे अनिल कुमार सिंह नए जिला क्रीड़ा अधिकारी होंगे
अनिल कुमार सिंह नए जिला क्रीड़ा अधिकारी होंगे। अब तक उनकी तैनाती बदायूं में रही है। वे लॉन टेनिस के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। स्टेडियम के इतिहास में पहली बार लॉन टेनिस विशेषज्ञ बतौर क्रीड़ा अधिकारी आ रहे हैं। अलीगढ़ में तैनात जिला क्रीड़ा अधिकारी नसरीन बानो रिजवी का तबादला जौनपुर में कर दिया गया है। कागजी कार्रवाई में लापरवाही के चलते नसरीन बानो lको पिछले महीने उप्र खेल निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया था। स्टेडियम में उप्र क्रीड़ा अधिकारी अश्विनी कुमार त्यागी सहित दो अधिकारी होंगे।
✍कांग्रेस के पूर्व सांसद का हटाया गया गनर
कांग्रेस के पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह का गनर हटा दिया गया है। हर छह माह बाद गनर मंजूरी की सिफारिश की जाती है। सिंह ने दावा किया कि समय अवधि समाप्त होने से पहले ही उन्होंने Lऔपचारिकता पूरी कर ली थी। पूर्व सांसद सिंह ने नौशाद व मुस्तकीम एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग कर सवाल उठाए थे। आरोप प्रत्यारोप के बीच पूर्व सांसद का गनर हटाने को इसी कड़ी से जोड़ा जा रहा है।

✍पुलिस ने चेकिंग में 29  वाहनों के काटे चालान, एक को किया सीज
अलीगढ़ पुलिस ने बुधवार को जनपद में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें 29 वाहनों के चालान किए गए।एक वाहन को सीज किया गया है।इसके साथ ही मौके पर 13200  रुपए समन शुल्क बसूल किया।जनपद में पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को किया गिरफ्ता
👉बरौली विधायक के प्रयासों से मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सफेदपुरा में हुए तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों को मिला दो दो लाख का मुआवजा
हरदुआगंज के सफेद पुरा में कलाई माइनर के पास दुर्रानी माता मंदिर के पुजारी रूपा दास,योगेंद्र सिंह,विमलेश की 15 सितंबर की निर्मम हत्या कर दी गई थी बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर परिवारजनों को आर्थिक स्थिति वन के छोटे-छोटे बच्चों के पालन-पोषण एवं पढ़ाई हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से आख्या ले कर मृतकों के परिजनों को ₹200000 की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की जिसे आज बरौली विधायक ने मृतक के परिजनों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के साथ 2-2 लाख के चेक परिजनों को दिये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रणवीर सिंह लोधी तेजवीर सिंह लोधी प्रेमपाल सिंह गौरव चौहान सुशील गुप्ता शिव नारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।
 


👉अलीगढ़ कोर्ट ने रेलवे रोड के बहुचर्चित गोपी हत्याकांड के एक आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई
अलीगढ़ कोर्ट में अपर सत्र न्यायालय-सात शाहिद रजा के न्यायालय में बहुचर्चित गोपी हत्याकांड के एक आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई।अधिवक्ता एडीजीसी गोपाल सिंह राना व रघुवंश शर्मा के अनुसार 22 सितंबर 2006 की रात शीला देवी निवासी सराय बैरागी गांधीपार्क ने यह मुकदमा बन्नादेवी थाने में दर्ज कराया था कि उसके बेटे गोपी की रेलवे रोड पर दुकान है,जिस पर सरदार निर्मल सिंह ने कब्जा कर लिया है।इसी विवाद में सरदार निर्मल सिंह ने अमित उर्फ कालू,भीम उर्फ वसीम व सुरेश कचौड़ी वाले को सुपारी देकर उसके बेटे की हत्या की साजिश रची है।घटना की शाम करीब सात बजे यह तीनों उसके बेटे को घर से बहाने से बुलाकर ले गए और चंद्र मार्केट में ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी।हत्या में कोर्ट ने एक आरोपी को अदालत उम्रकैद व पचास हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है।इस हत्याकांड का एक आरोपी मारा
जा चुका है, जबकि एक अन्य सुरेश कचौड़ी वाले की पत्रावली अलग लंबित है।अभियोजन पक्ष के इसकी जानकारी घर में जब परिजनों को हुई तो परिजन मौके पर दौड़ पड़े। पुलिस ने मुकदमे के आधार पर सुरेश का नाम विवेचना में निकाल दिया,जबकि अमित उर्फ कालू व भीम उर्फ वसीम के खिलाफ चार्जशीट दायर की।दौरान-ए-सत्र परीक्षण 7 अगस्त 2017 को भीम उर्फ वसीम व उसके भाई की रेलवे रोड पर ही सुरेश कचौड़ी वाले ने हत्या कर दी। इस पर अदालत ने अकेले आरोपी अमित उर्फ कालू को साक्ष्यों व गवाही के आधार पर उम्रकैद व 50 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है।


👉नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान हुया तेज,एक लाख से अधिक महिलाओं ने की मिस्स्ड कॉल
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के अंतर्गत नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान की कमेटी की सदस्यों द्वारा अतरौली, टप्पल, इगलास, जवां, लोधा, अकराबाद, जवां, बिजौली, गंगीरी,धनीपुर,ब्लॉक मे कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं के बारे मे जागरूक किया जा रहा है जिससे वे योजनाओं का लाभ ले सके।इसके साथ ही नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान की टीम की सदस्यों द्वारा जनपद मे केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभार्थी योजनाओं का लाभ ले चुकी महिलाओ द्वारा शासन के टोल फ्री नंबर 8733087330 मिस्स्ड कॉल कराई गयी।इसके संदर्भ मे जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर 27 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक 1लाख 11 हज़ार 18 महिलाओं ने मिस्सड कॉल की है और गठित टीमों द्वारा कार्य लगातार किया जा रहा है।

👉सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी,सोने चांदी में दायरे में कारोबार
शेयर बाजार कारोबार में लगातार दूसरे दिन भी तेजी जारी रही।शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 629 पॉइंट बढ़कर 35779 पर और निफ्टी 188 पॉइंट बढ़कर 10737 के स्तर पर बंद हुआ है सोना चांदी में दायरे में  के साथ 31636 और चांदी 38180 के स्तर पर कारोबार हो रहा है।डॉलर में 72.01 के स्तर पर कारोबार हो रहा है।

👉 अलीगढ़ कोर्ट में दोबारा पेशी पर आया कुख्यात शूटर मुनीर
अलीगढ़ कोर्ट में एएमयू के छात्र आलमगीर की दिनदहाड़े यूनीवर्सिटी लाइब्रेरी के सामने हत्या के आरोपी कुख्यात शूटर मुनीर की दोबारा एडीजे-फास्ट ट्रैक न्यायालय में पेशी हुई।उसे कड़ी सुरक्षा में दिल्ली की तिहाड़ जेल से लाया गया और पेशी के बाद आनन-फानन वापस ले जाया गया। चूंकि पिछली बार मुनीर से उसके कुछ संदिग्ध साथियों की मुलाकात हो गई थी। इसलिए इस बार पुलिस ने उसकी अदालत में पेशी के दौरान कड़ा एहतियात बरता।अब उसकी अगली पेशी 3 जनवरी को नियत हुई है।एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद दंपती की बिजनौर में हत्या,अलीगढ़ में आलमगीर हत्याकांड के अलावा कारोबारी फहद हत्याकांड,रेलवे मजिस्ट्रेट के गनर की हत्या सहित कई लूट के मुकदमे लंबित हैं। इनमें से आलमगीर हत्याकांड में उसके खिलाफ अदालत में ट्रायल चल रहा है।इसी मुकदमे में उसकी बुधवार को सुनवाई पेशी थी।

👉मडराक में घराती वराती में झगड़ा कई लोग घायल
मडराक क्षेत्र के गांव मनोहरपुर कायस्थ में घराती वरातियों में जमकर मारपीट हुई।वरात चडत के समय घराती व वराती नाच रहे थे।नाचते समय दोनों पक्षों में  किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।जिससे दोनों पक्षों के लोग चोटिल हो गए।जिन्हे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।सूचना पर तत्काल पहुंची मडराक पुलिस ने मामले को शांत किया तथा घायलो को अस्पताल भेजा।थाना प्रभारी मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट में राकेश, पुनीत, विनीत कुमार, पंकज कुमार,रौदास व यतेंद्र सिंह घायल हुए हैं। कोई तहरीर नहीं मिली है।

👉देहली गेट क्षेत्र में आग से झुलसी महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ा
देहलीगेट क्षेत्र के नगला मौलवी निवासी दीपक गुप्ता की पत्नी शालिनी उर्फ शालू (35 वर्ष)ने मंगलवार सुबह केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली थी।बचाने पर दीपक भी झुलस गया।पति-पत्नी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था,जहां बुधवार को महिला ने दम तोड़ दिया।पोस्टमार्टम के लिए शाम को शव मोर्चरी में रखवा दिया गया।परिजनों की माने तो शादी के 15 साल बाद भी पति-पत्नी में आए दिन झगड़े होते थे।मंगलवार को भी ब्रेड सप्लायर दीपक से शालू का झगड़ा हुआ था, इसके बाद उसने किचिन में आग लगा ली।आग से घिरी शालू ने दीपक को जकड़ लिया था।इंस्पेक्टर देहलीगेट रविंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

👉वार्ष्णेय समाज के लोगों ने महिला कर्मचारी प्रियंका वार्ष्णेय को षडयंत्र के तहत निलंबन करने के संबंध में  दिया ज्ञापन
गत दिवस भाजपा के नेताओ ने सत्ता का दुरप्रयोग कर षडयंत्र के तहत श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के जनरल कार्यालय मे तैनात महिला कर्मचारी प्रियंका वार्ष्णेय को झूठे आरोप लगाकर अनुचित दबाव बनाकर निलंबित करा दिया।एक छात्र द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र मे सिर्फ एक कर्मचारी का नाम था परंतु किसी षडयंत्र के तहत प्रियंका वार्ष्णेय का नाम अलग से जोड़ दिया।पीड़ित कर्मचारी का निलंबन बापस लेकर और उचित व निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के प्राचार्य को दिया ज्ञापन।ज्ञापन देने वालों में वार्ष्णेय समाज के पदाधिकारी विष्णु कुमार बंटी ,गौरव,अतुल राजाजी,घनेन्द्र गुप्ता,अमित गुप्ता, सी ए अमित गुप्ता " छोटू "विष्णु भैय्या ,अमित शेखर सर्राफ ,संदीप नक्षत्र ,तनुराग वार्ष्णेय , हिमांशु वार्ष्णेय , संतोष ,लोकेश वार्ष्णेय , पंकज वार्ष्णेय एड़,कन्हैयालाल गुप्ता , निष्काम वार्ष्णेय , आदि दर्जनों लोग मौजूद थे ।

👉राज्य पोषण मिशन के अंतगर्त डीआरजी अर्थात डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स ग्रुप की लखनऊ मे दो दिवसीय होगी ट्रेनिंग,अलीगढ़ की टीम हुई रवाना
राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत डीआरजी अर्थात डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स ग्रुप की लखनऊ मे दो दिवसीय ट्रेनिंग आयोजित होगी जिसके संदर्भ मे डीपीओ श्रेयस कुमार ने बताया कि माडल संख्या 16 कंगारू मदर केयर की मदद से कमजोर शिशु की देखभाल कैसे करें तथा मॉडल संख्या 17 बीमार नवजात शिशु की पहचान एवं रेफरल सेवा। मॉडल संख्या 18 कुपोषण और मृत्यु से बचने के लिए बीमारियों से बचाव। उक्त मॉडल के प्रशिक्षण के लिए डीआरजी अर्थात डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स ग्रुप का प्रतिक्षण लखनऊ में दिया जाएगा उक्त प्रशिक्षण के उपरांत ब्लॉक रिसोर्स ग्रुप को प्रशिक्षण जिले स्तर पर दिया जाएगा ।ब्लॉक रिसोर्स ग्रुप उक्त प्रशिक्षण को समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण देंगे जिससे कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की गुणवत्ता मजबूत होगी और कुपोषित बच्चों को कुपोषण से दूर किया जा सकेगा यह कार्यक्रम राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत किया जाएगा उपरोक्त तीनों माड्यूल के प्रशिक्षण के लिए जिला अधिकारी महोदय की तरफ से डीआरजी ग्रुप 13 एवं 14 दिसंबर को प्रशिक्षण प्राप्त करेगा।

👉भारत सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत 15 दिसम्बर को जनपद में निकलेगी जागरूकता रैली
भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह के द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संबंध में 15 दिसम्बर को 11 बज़े एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है। इस जागरूकता रैली का शुभारंभ मण्डलायुक्त अलीगढ़ मंडल अजय दीप सिंह व डीएम चन्द्र भूषण सिंह के द्वारा एएमयू सर्किल से किया जाएगा तथा तिब्बिया कॉलेज, तस्वीर महल चौराहा, कठपुला पुल, जीटी रोड से होते हुए इस रैली का समापन नुमाइश मैदान स्थित कृष्णाण्जली सभागार में होगा इसके पश्चात गोष्ठी का आयोजन होगा जिसमे नाट्क का मंचन भी किया जायेगा जो बेटियों को आगे बढ़ने के लिये प्रेरणा देगा।

👉अलीगढ़ हेल्पलाइन की महिला शाखा द्वारा एक गरीब कन्या की शादी में की मदद
नर सेवा नारायण सेवा के तहत अलीगढ़ हेल्पलाइन की महिला शाखा द्वारा जरूरत का सामान दिया गया यह जानकारी महिला शाखा अध्यक्ष रश्मि आनंद ने दी। महिला शाखा अध्यक्ष रश्मि आनंद ने बताया की  क्वारसी स्थित निधिवन कॉलोनी में रहने वाली  जसवंत एवं पुष्पा देवी की पुत्री उमा का विवाह होना था लेकिन उमा की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर थी यह जानकारी मिलने पर अलीगढ हेल्पलाइन की महिला शाखा के सभी सदस्यों द्वारा आज कुछ सामान जिसमे सिंगल बेड , बेडशीट ,साड़ी ,सूट्स , पर्स,शॉल, एवं क्रोकरी स्टील का डिनर सेट, 5 जोड़ी कपड़े ,आदि दिया।क्वारसी निवासी निवासी उमा ने अलीगढ हेल्पलाइन संस्था को दिल से धन्यबाद दिया।कार्यक्रम में नम्रता चौहान ,अंजली सक्सेना, पूनम पांडे, वीना ,शिल्पी सक्सैना,अनीता,पिंकी गोयल ,ममता,पूजा आनद,आभा वार्ष्णेय,आदि उपस्थित थे।

👉स्वीडन के प्रतिनिधि मण्डल ने नगर आयुक्त से की मुलाक़ात,सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट में स्वीडन देगा सहयोग
स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अन्तर्गत आज नगर निगम में स्वीडन का प्रतिनिधि मण्डल नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने मिला। स्वीडन प्रतिनिधि मिस्टर इकरोटाॅस ने नगर आयुक्त के समक्ष सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अन्तर्गत अलीगढ़ शहर में प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े को विद्युत के रूप में परिवर्तित करने पर अपना प्रजीटेंशन दिया। स्वीडन कम्पनी रिसाइकिंलग टेक्नोलाॅजी के प्रतिनिधि मिस्टर इकरोटाॅस ने कहा कि सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिये उनकी कम्पनी का पूर्ण सहयोग अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के साथ है।बैठक में नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेलए मिस्टर इकरोटाॅसए स्मार्ट सिटी पीआओ मोहित मिश्रा अहसान रब आदि मौजूद थे।

👉50 लाख से अधिक लागत की परियोजना के विकास कार्यों की मुख्य विकास अधिकारी ने की समीक्षा बैठक
जनपद के मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की प्रगति एवं जनपद में संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट के सभागार में संपन्न हुई जिसमे सड़क निर्माण से संबंधित परियोजना, राज्य योजना के अंतर्गत सेतु निर्माण कार्यों की प्रगति, भवन निर्माण से संबंधित परियोजना, नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड, पैकपेड, उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद, जिला योजना एवं अन्य कार्यदाई संस्थाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों में हो रही कमियों को दूर किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही क्वार्सी ग्राम पेयजल योजना में विद्युत संयोजन नहीं होने के कारण योजना का संचालन नहीं हो पा रहा है। जिस के संबंध में सीडीओ श्री चंद्र ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया।बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी हरचरन लाल, अधिशासी अधिकारी,प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग,निरीक्षण खंड लोक निर्माण विभाग,समस्त कार्य दाई संस्थाएं सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

👉तीन राज्यो मे मिली भव्य जीत पर दोधपुर मे जश्न मनाया गया
अलीगढ महानगर कांग्रेस पार्टी, के महासचिव आगा युनुस, पूर्व प्रदेश सचिव वसीम अहमद, जिला उपाध्यक्ष सुऐब, व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राशिद अली,  अनवार वारसी, अब्दुल लतीफ, मुजीबुर्रहमान, रेहान अहमद, सलमान, रामबाबू, राकेश, तारिक, नवेद, अहमर, नफीस शेरवानी, सुशील, व तमाम कार्यकर्ताओ के साथ दुकानदारो ने जश्न मनाया । कांग्रेस की भव्य जीत पर आगा युनुस ने कहा कि देश की जनता ने इस सरकार से त्रस्त होकर अब उद्धघोषणा कर दी है कि अब देश के महाबली राहुल गांधी होगें। जिस प्रकार किसान, युवा, महिला, खेतिहर, मजदूर , व्यापारी, गरीब सभी इस सरकार मे बदहाल हो चुके थे, और जुमलो से तंग आ चुके थे, उस का प्रतिसाद भाजपा को जनता ने दिया है। आज का परिणाम साफ कह रहा है कि बुरे दिन जाने वाले हैं, राहुल गांधी आने वाले हैं , 2019 मे लाल किले पर झंडा फहराने वाले है ।

👉गांधी स्मृति 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में अतरौली विधानसभा के ग्राम मोहसिनाबाद में पदयात्रा का हुआ आयोजन
भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांधी स्मृति 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में अतरौली विधानसभा के ग्राम मोहसिनाबाद में आयोजित पदयात्रा व चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें ग्रामवासियों कों संम्बोधित किया व पदयात्रा में संपर्क करते हुए रवेंन्द्र राजपूत भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री व नबाव सिंह एडवोकेट,दानसहाय सिंह,सूर्यप्रकाश विस्तारक अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

👉जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी की योजना बनाते दो शातिरों को दबोचा
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में चोरी की योजना बताने दो शातिरों को जीआरपी ने धर दबोचा। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के मुताबिक बुधवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान माल गोदाम के निकट प्लेटफार्म सात पर जरीब उर्फ बाबू खान पुत्र शरीफ , मिनहाज पुत्र सज्जाद निवासी निवासी नगला पटवारी को गिरफ्तार किया है।इनसे दो चाकू बरामद हुए हैं। ये दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं।

👉उड़ान सोसाइटी के 14 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का होगा आयोजन
उड़ान सोसाइटी की स्थापना के 14 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इस वर्ष 13 दिसम्बर को अलीगढ़ में मलिन बस्ती पला साहिबाबाद के अम्बेडकर चौक पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से प्रात: 11 बजे से 2 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा।| इसके उपरांत शुभचिंतकों द्वारा दिए गए वस्त्रों का दान बिहारी नगर
की झुग्गी झोपड़ियों में किया जायेगा |यह जानकारी चाइल्ड लाइन के ज्ञानेंद्र मिश्रा ने दी।
24Express news Aligarh
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप ) कराने के लिए सम्पर्क करें 9359080748
Jitendra Garg
Share To:

Post A Comment: