Good morning
24Express NeWS Aligarh
Jitendra Garg
Date 3/12/18
👉अकराबाद के नगला बरी में छापा मारकर पकड़ा नकली दूध, दूध के जांच हेतु भरे सैम्पल,किया 4 लोगों को गिरफ्तार
एसडीएम कोल जोगिंदर सिंह के नेत्रत्व में विजयगढ़ एसएचओ अजीत सिंह अपनी टीम तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के छापामार दल ने अकराबाद ब्लॉक के नगला बरी गांव में नकली दूध की सूचना मिलने पर छापा मार कार्यवाही की गई। जिसमें मौके से करीब 4000 लीटर मिलावटी दूध पाया गया दूध बनाने के अन्य पदार्थ भारी मात्रा में पाए गए तथा चार व्यक्तियों को मौके से पुलिस ने गिरफ्तार किया।इस मौके मौके पर अजीत सिंह एसएचओ थाना विजयगढ़,देशराज सिंह एसआई,शिवनंदन आनंद एसआई,प्रदीप कुमार एसआई,अक्षय प्रधान एफएसओ,बिहारी लाल एफएसओ, जवाहरलाल एसएसओ अमर बहादुर सरोज मौजूद रहे।
👉जिलाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह का हरदुआगंज के बैरामगढ़ी में हुआ जोरदार स्वागत
हरदुआगंज निकटवर्ती गांव बैरामगढ़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह एवं मनीष कुमार बघेल जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा का एक समारोह के दौरान उत्साह और उल्लास के साथ जोरदार स्वागत किया गया।श्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। संयोजक चमन प्रकाश बघेल ने गांव में पानी के निकासी, मरघट की चारदीवारी, मिट्टी भराव, हैंड पाइप, गांव में प्राथमिक स्कूल एवं आंगनवाडी, बरात घर बनवाने की मांग की।जिसे पूरा करने का जिला अध्यक्ष द्वारा आश्वासन दिया गया। स्वागत करने वालों में अमरपाल सिंह,ताराचंद,ठा राजपाल सिंह राघव, ठाकुर योगेश कुमार राघव,सतीश चंद्र चौहान,राजेश कुमार बघेल,कमिशन बघेल,अमित बघेल,सत्यम, हेमंत ,टिंकू, हिमांशु होलकर, दीपक जसोदा देवी, सावित्री देवी, चंद्रावती देवी,भगवान देवी सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे
👉राम मंदिर के निर्माण को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने बरौली विधायक को दिया ज्ञापन
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना राम मंदिर के निर्माण के लिए अलीगढ़ जनपद के संघटन ने बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।ज्ञापन में मांग की गई है कि जैसे केंद्र सरकार ने एससी एसटी एक्ट के लिए बिल पास किया था वैसे ही 2019 के चुनाव से पहले राम मंदिर के लिए लोकसभा में बिल पास करें और जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण पूरा कराया जाए ज्ञापन देने वालों में दुष्यंत सिंह लोकेश जादौन तरुण प्रताप सिंह प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे
👉अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा इगलास के किशन जी मैरिज होम में विशाल रक्तदान महा शिविर लगाया गया
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा इगलास के किशन जी मैरिज होम में विशाल रक्तदान महा शिविर का आयोजन हुआ मंगलायतन विद्यालय के वीसी व विधायक इगलास राजवीर दिलेर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया जिसमें के 90 लोगों ने रक्तदान किया मेडिकल की आई हुई टीम ने कुशलता पूर्वक रक्तदान संपन्न कराया मंगलायतन विश्वविद्यालय रक्तदाता फाउंडेशन सहयोग संगठन राष्ट्रीय संघ गौ सेवा समिति अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन इगलास पथवारी मंडल का विशेष सहयोग रहा
👉संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के तत्वाधान में पुरानी पेंशन बहाली के लिए 5 दिसंबर को रथयात्रा
संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के तत्वाधान में अलीगढ़ शाखा के जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने बताया की पुरानी पेंशन की मांग को लेकर समिति द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलन चलाया जा रहा है और समिति उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में रथयात्रा निकाली है रथयात्रा के माध्यम से समस्त जनपदों में अधिकारियों कर्मचारियों शिक्षकों में जन जागरण पैदा कर सरकार को चेताया जा रहा है और उसी क्रम में लखनऊ में महा आंदोलन किया जाएगा यह रथयात्रा जनपद एटा से अलीगढ़ में 5 दिसंबर को आएगी रथयात्रा की अगवानी जनपद के समस्त संगठन द्वारा अगुवाई की जाएगी इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह विश्वनाथ विमल चौहान रूम सिंह राजेश चौहान ललित कुमार वर्मा सचिन पाठक आदि मौजूद रहे
👉नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के अन्तर्गत लाभार्थियों से कराई गयी मिस्स्ड कॉल
नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान की कमेटी की सदस्यों द्वारा अतरौली, टप्पल, इगलास, जवां, लोधा ब्लॉक मे कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं के बारे मे जागरूक किया जा रहा है। जिससे वे योजनाओं का लाभ ले सके।इसके साथ ही नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान की टीम की सदस्यों द्वारा जनपद मे केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभार्थी योजनाओं का लाभ ले चुकी महिलाओ द्वारा शासन के टोल फ्री नंबर 8733087330 मिस्स्ड कॉल कराई गयी।इसके साथ ही डीएम श्री सिंह ने बीडीओ,बीएसए, डीआईओएस,डीपीओ, डीसीएनआरएलएम,सीएमओ को सख्त निर्देश दिये है कि वे नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान मे सहभागिता करे और टोल फ्री नंबर पर अधिक से मिस्स्ड कॉल कराये। इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
👉सासनी गेट क्षेत्र में पल्सर सवार युवक ने महिला के गले से छीनी चेन
थाना सासनीगेट क्षेत्र में पल्सर सवार अज्ञात युवक एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए, इस घटना के बाद महिला ने शोर मचाया लेकिन बदमाश यहां से भाग निकले घटना की सूचना इलाका पुलिस को दे दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।सूत्रों की माने तो शम्भा कुटी शांतिपुरम निवासी विजय अरोरा अपनी पत्नी शम्भा देवी के साथ घर से टहलने के लिए निकले थे कि तभी रास्ते में राठी हॉस्पिटल के निकट आगरा रोड पर पल्सर सवार युवक शम्भा देवी के गले से चेन तोड़कर फरार हो गए। यह लुटेरे इतनीतेजी के साथ भागे जो इनका नंबर तक पीड़ित को नहीं दिखाई दिया अलबत्ता पुलिस को दी गई तहरीर में स्पष्ट किया है कि पल्सर सवार लुटेरा काली जैकेट पहने हुए था पीड़ित ने चेन का वजन 10 ग्राम बताया है वही इलाका पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है ।
👉क्वार्सी पुलिस ने लूट की दो घटनाओं में शामिल युवक को कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ के दौरान एक लाख सात हजार व 10 चांदी के सिक्के किये बरामद
थाना क्वार्सी क्षेत्र में हुई एमेजॉन कंपनी के कर्मचारी से लूट में वांछित चल रहे अभियुक्त पंकज द्वारा कोर्ट में सरेंडर करने पर आज पुलिस ने कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसने लूट की दो घटनाओं जिसमें बंद मकान में लूटपाट और अमेजॉन कंपनी के कर्मचारी से लूट में शामिल होने का इकबाल किया, और लूट के माल को बरामद कराया, इन दोनों लूटों का माल लगभग एक लाख सात हजार रुपये नगद व 10 चांदी के सिक्के किए बरामद।इस बरामदगी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को वापस जिला कारागार भेजा।
👉साक्षी सैनी ने किया बनारस में अलीगढ़ का नाम रोशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस के अस्सी घाट पर हुए नेशनल कार्यक्रम में कथक डांसर साक्षी ने अपनी दमदार प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी इस दौरान उन्हें नृत्य नटराज पुरस्कार से सम्मानित किया गया अपने सम्मान को उन्होंने रिदम डांस अकैडमी कोरियोग्राफर दीपाली सिंह को समर्पित करते हुए कहा कि आज मैं जहां हूं अपनी गुरु मां की मेहनत उनके विश्वास की वजह से हूं और इसके साथ ही गुरु मां का में हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी।
👉स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले से शौच मुक्त कार्यक्रम में अलीगढ़ को प्रभारी मंत्री ने किया ओडीएफ।
उ.प्र.के राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) जनपद प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने आज नुमाइश मैदान स्थित कृष्णांजलि नाट्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले से शौच मुक्त कार्यक्रम में जनपद को ओडीएफ घोषित करते हुये कहा कि आज का दिन जनपद के लिए महत्वपूर्ण दिन है जिला प्रशासन के अथक प्रयास एवं जन सहभागिता के अमूल्य समर्थन से लगभग 2.11 लाख परिवारों में शौचालयों का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि जनपद अलीगढ़ के आडीएफ होने के साथ-साथ आज हमारा मण्डल भी ओडीएफ घोषित हो गया, पूरें मण्डल में 7.21 लाख शौचालय बनवायें गये है। उन्होंने कहा कि मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, के कुशल मार्गदर्शन में मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी के साथ इस अभियान में लगें खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव एवं जनपद के सभी जन प्रतिनिधियों कि सहराना करते हुये कहा कि यह सभी के मेहनत का फल है कि आज जनपद ओडीएफ घोषित किया जा सका है। इस अवसर पर मण्डलायुक्त अजय दीप सिंह, विधायक अनूप प्रधान,संजीव राजा,रवेन्द्र पाल सिंह,अनिल पाराशर,डी.सी. मनरेगा अमरेन्द्र प्रताप, डी.सी. एन.आर.एल.एम सचिन, उप निदेशक पंचायत नन्दनी जैन, जिला पंचायतराज अधिकारी पारूल सिसौधिया, महिला कल्याण अधिकारी स्मिता सिंह आदि के अतिरिक्त ब्लॉक प्रमुख अनेक सिंह, मुकेश तोमर, गिरीश यादव, तेजबीर सिंह सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी, कर्मचारी, स्वच्छतागृही व भारी संख्या में व्यक्तागण उपस्थित रहें।
👉गांधी स्मृति की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पद यात्रा में शामिल हुई रामसखी कठेरिया सदस्य राज्य महिला आयोग
गांधी स्मृति की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पद यात्रा के दूसरे दिन विष्णुपुरी मंडल के वार्ड पांच में रामसखी कठेरिया सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश शामिल हुई।उनके सैकड़ों भाजपा कार्यकार्य और साथ मै महानगर महामंत्री मनीष राय विष्णुपुरी मंडल अध्यक्ष जगदीश महाजन एवं समस्त मंडल के पदाधिकारी गण मंडल पदयात्रा के संयोजक प्रदीप राघव पार्षद बिजय तौमर अमित राघव बिकाश राजपूत स्थानीय जनता,भाजपा पदाधिकारी एबं जनता मौजूद रहे।
👉बजरंग दल महानगर द्वारा विशाल प्रभात फेरी का आजाद नगर में हुआ आयोजन
बजरंग दल महानगर अलीगढ़ द्वारा विशाल प्रभात फेरी का आयोजन आजादनगर में किया गया प्रभात फेरी में अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण को लेकर विशाल जनसभा का आयोजन 9 दिसंबर दिल्ली रामलीला में होना है आयोजन में बजरंग दल महानगर अलीगढ़ के समस्त हिंदू समाज के चलने को नगर नगर गली-गली घूमकर आह्वान किया प्रभात फेरी में मुख्य रूप से डोला और झांकी स्वरूप बजरंगी के बीच हनुमान के स्वरुप में एक विशेष प्रकार का जोश बना रहा प्रभात फेरी में रूप किशोर राठी,राजेंद्र शर्मा ,देव स्वामी ,मयंक, विशाल शर्मा, रितेश वर्मा, गुलशन, अजय ,मनीष ,मोनू पंडित, आशू पुलाव, शांत अमित सहित सैकड़ों बजरंगी रहे मौजूद।
👉हिन्दू छात्रों से माफी मांगे एएमयू प्रशासन:निखिल माहेश्वरी
एएमयू में जिस तेल में मुर्गा तला गया था उसी में पूड़ी और सब्जी बनाने पर भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी ने कहा कि एएमयू में इस प्रकार के कृत्य एएमयू प्रशासन के इशारे पर ही होता है। जानबूझकर हिन्दू छात्रों को परेशान किया जाता है जो कि बेहद ही निंदनीय और शर्मनाक है। हिन्दू छात्रों के मना करने के बाद भी उसी तेल में पूड़ी तलना साफ दर्शाता है कि यह सब हिन्दू छात्रों के साथ साजिश के तहत किया गया कृत्य है, जिससे हिन्दू छात्रों को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान किया जाए।
निखिल माहेश्वरी का कहना है कि इस कृत्य से हिन्दू छात्रों की भावनाएं आहत हुई हैं। हिन्दू छात्रों का धर्म भ्रष्ट करने का प्रयास किया गया है जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस घिनौने कृत्य पर एएमयू प्रशासन हिन्दू छात्रों से माफी मांगे और ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ एएमयू प्रशाशन को कठोर से कठोर कार्यवाही करनी चाहिए।युवा मोर्चा इन कृत्यों की शिकायत मानव संसाधन मंत्रालय से करेगा।
👉उ.प्र के गृह सचिव अरविन्द सिंह के बयान थानों में गरीब जनता के साथ इंसाफ नही किया जा रहा पर साधा निशाना: चौधरी बिजेंद्र सिंह
चौधरी बिजेंद्र सिंह कहा कि अभी कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी ओ पी सिंह ने मुरादाबाद में प्रैसवार्ता में कहा था कि भ्र्ष्टाचार नहीं रुक पा रहा है, और आज शाशन के गृह सचिव का यह बयान कि पुलिस थानों में। आम जनता की बात नहीं सुनी जा रही है उन्हें इंसाफ नहीं दिया जा रहा है यह भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार के लिए शर्मनाक ही नहीं उनकी कथनी और करनी को आम जनता में उजागर करता है।श्री सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमन्त्री और मुख्यमन्त्री भ्र्ष्टाचार मुक्त एवं आम जनता की सरकार का ऐलान करते हैं और आज उसी सरकार के आला अधिकारी अपनी आत्मा की आवाज पर सच्चाई को उजागर किये हैं। वह अपने दायित्व के प्रति बधाई के पात्र हैं।
👉आम आदमी पार्टी जिला अलीगढ़ की हुई समीक्षा बैठक अलीगढ़ प्रभारी अतुल मित्तल वहीं शामिल
आम आदमी पार्टी समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष परवेज अली खान की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन का ब्यौरा और संगठन के विस्तार पर जिला प्रभारी को अवगत कराया गया जिला युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जाकिर खान एवं के साथियों ने फूल माला पहनाकर जिला प्रभारी का किया स्वागत बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ने कहा कि आगामी वर्ष बड़ी चुनौती लेकर आने वाला है शीर्ष नेतृत्व से और अधिक जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है हमें और आप सभी को जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहना है बैठक में सतीश चंद शर्मा, हेमेंद्र कुमार,सोहेल पठान, गुफरान नूर, वेद प्रकाश ,रजत शर्मा, रेनू तिवारी, मोनिका थापर आदि मौजूद रहे।
👉अमुवि के उर्दू विभाग की रिसर्च स्कॉलर शहनाज रहमान को पीएचडी की उपाधि दी गई, यह रिसर्च प्रोफेसर खालिद सैफुल्लाह की निगरानी में हुई
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग की रिसर्च स्कॉलर शहनाज़ रहमान को उनके शोध कार्य एनालिटिकल एण्ड क्रिटिकल स्टडी ऑफ द प्रेक्टिकल क्रटिसिज़्म ऑफ उर्दू शॉर्ट स्टोरीज़ विषय पर पीएचडी की उपाधि दी गयी है।शहनाज़ रहमान ने अपनी रिसर्च डॉण् खालिद सैफुल्ला की निगरानी में पूरा किया है।इस शोध कार्य के एक्ज़ामिनर पाकिस्तान के प्रख्यात आलोचक डॉण् नासिर अब्बास नैय्यर और जेएनयू के प्रोण् ख्वाजा इकराम थे। शहनाज़ रहमान ने ओपेन वायवा में एक्ज़ामिनर के सवालों का इत्मिनान बख्श जवाब दिया। इसके बाद विभाग के टीचर्स एवं स्कॉलर्स ने शहनाज़ रहमान को एक महत्वपूर्ण एवं कठिन विषय पर काम करने के लिए बधाई दी।
👉अमुवि के डेंटल कॉलेज में स्कूली बच्चों के दातों की निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमे बच्चे दांतों की सफाई कैसे करें यह बताया गया
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविधालय के डाॅक्टर जेडए डेंटल काॅलेज के पीडियाट्रिक एवं प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा मुख की सफाई का सप्ताह के अन्तर्गत स्कूली बच्चों के लिये दांतों की निशुल्क जाॅच का एक शिविर आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों के एक हजार से अधिक बच्चों की जाॅच की गयी तथा उन्हें दांतों की सही ढंग से सफाई स्वस्थ पोषण की प्रासंगिकता तथा दांतों की सुरक्षा के तरीके बताये गये।गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल धौर्या माफी, अब्दुल्ला गल्र्स स्कूल तथा ग्रीन क्रीसेंट पब्लिक स्कूल समेत अन्य स्कूली बच्चों ने इस शिविर में अपने दांतों की जाॅच कराई। बच्चों को यह भी बताया गया कि प्रत्येक छ महीने पर दांतों के किसी विशेषज्ञ को दिखाना लाभकारी होता है। इस अवसर पर बव्चों के लिये पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
👉अमुवि में अंतरराष्ट्रीय जल संकट विषय पर तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविधालय के भूगोल विभाग द्वारा अन्तर्राट्रीय जल संकट जलवायु के परिवर्तन के समय में कृषि एवं खाद्य सुरक्षा विषय पर तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें विश्व के विभिन्न क्षेत्रों से विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। केनेडी हाल में आयोजित कांफ्रेंस के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए अमुवि कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि पानी प्राकृति की एक बड़ी नेमत है जिसके बगैर जीवन की कलपना नहीं की जा सकती। दूसरी ओर विश्व भर में जलवायु का परिवर्तन देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जलवायु के परिवर्तन से जल पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। प्रोफेसर मंसूर ने आशा व्यक्त की कि उक्त कांफ्रेंस द्वारा इस समस्या को समझने तथा जलवायु के परिवर्तन एवं जल संकट से निबटने में सहायता प्राप्त होगी।

24Express news. Aligarh
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप कराने के लिए सम्पर्क करें
Jitendra Garg
24Express news Aligarh
9359080748

Post A Comment: