आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा:
भारतीय किसान यूनियन भानु का "भारत का किसान सड़कों पर "आज दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। आज के धरने का नेतृत्व बलराज भाटी राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने किया, धरने की अध्यक्षता श्री टेक राम भाटी व संचालन विकास गुर्जर ने किया। बैठक में श्रीमान जिलाधिकारी, गौतम बुद्ध नगर के नाम विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया:-
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे में ग्राम कैमराला भोगपुर,चकसैनपुर, बील अकबरपुर आदि गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहण की गई है अधिग्रहण भूमि से ज्यादा भूमि पर एक्सप्रेस वे प्राधिकरण द्वारा कब्जा कर लिया गया है और मुआवजा कम दिया गया है और किसानों का खेतों पर जाने का रास्ता बंद हो गया है जिससे किसानों के सामने गंभीर समस्या पैदा हो जो निम्नवत है:-
1. अधिकृत की गई भूमि को नापतोल मुआवजा शीघ्र दिया जाए
2. किसानों के खेतों पर जाने के लिए रास्ता शीघ्र दिया जाए
3.किसानों को रोजगार या रोजगार भत्ता दिया जाए
4. माजरा भोगपुर के गाटा संख्या 377 नाम रतन सिंह पुत्र हरलाल की जमीन पर 500 मीटर ज्यादा कब्जा किया है उसे शीघ्र कब्जा मुक्त किया जाए
5.प्यावली रजवाहे पर रामगढ़, चंमरावली ,कैमराला, चकसैनपुर, के बीच रजवाहे का पुल टूटा हुआ है जिससे कई गांव का आवागमन अवरुद्ध है उसे शीघ्र बनाने की कृपा करें
6.रामगढ़, चमरावली से कैमराला, चकसैनपुर तक रोड पैदल चलने योग्य भी नहीं है वहां पर शीघ्र रोड बनाने की कृपा करें
7. किसानों का बिजली का बिल एक मुश्त किया जाए
8. 8 गांव अंसल बिल्डर से प्रभावित उनकी उधार में ली गई जमीन का मुआवजा ब्याज सहित शीघ्र दिया जाय
9.किसानों को 24 घंटे बिजली की व्यवस्था हो
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना ,प्रदेश संयोजक राजेन्द्र नागर, जिला अध्यक्ष जयबीर नागर, राजकुमार नागर, तहसील अध्यक्ष सदर, राजीव नागर ,मास्टर धीरज सिंह,करतार भाटी, ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष, चौधरी सुरेंद्र ,उमेश कुमार गीता भाटी जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, आदेश गोयल नगर अध्यक्ष दनकौर, सूरज कुमार, अजीत शर्मा, जयकिशन, अजय नागर, ठाकुर सुखबीर सिंह, ठाकुर जगदीश ,ठाकुर सचिन राणा, सोनू सूर्यवंशी, शिवराज बंसल सुरेश प्रधान सत्यप्रकाश शकील अहमद, सतीश भाटी,सतीश कसाना,रामकिशन, सतीश भाटी संजय विदेशी जय निवास भारती देवेंद् टेकराम सिंह भाटी मुखिया शिव कुमार प्रधान धर्मवीर सिंह जगबीर चेयरमैन रविंद्र सिंह चतर सिंह प्रेमचंद अर्जुन सिंह नथीराम बनारसी सुखदेव सोया सुरजीत वसोया कमल बसोया गणेश चौधरी ,ठाकुर स्वतंत्र पाल सिंह, मोहन लाल शर्मा कृष्ण नागर, हेमराज B.D.C., श्री केशव भाटी, एडवोकेट विजय भाटी, जगबीर सिंह, रोहित सिंह आनंद कुमार नागर शाकिर पठान,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


Post A Comment: